moneylender - Rokthok Lekhani

मुंबई : पार्कसाइट में साहूकार पर केस, ब्याज वसूली और धमकी का आरोप
मुंबई : मुंबई के पार्कसाइट पुलिस स्टेशन ने एक कथित साहूकार और वकील हाशमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर आरोप है कि उसने बिना लाइसेंस के ऊंची ब्याज दर पर अवैध रूप से पैसे उधार दिए और बाद में एक बिज़नेसमैन को धमकाकर करीब 68 लाख रुपये की वसूली की। पुलिस ने यह कार्रवाई दर्ज एफआईआर के आधार पर की है। शिकायतकर्ता मोहम्मद नसीम रईस हाशमी (49) विक्रोली ईस्ट के गोदरेज गार्डन एन्क्लेव में अपने परिवार के साथ रहते हैं और विक्रोली वेस्ट के पार्कसाइट इलाके में ‘ज़रीन वुड क्राफ्ट’ नाम से लकड़ी के ज्वेलरी बॉक्स बनाने की यूनिट चलाते हैं।

एफआईआर के अनुसार, आरोपी मूल रूप से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पार्कसाइट इलाके में रहता था। उस पर आरोप है कि वह बिना किसी वैध लाइसेंस के साहूकारी का कारोबार चला रहा था।  शिकायत के मुताबिक, साल 2006 में व्यवसाय की जरूरतों के चलते नसीम हाशमी ने आरोपी से 10 प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर 1 लाख रुपये नकद उधार लिए थे। इसके बाद 2006 और 2007 के बीच उन्होंने इसी शर्त पर अलग-अलग किश्तों में कुल 4 लाख रुपये और लिए।

शुरुआती वर्षों में उन्होंने 2008 तक हर महीने करीब 50,000 रुपये ब्याज के रूप में चुकाए, जो कैश और बेयरर चेक के माध्यम से दिए गए थे। इसके बाद जब ब्याज का बोझ बढ़ने लगा तो शिकायतकर्ता ने आरोपी से ब्याज दर कम करने की अपील की। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने ब्याज दर घटाकर 6 प्रतिशत मासिक कर दी। इस नई शर्त के तहत शिकायतकर्ता ने 2010 तक हर महीने लगभग 30,000 रुपये का भुगतान किया।

हालांकि, एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि भुगतान में देरी होने पर आरोपी ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को धमकाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसे शारीरिक नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी दी गई। इससे दबाव में आकर शिकायतकर्ता ने कथित रूप से कुल लगभग 68 लाख रुपये का भुगतान किया। पुलिस के अनुसार, यह मामला अवैध साहूकारी और जबरन वसूली से जुड़ा हुआ है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से बिना लाइसेंस के इस तरह का वित्तीय कारोबार चला रहा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस तरह के अन्य मामले भी आरोपी से जुड़े हुए हैं और क्या और लोग भी इसके शिकार हुए हैं। पार्कसाइट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल और बैंकिंग रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे लेन-देन और वसूली की सच्चाई सामने आ सके।

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में साहूकार गिरफ्तार
ठाणे। पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 61 वर्षीय एक व्यक्ति को पीएफ ऋण चुकाने के लिए परेशान करके आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक साहूकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पिछले महीने भिवंडी तालुका के काल्हेर में हुई थी।

नारपोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, पीड़ित अशोक शंकर पाटिल ने यशवंत गायकवाड़ से पैसे उधार लिए थे। बाद में, गायकवाड़ ने पाटिल पर अपने पैसे वापस मांगने के लिए दबाव डालना और धमकी देना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि लगातार दबाव से तंग आकर पाटिल ने 7 दिसंबर, 2023 को काल्हेर में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

एक व्यक्ति ने सूदखोर से परेशान होकर की आत्महत्या !
मुंबई :  सूदखोर से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नारपोली पुलिस ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लेकर सूदखोर के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पर पुलिस ने सूदखोर पर आरोप लगाया है कि रूपये लौटाने का दबाव बनाने पर व्यक्ति ने  आत्माहत्या की है।

पुलिस के मुताबिक काल्हेर के रहने वाले मृतक व्यक्ति अशोक शंकर पाटिल ( 61) ने ठाणे के रहने वाले यशवंत मुगुटराव गायकवाड़ से ब्याज पर रूपये लिये थे। गायकवाड़ लगातार पाटिल से पैसा वापस करने की मांग कर रहा था और पर उसको धमकी भी दिया था।

जिसे तंग आकर 7 दिसम्बर 2023 को काल्हेर स्थित राज लक्ष्मी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पारकार इंडस्ट्रीज कारखाना में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। नारपोली पुलिस ने इस मामले में जांच कर पुलिस उप निरीक्षक संतोष आबाराव शिंदे की शिकायत पर यशवंत मुगुटराव गायकवाड़ के खिलाफ भादंवि की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक आशीष पवार कर रहे है।