Ashish shelar - Rokthok Lekhani News

मंत्री आशीष शेलार ने कहा महाराष्ट्र में केवल मराठी अनिवार्य है, हिंदी नहीं...
मुंबई : महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि राज्य में केवल मराठी भाषा अनिवार्य है, हिंदी नहीं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में तीसरी भाषा पढ़ाने को लेकर जारी विवाद ‘‘अनुचित और अतार्किक’’ है। शेलार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में इस बात पर जोर दिया कि पहली से पांचवीं तक की कक्षा में हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाना शुरू नहीं किया गया है, जैसा कि कुछ लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में, हमारी सरकार ने पांचवीं से आठवीं कक्षा तक हिंदी पढ़ाने की अनिवार्यता को हटा दिया है। इसके बजाय, हमने इसे (हिंदी को) कई अन्य भाषाओं के साथ वैकल्पिक रखा है। इसलिए, इस मुद्दे पर जारी चर्चा अवास्तविक, अनुचित और अतार्किक है।’’ भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष शेलार ने कहा, ‘‘हम मराठी भाषा के कट्टर समर्थक हैं और विद्यार्थियों के हित के लिए भी उतने ही प्रतिबद्ध हैं।’’

राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह एक संशोधित आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि हिंदी को “आम तौर पर” पहली से पांचवीं कक्षा तक मराठी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में विद्यार्थियों को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा। सरकार ने कहा था कि हिंदी अनिवार्य नहीं होगी, लेकिन हिंदी के अलावा किसी अन्य भारतीय भाषा का अध्ययन करने के लिए स्कूल में प्रति कक्षा कम से कम 20 छात्रों की सहमति अनिवार्य होगी।

हिंदी को लेकर जारी बहस पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के मंत्री ने कहा,‘‘लोकतंत्र में गलतफहमी से उत्पन्न आलोचना स्वीकार्य है। कुछ लोग विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं, जो उनका अधिकार है।’’ शेलार ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को शामिल करने के बारे में ‘‘गलत धारणाओं और झूठे विमर्श’’ के खिलाफ चेतावनी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा हमेशा से मराठी और छात्रों के हितों की प्रबल समर्थक रही है। महाराष्ट्र में केवल मराठी को अनिवार्य बनाया गया है। कोई अन्य भाषा नहीं थोपी गई है। पहले पांचवीं से आठवीं कक्षा तक हिंदी अनिवार्य थी, लेकिन अब यह अनिवार्यता हटा दी गई है। हिंदी अब पहली से पांचवीं कक्षा तक केवल वैकल्पिक तीसरी भाषा के रूप में उपलब्ध है और चयन में लचीलापन है।’’

विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों में तैयारी तेज... बांद्रा वेस्ट में आशीष शेलार बनाम राजेश शर्मा के बीच होगा घमासान
मुंबई : राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने तैयारी तेज कर दी है। मुंबई के सबसे चर्चित उपनगरों में से एक बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है। यहां बीजेपी विधायक आशीष शेलार का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के राजेश शर्मा से होगा। इंडिया गठबंधन में यह सीट कांग्रेस को मिलेगी। कांग्रेस पार्टी ने राजेश शर्मा को बांद्रा पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए ग्रीन सिग्नल भी दे दिया है।

वे एक उम्मीदवार के तौर पर इस क्षेत्र में सक्रिय भी हो गए हैं। बांद्रा पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी लगातार जीतती रही है लेकिन पिछले 10 वर्षों से इस विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है। पिछले दिनों मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की सांसद मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं की बैठक हुई जिसमें पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी मौजूद थीं। पारिवारिक मित्र पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के एनसीपी अजित गुट में जाने के बाद प्रिया दत्त अकेले पड़ गई हैं।

प्रिया दत्त ने 2014 के चुनाव में इस विधानसभा से 34.36% वोट शेयर और 2019 के चुनाव में 43.20% वोट शेयर हासिल किया था। वहीं, 2019 के विधानसभा चुनाव में आशीष शेलार ने 57.11% वोट हासिल किया था। पिछले दो चुनावों में दत्त इस विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को हराने में असमर्थ रहीं है। राजनीतिक क्षेत्र में उनकी निष्क्रियता और उनके जनसंपर्क कार्यालय को बंद करने से भी उनकी विश्वसनीयता को काफी नुकसान पहुंचा है। राहुल गांधी के सामने आए कठिन समय के दौरान भी प्रिया दत्त पूरी तरह से मैदान से गायब थीं।

वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी को उसके गढ़ में हराने के लिए न केवल अल्पसंख्यक वोटों को एकजुट करने बल्कि हिंदू वोटों को भी अपने पाले में करने के लिए इस बार राजेश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा RSS पृष्ठभूमि से आते हैं। साल 2012 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2019 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने इस सीट पर मुस्लिम कार्ड खेला था, तब शेलार 26 हजार वोटों से जीते थे। ऐसे में राजेश शर्मा के आने से इस सीट पर मुकाबला कड़ा हो सकता है। 2 सितंबर 2024 की एक आंतरिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में बीजेपी के आशीष शेलार को 46% और कांग्रेस के राजेश शर्मा को 49% जीत की संभावना जताई है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ को इस सीट से 69 हजार से भी ज्यादा वोट मिले थे। यही कारण है कि इस क्षेत्र में कांग्रेस को जीत मिलने की संभावनाएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के पास बांद्रा (पश्चिम) से लड़ने के लिए कोई बड़ा चेहरा नहीं था। कांग्रेस अगर इस सीट से राजेश शर्मा को चुनाव लड़ाती है तो वह हिंदू वोटों के साथ मुस्लिम और ईसाई वोटों को भी अपनी ओर कर पाएंगे।

बांद्रा पश्चिम का क्षेत्र बांद्रा वर्ली सी लिंक से मिलन सबवे तक है। इसमें बांद्रा, खार और सांताक्रुज पश्चिम का इलाका शामिल है। बांद्रा को मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक माना जाता है। यहां 8% उच्च आय वर्ग, 30% मध्यम आय वर्ग और 62% निम्न आय वर्ग के लोग रहते हैं। बांद्रा पश्चिम एक विविधतापूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें मुस्लिम, ईसाई और हिंदू मतदाता हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम जनसंख्या 78000, क्रिश्चिन 23612, उत्तर भारतीय 30000, गुजराती 45000, सिख 5000, दक्षिण भारतीय 12000, मराठी 30000, राजस्थानी 15000, अनुसूचित जाति 10000 और पारसियों की जनसंख्या मात्र 200 है। इस क्षेत्र में रिडेवलपमेंट एक बड़ी समस्या है। खार के दाण्डा इलाके में पेयजल आपूर्ति भी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से जूझना इस क्षेत्र के लोगों की नियति बन गई है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुंबई बीजेपी को सात सूत्री कार्यक्रम दिया - आशीष शेलार
मुंबई : केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुंबई में लागू करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सात सूत्री कार्यक्रम दिया है। पार्टी की महानगर इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने यहां यह जानकारी दी। शेलार ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल शाह शनिवार देर शाम मुंबई पहुंचे और उन्होंने मुंबई भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक कर संगठनात्मक कार्यों की भी समीक्षा की।  शेलार ने कहा, "शाह ने हमें मुंबई वासियों की बेहतर सेवा के लिए सात सूत्री कार्यक्रम लागू करने के लिए कहा है।

कमेटी की बैठक उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य की उपस्थिति में बुलाई गई थी।" मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में 2022 की शुरुआत में निकाय चुनाव होने थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण ये आयोजित नहीं किए गए थे। बृहन्मुंबई नगर निगम पर शिवसेना का शासन था, जो पिछले साल जून में भाजपा के सहयोगी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुटों में विभाजित हो गई थी।

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार को मिली जान से मारने की धमकी... दफ्तर में पत्र भेजकर कहा- टुकड़े-टुकड़े कर देंगे
मुंबई : मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकी एक पत्र के जरिए दी गई है। यह पत्र उनके बांद्रा स्थित दफ्तर में आया था। पत्र में कहा गया है कि भाजपा नेता के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, उनके दफ्तर में आए पत्र में भाजपा और शिंदे गुट के खिलाफ भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है। उनके कार्यालय ने इस बारे में जानकारी दी है। कार्यालय ने बताया कि आशीष शेलार ने इसकी शिकायत बांद्रा थाने में दर्ज कराई है।

कहा जा रहा है कि किसी अनजान व्यक्ति ने धमकी भरा खत उनके कार्यालय के लेटर बॉक्स में डाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पत्र में धमकी देने वाले ने आशीष शेलार को संबोधित करते हुए लिखा है कि अगर आप इसी तरह आक्रामक बने रहे तो आपके और आपके परिवार को भी मार डालेंगे। इतना ही नहीं शवों को समुद्र में फेंक दिया जाएगा। फिलहाल शेलार ने धमकी देने वाले अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस भी इसे लेकर सतर्क हो गई है।

वह हर एंगल से इसकी जांच कर रही है।  ये पहली बार नहीं है जब आशीष शेलार को इस तरह की धमकी मिली हो। बीते साल भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। तब धमकी देने वाले व्यक्ति ने उन्हें फोन करके धमकाया था। तब भी उन्होंने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोपी को पकड़ भी लिया गया था।