massage - Rokthok Lekhani News

नवी मुंबई: बड़ी कार्रवाई करते हुए उल्वे स्थित एक स्पा पर छापा मारा, जहाँ कथित तौर पर मसाज सेवाओं की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा
नवी मुंबई: नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उल्वे स्थित एक स्पा पर छापा मारा, जहाँ कथित तौर पर मसाज सेवाओं की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। इस दौरान चार महिलाओं को बचाया गया, जिन्हें कथित तौर पर इस धंधे में धकेला गया था। गुप्त सूचना के बाद छापा मारा गया उलवे के सेक्टर 21 स्थित आर्मस कॉम्प्लेक्स स्थित मंत्रा स्पा में शनिवार शाम को अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद छापा मारा गया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने एएचटीसी टीम के परिसर में पहुँचने से पहले, इस गतिविधि की पुष्टि के लिए एक फर्जी ग्राहक को भेजा।

मालिक, प्रबंधक और कर्मचारी गिरफ्तार: छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने पाया कि चार महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला गया था। पुलिस ने स्पा के मालिक हरीश माने, प्रबंधक अंजुषा तापसे (28) और कर्मचारी प्रगति काडे (23) को इस रैकेट में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया।
बीएनएस और अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 145(3) और 3(5) के साथ-साथ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य लोगों की तलाश के लिए जाँच जारी है। इस अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश देशमुख और राजश्री शिंदे की देखरेख में किया। पुलिस ने कहा कि अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनका पता लगाने के लिए आगे की जाँच जारी है।

नागपुर : मसाज और स्पा की आड़ में के नाम पर चल रहा था देह व्यापार... महिला गिरफ्तार
नागपुर : धंतोली के मेहाड़िया चौक पर मसाज और स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार पर क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा साखा (एसएसबी) ने छापा मारा। 5 पीड़िताओं को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और रैकेट चलाने वाली महिला को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला मानवसेवानगर, सेमिनरी हिल्स निवासी प्रेमलता उर्फ प्रीति उर्फ डॉली सुभाष चिंचुलकर (38) बताई गई।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि मेहाड़िया चौक पर स्थित ट्रू रिलैक्स फैमिली सलून व स्पा सेंटर में देह व्यवसाय चल रहा है। खबर के आधार पर पुलिस दस्ते ने पंटर ग्राहक भेजकर सौदा तय किया। इशारा मिलते ही जाल बिछाकर बैठे दल ने छापा मार दिया। स्पा के नाम पर सलून में अलग-अलग कंपार्टमेंट बनाए गए थे। यहां ग्राहकों को प्रलोभन देकर देह व्यवसाय किया जा रहा था। जांच करने पर 5 युवतियां मिलीं। जिन्हें पैसों को लालच देकर देह व्यवसाय की दल-दल में झोंका गया था।

पुलिस ने पीड़िताओं के बयान दर्ज कर डॉली के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी मिली है कि वह लंबे समय से इस काम में सक्रिय है। मोबाइल फोन और ग्राहक से लिए हुए 3,500 रुपये पुलिस ने जब्त किए है। डीसीपी राहुल माकणीकर और एसीपी अभिजीत पाटिल के मार्गदर्शन में एसएसबी की प्रभारी इंस्पेक्टर कविता ईसारकर, हेड कांस्टेबल सचिन बढ़िये, अजय पौनीकर, शेषराव राऊत, समीर शेख, अश्विन मांगे, नितिन वासने, कुणाल मसराम, आरती चौहान और पूनम शेंडे ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुंबई के पार्लर में मसाज के बहाने गंदा धंधा... एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने शुरू करेगी एचआईवी से बचाव का अभियान
मुंबई: टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के दौर में सेक्स वर्करों के धंधे में बहुत बदलाव आया है। सेक्स वर्क के लिए पारंपरिक जगहों जैसे वेश्यालयों और घर जैसे स्थलों के अलावा भी कई नए अड्डे सामने आए हैं। अब मसाज पार्लर या स्पा जैसी जगहों पर भी पैसे देकर यौन संबध बनाने के मामले सामने आए हैं।

