filth - Rokthok Lekhani News

मुंबई : गंदगी और बढ़ते मच्छरों के प्रकोप के बीच क्षेत्र में डेंगू का खतरा
मुंबई : भांडुप-पश्चिम के अमृत सृष्टि एसआरए सीएचएस, जनता मार्केट और माटेश्वरी हॉल के आसपास पिछले कई दिनों से जमा कचरे ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। जगह-जगह फैली गंदगी और बढ़ते मच्छरों के प्रकोप के बीच क्षेत्र में डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद मनपा प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर प्रशासन कब गंभीर होगा?

निवासियों के अनुसार, कचरे और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बीच तीन बच्चों को डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं तीन अन्य बच्चे तेज बुखार से पीड़ित हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि लंबे समय से जमा कचरे और मच्छरों के कारण क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

निवासियों ने मांग की है कि तत्काल कचरा साफ कराया जाए, एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए। इसके साथ ही डेंगू और मच्छरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए क्षेत्र में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बीमारी का प्रकोप और बढ़ सकता है। इस संबंध में मनपा अधिकारियों अथवा संबंधित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क नहीं हो सका।

भायंदर : गंदगी एवं बदबू में जीने को मजबूर गणेश देवल नगर के रहवासी...
भायंदर : भायंदर (पश्चिम) स्थित गणेश देवल नगर के लोग गंदगी एवं बदबूदार माहौल में जीने को मजबूर है। गणेश देवल नगर एवं जय बजरंग नगर के बीच में एक बड़ा नाला है। यह नाला गंदगी से भरा पड़ा है, एवं यहां पर दुर्गंध फैली हुई है। हालही में मनपा द्वारा यहां पर ठेकेदार के माध्यम से इस नाले की सफाई कराई गयी थी, परन्तु ठेकेदार द्वारा यहां पर सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गयी है।

ठेकेदार तो यहां पैसा कमाने के चक्कर में था परन्तु यहां की देख रेख करने वाले मनपा अधिकारी एवं कर्मचारीयों की भी इस मामलें में उदासीनता समझ से परे हैं। यहां के स्थानीय रहवासी एवं पूर्व नगरसेवक पंकज पांडेय ने मनपा अधिकारियों एवं ठेकेदार की मिली भगत का आरोप लगाया हैं।

पंकज पांडेय ने आरोप लगाया की इस नाले की सफाई को सिर्फ 10 दिन के करीब हुआ हैं उसके बावजूद यहां पर गंदगी भरी पड़ी हैं। इस नाले के बगल में रहने वाले लोग इस गंदगी की वजह से हमेशा बिमार रहते हैं। इतनी बड़ी महानगरपालिक में भी आज लोग ग्रामीण क्षेत्रों से भी बुरी स्थिति में रहने को मजबूर हैं। वहीं ठेकेदार के काम करने के तरीके से भी अंदाजा लग रहा हैं की उसने किस गुणवत्ता का काम किया हैं।

मुंबई : अनधिकृत शॉर्टकट रास्ता बन गया गंदगी और बीमारियों का केंद्र....
मुंबई : मुंबई के जोगेश्वरी के एक इलाके में वर्षों से जारी जमीन विवाद के चलते खाली पड़ी जमीन पर एक अनधिकृत शॉर्टकट रास्ता बन गया है। यह रास्ता स्वामी विवेकानंद रोड पर लगने वाले भीषण ट्रैफिक से बचने का जरिया बन चुका है, जिससे लोगों को लगभग १ घंटे की बचत होती है।

लेकिन इस ‘सहूलियत’ की कीमत स्थानीय नागरिक गंदगी, बीमारी और अपमान के रूप में चुका रहे हैं। यह रास्ता अब कचरे, कीचड़, मलबे और खुले में शौच का केंद्र बन गया है। सड़क के किनारे बनी दीवारें नशा करने और गंदगी पैâलाने वालों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुकी हैं। आस-पास के निर्माण स्थलों से आई जूट की बोरियों में भरा मलबा हर तरफ बिखरा पड़ा है।

बारिश के मौसम में यह कचरा और मिट्टी मिलकर बदबूदार दलदल में बदल जाते हैं, जिससे पैदल चलना और दोपहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाता है। गाड़ियां फंस जाती हैं और यात्रियों को उतरकर धक्का लगाना पड़ता है। कुछ सवारियां तो किराया तक नहीं देतीं। स्थानीय लोग कई बार मनपा से शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ टूटी नालियों पर ढक्कन लगाना ही सुधार कार्य के नाम पर हुआ है। लोग पूछ रहे हैं, ‘क्या हमें यूं ही गंदगी और बीमारियों के बीच जीना होगा?’

स्वास्थ्य जोखिम, मच्छरों का प्रकोप और बच्चों की बीमारियां अब आम हो चुकी हैं। लोग कहते हैं कि अब रिश्तेदारों को बुलाने में शर्म आती है। प्रशासन से संपर्क करने के बाद भी कोई ठोस जवाब नहीं मिला। सवाल यह है कि जब नागरिक अपना काम कर रहे हैं तो क्या प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा?

मुंबई : नाले सफाई अभियान के तहत निकाली जा रही गंदगी और कचरा सड़कों पर ही छोड़ दिए जाने से नागरिकों में भारी रोष
मुंबई : मानसून पूर्व नाले सफाई अभियान के तहत निकाली जा रही गंदगी और कचरा सड़कों पर ही छोड़ दिए जाने से नागरिकों में भारी रोष है। रिपोर्ट की मानें तो यह स्थिति न केवल दुर्गंध और गंदगी फैला रही है, बल्कि संभावित बारिश की स्थिति में पूरी सफाई प्रक्रिया को बेकार करने का खतरा भी उत्पन्न कर रही है। मनपा की यह सफाई प्रक्रिया हर साल की तरह इस बार भी २५ मार्च से शुरू हुई है, लेकिन वर्षों से एक जैसी पद्धति अपनाने के बावजूद आज तक कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई कि निकाली गई गंदगी को तुरंत निस्तारित किया जाए।

मनपा का तर्क है कि गंदगी को सूखने देने के बाद ही डंपिंग ग्राउंड तक ले जाया जाता है, लेकिन मुंबई जैसे शहर में जहां बेमौसम बारिश आम बात है, वहां यह नीति पूरी तरह असफल साबित हो रही है। शहर के कई इलाकों जैसे अंधेरी, धारावी, सायन आदि में सड़क किनारे पड़े गंदगी के ढेर न सिर्फ बदबू पैâला रहे हैं, बल्कि सड़क की जगह भी घेर रहे हैं, जिससे ट्रैफिक की समस्या और विकराल हो रही है। धारावी जैसी घनी बस्ती वाले क्षेत्र में पहले ही यातायात का दबाव अधिक है और अब इन गंदगी के ढेरों ने स्थिति और बिगाड़ दी है।