monitored - Rokthok Lekhani

नई दिल्ली : एसी के साथ अब जनरल कोच की भी हर घंटे होगी सफाई, AI से निगरानी; गंदगी मिलने पर वेंडर पर होगा एक्शन
नई दिल्ली : रेल मंत्री ने रेलवे रिफॉर्म प्लान 2026 के तहत 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू करने की घोषणा की है। शनिवार को उन्होंने बताया पहले चरण में ट्रेनों की साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए सभी कोच में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। रेलमंत्री के मुताबिक, इस योजना की शुरुआती चरण में हर जोन की 4 से 5 ट्रेनों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से लंबी दूरी की करीब 80 ट्रेनों के एसी कोचों के साथ साथ जनरल कोचों में भी सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। इस दौरान टॉयलेट, डस्टबिन और कोच की सफाई के साथ किसी भी तकनीकी या मैकेनिकल समस्या की भी जांच की जाएगी।

पीक आवर में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। साथ ही सफाई की निगरानी के लिए तकनीक का इस्तेमाल होगा। रेल मंत्री ने बताया कि एआई आधारित तस्वीरें कंट्रोल रूम में भेजी जाएंगी, जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी। सफाई मानकों में कमी मिलने पर संबंधित वेंडर पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले वेंडरों को ही आगे कॉन्ट्रैक्ट दिए जाएंगे।

रेल मंत्री ने कहा कि,इस व्यवस्था के लागू होने से रेलवे पर अतिरिक्त खर्च आएगा, लेकिन यात्रियों के किराए में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। जरूरत के मुताबिक रेलवे अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति भी करेगा। लंबी दूरी गाड़ियों के सभी कोच में हर घंटे साफ सफाई होगी। इस अभियान के तहत एक इंटीग्रेटेड सिस्टम भी लगाया जाएगा। जिससे कोच की सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से मॉनिटर किया जा सकेगा। अगर जनरल कोच कनेक्ट नहीं होगा तो स्टाफ उतरकर जनरल कोच की सफाई करेगा। इसके लिए रूट आधारित टीमें तैनात की जाएगी, जो तय रूट पर लगातार काम करेंगी।

सुप्रीम कोर्ट ने संदेशखालि में हुई हिंसा की अदालत की निगरानी में जांच कराने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से किया इनकार
पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के कथित यौन शोषण और हिंसा के खबरों से पूरा देश हैरान है। भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दल ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को इस मामले में घेर रहे हैं। संदेशखालि में एंट्री को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई बार झड़प भी हो चुकी है। हालांकि, दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने संदेशखालि में हुई हिंसा की अदालत की निगरानी में जांच कराने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है।

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार ने संसद की विशेषाधिकार समिति को पत्र लिखकर तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में सुरक्षाकर्मियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार, क्रूरता और गंभीर चोट पहुंचाए जाने को लेकर विशेषाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया था।

उनकी शिकायत पर समिति ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार, उत्तर 24 परगना जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य को विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस पर रोक लगा दी और मामले की सुनवाई चार सप्ताह बाद के लिए निर्धारित कर दी।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर संदेशखालि में महिलाओं की आवाज को दबाने का आरोप लगाया है। रेखा शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा प्रभावित संदेशखालि का दौरा किया।

रेखा ने कहा कि उनका दौरा हिंसा प्रभावित क्षेत्र की महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने के लिए था ताकि उनमें से कई महिलाएं बाहर आएं और अपने मन की बात कहना शुरू करें। रेखा शर्मा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार महिलाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है ताकि सच बाहर न आ सके।

अब चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान... ओवरलोडिंग-लाइसेंस सब पर रहेगी नजर, कटेगा मोटा चालान
मुंबई : देश में इस समय सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर प्रदेश की राजधानियों और गांव शहरों में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरुक कर रहा है. महाराष्ट्र में लोगों की जान बचाने के लिए परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण और शिक्षा विभाग साथ आ गए हैं.

इस जागरूकता अभियान के तहत, जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा समितियां बनाकर जन जन तक संदेश पहुंचाया जाएगा. यहां पर एक महीने जागरुकता अभियान चलाया जाएगा. ये अभियान15 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी, 2024 तक चलेगा.

सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया महीने भर चलने वाली पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में जागरुकता बढ़ाना और नागरिकों के बीच जिम्मेदार ड्राइविंग आदतों को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा इस पहल का उद्देश्य राज्य भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण पैदा करना है.

राज्य परिवहन विभाग के अनुसार, इस जागरुकता अभियान में पुलिस, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग, धर्मार्थ संगठन, मोटर ड्राइविंग स्कूल, वाहन डीलर, पीयूसी केंद्र, वाहन सहित कई संस्थाओं को शामिल किया गया है. बीमा कंपनियां भी इसमें सहयोग कर रही हैं.