मुंबई जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी अब महानगर के स्पा और मसाज पार्लर में एचआईवी और गुप्तरोग रोकथाम मुहिम शुरू करने वाली है। इस मुहिम के तहत पार्लर में काम करने वाले कर्मचारियों को एचआईवी और गुप्त रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें नियमित जांच के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुंबई में पहली बार एमडैक्स की ओर से इस तरह की पहल की जा रही है। एशिया और उत्तरी अमेरिका में मसाज पार्लरों में किए गए अध्ययनों से पता चला है कि मालिश करने वाले और मालिश करवाने वाले अक्सर यौन कार्य सहित रोगों को लेकर उच्च जोखिम वाले व्यवहार में संलग्न होते हैं, जिससे उनमें एचआईवी और अन्य एसटीआई बीमारी से ग्रसित होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में एचआईवी की रोकथाम, उपचार और देखभाल सेवाओं के कवरेज को बढ़ाने के लिए स्पा और मसाज पार्लरों में हस्तक्षेप करना महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भारत में भी सेक्स वर्क के स्वरूप में बदलाव आया है। ऐसे कार्यों के लिए स्पा और मसाज पार्लर जैसे नए स्थान के रूप में उभरे हैं। हालांकि, यह कानूनी रूप से वैध नहीं हैं, लेकिन चोरी-छुपे यह काम किया जा रहा है। इसलिए मुंबई में एचआईवी से संबंधित रोकथाम, उपचार और देखभाल सेवाओं के लिए स्पा और मसाज पार्लरों से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं तक पहुंचने की तत्काल जरूरत है।

एमडैक्स के अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है कि हमें यह नहीं मालूम कि किस स्पा और पार्लर में मसाज की आड़ में पैसे लेकर संबंध बनाया जाता है, लेकिन हमने सभी स्पा और मसाज पार्लर में काम करनेवाले कर्मचारियों को एचआईवी और एसटीडी के प्रति जागरूक करने की योजना बनाई है।
स्पा पार्लर के साथ बैठक
एमडैक्स ने मुंबई में 26 स्पा और मसाज पार्लरों में पॉप्युलेशन मैपिंग और साइज एस्टीमेशन किया है और इन चिन्हित स्पा और मसाज पार्लरों में काम करनेवाले के साथ (फोकस ग्रुप चर्चा) भी आयोजित की है। हितधारकों के साथ चर्चा के दौरान पता चला की मुंबई में 200 से अधिक स्पा और मसाज पार्लर हैं।
जॉइनिंग डॉट्स कर रहा है मदद
एमडैक्स के इस नई पहल को सफल बनाने के लिए ज्वाइनिंग डॉट्स नामक एनजीओ मदद कर रही है। एनजीओ के प्रतिनिधि ने बताया कि अब तक हमने दो स्पा और मसाज पार्लर में कैंप आयोजित करवाया है। हमें काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। स्पा में काम करनेवाले सभी कर्मचारियों की काउंसलिंग के साथ उनकी एचआईवी और गुप्त रोग की जांच भी की गई है। उन्हें वर्क प्लेस पर ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल रही है, इसलिए वे लोग भी खुश हैं।
एक स्पा में इतने स्टाफ
एक स्पा में लगभग 20 से 25 कर्मचारी होते हैं। यह कर्मचारी अलग-अलग शिफ्ट में काम करते है। इनमें महिला और पुरुष दोनों का समावेश होता है।
जानकारी जरूरी
स्पा और मसाज पार्लर में सर्विस लेने वाले योगेंद्र शर्मा (बदला हुआ नाम) ने बताया है कि एमडैक्स की यह बहुत अच्छी पहल है। शारीरिक सुख के लिए मैं भी कभी-कभार वहां जाता हूं। लेकिन न तो सर्विस देने वाले को मेरे स्टेटस का पता है और न मुझे उसका। ऐसे में कर्मचारियों को जागरूक करना जरूरी है। इससे उनके हेल्थ स्टेटस का पता चल सकेगा।
ऐसे बढ़ता है खतरा
-अपरिचित व्यक्ति से असुरक्षित यौन संबंध बनाना
-बाहर यौन संबंध बनाने के बाद भी समय पर जांच नहीं कराना
-वेश्यालयों या मसाज पार्लर में यौन संबंध बनाकर अपने जीवनसाथी को भी खतरे में डालना