stole - Rokthok Lekhani News

मुंबई के अस्पताल से 2 साल का बच्चा चोरी कर भाग रहा था किडनैपर, चलती ट्रेन से ऐसे पकड़ा गया
मुंबई : मुंबई में एक 2 साल का किडनैप किया गया बच्चा टीसी की मुस्तैदी की वजह से बच गया. एक शख्स दो साल के बच्चे को मुंबई के एक अस्पताल से चोरी कर भागने की फिराक में था . लेकिन कोंकण रेलवे टीसी संदेश चव्हाण को उस पर शक हो गया. उसने ट्रेन में सफर कर रहे संदिग्ध से पूछताछ शुरू कर दी. इसी दौरान उनको शख्स पर शक हो गया. वह समझ गए कि बच्चा उसका नहीं है बल्कि चोरी किया गया है. इसके बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी अमोल उदलकर को हिरासत में लेकर बच्चे को उसके चंगुल से सुरक्षित छुड़वा लिया. टीसी की सतर्कता से बच्चा गलत हाथों में जाते-जाते बच गया.

ट्रेन में टीसी को हुआ शक, किडनैपर से की पूछताछ
बच्चा चोरी की यह घटना 27 सितंबर को कोंकण रेलवे लाइन पर दादर से सावंतवाड़ी जा रही एक ट्रेन में हुई. टीसी संदेश चव्हाण की नजर ट्रेन में सफर कर रहे एक शख्स पर पड़ी, जो एक छोटे बच्चे के साथ था. टीसी और अन्य यात्रियों को बच्चे के साथ मौजूद उस व्यक्ति का व्यवहार संदिग्ध लगा. जिसके बाद उन्होंने उससे पूछताछ शुरू कर दी. लेकिन वह शख्स टीसी की बात का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया. इससे टीसी का शक और पुख्ता हो गया कि बच्चा उसका नहीं बल्कि अगवा किया गया है.

चलती ट्रेन में किडनैपर को धर दबोचा
फिर क्या था चलती ट्रेन में टीसी और यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और तुरंत कंट्रोल रूम, वाड़ी बंदर रेलवे स्टेशन, मुंबई और ठाणे रेलवे स्टेशन को इसकी सूचना दी. पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए अगले स्टेशन पर पहले से मौजूद थी. पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर भुईवाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी का नाम अमोल अनंत उदालकर है. उसकी उम्र 42 साल है.

मुंबई के केईएम अस्पताल से चोरी किया बच्चा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मुंबई के केईएम अस्पताल से बच्चे को किडनैप किया था. बच्चे का नाम आयुष अजयकुमार हरिजन है. उसी उम्र 2 साल है. आरोपी ने बच्चे को उस समय किडैप किया, जब उसकी मां अस्पताल में इलाज करा रही थी. पुलिस ने किडनैप बच्चे को बचाने वाले टीसी संदेश चव्हाण की तारीफ करते हुए उनको 15 हज़ार रुपये का विशेष पुरस्कार देने का ऐलान किया था. जिसके बाद कोंकण रेलवे के मंडल प्रबंधक और कोंकण रेलवे के अधिकारियों की मौजूदगी में उनको सम्मानित किया गया.

मुंबई: गणेश विसर्जन स्थलों से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोर गिरफ्तार
मुंबई : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुंबई के लाल बाग के राजा की शोभायात्रा और वहां के अन्य गणेश मूर्ति विसर्जन स्थलों से महंगे मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मुंबई से चुराए गए 45 महंगे मोबाइल बरामद किए गए हैं। ये मोबाइल नेपाल भेजे जाने थे। गिरोह के सदस्य देशभर में शोभायात्राओं व भीड़भाड़ वाले आयोजनों में चोरी की वारदात करते थे।

डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम मोहम्मद शकील (दिलशाद कालोनी, सीलमपुर), मोहम्मद शफीक (कानपुर), शम्शुल हसन (नंद नगरी) और दिलशाद (कानपुर) है। एसीपी सुनील श्रीवास्तव व इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह की टीम लंबे समय से मोबाइल चोरी व झपटमारी के मामलों की जांच कर रही थी, खासतौर पर उन गिरोहों की जो चोरी के मोबाइल फोन नेपाल में बेचते थे।

उसी दौरान पता चला कि एक सक्रिय गिरोह धार्मिक उत्सवों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बना रहा है। हाल ही में इस गिरोह ने महाराष्ट्र के लाल बाग के राजा के जुलूस में शामिल लोगों के मोबाइल फोन चोरी किए थे, जिन्हें नेपाल भेजा जाना था। गिरोह का मुखिया मोहम्मद शकील अपने साथियों के साथ ईद व गणपति विसर्जन के दौरान मुंबई गया था। सूचना मिली कि वह ट्रेन से दिल्ली लौटेगा।

टीम ने मोबाइल नंबरों के लोकेशन का मैपिंग करते हुए पाया कि हरिद्वार एक्सप्रेस जो रात 2:30 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचती है, संदिग्धों की लोकेशन से मेल खा रही है। उन्हें पकड़ने के लिए मथुरा रेलवे स्टेशन पर टीम को भेजा गया। टीम ने मथुरा से ट्रेन में सवार होकर संदिग्धों पर निगरानी रखी। रेलवे स्टाफ की मदद से यात्रियों की सूची की जांच की गई और संदिग्धों की मौजूदगी की पुष्टि हुई। जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मोहम्मद शकील, गिरोह का सरगना है। वह करीब 14 वर्षों से मोबाइल चोरी का अपराध कर रहा है। वह दिल्ली में किराए पर अपने परिवार के साथ रह रहा है। वह पहले कटरा, अजमेर, प्रयागराज और दिल्ली में गिरफ्तार हो चुका है। चोरी किए गए मोबाइल को रुप्रिया, बहराइच (यूपी) ले जाया जाता था और फिर वहां से नेपाल भेज दिया जाता था। मोहम्मद शफीक, शकील का बचपन का दोस्त। वह पहले जूता फैक्ट्री में काम करता था लेकिन आर्थिक तंगी के कारण गिरोह में शामिल हो गया।

यह भी पहले अजमेर, उन्नाव और कानपुर में गिरफ्तार हो चुका है। शम्शुल हसन, पहले वेल्डर और बाद में आटो चालक के रूप में काम किया। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण एक वर्ष पहले वह भी शकील के संपर्क में आया और गिरोह से जुड़ गया। दिलशाद पहले लेदर इंडस्ट्री में कार्यरत था। चाकू, शराब और आर्म्स एक्ट के मामलों में वह पहले कानपुर और मंडोली में गिरफ्तार हो चुका है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चार सितंबर को ये सभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बांद्रा, मुंबई गए थे। छह व सात सितंबर को इन्होंने जुहू चौपाट्टी और लाल बाग के राजा की शोभायात्रा में बड़े पैमाने पर मोबाइल चोरी की। चोरी के मोबाइल शकील और दिलशाद के पास थे।

मुंबई : डिलीवरी बॉय ने तीन दिन में उड़ाए 2.9 करोड़ के सोने के गहने, उदयपुर में गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना में 24 वर्षीय डिलीवरी बॉय मेहुल गर्ग ने नौकरी ज्वाइन करने के महज तीन दिन बाद ही 2.9 करोड़ रुपये के सोने के गहने चुरा लिए। 2 अगस्त को जय अंबे कूरियर सर्विसेज में नियुक्त हुए गर्ग को दक्षिण मुंबई के जवेरी बाजार से गहनों के पार्सल उठाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, उसने व्हाट्सऐप ग्रुप पर शेयर हुई पार्सल की जानकारी देखकर चोरी की योजना बनाई।

5 अगस्त को सभी पार्सल लेने के बाद गर्ग ने मालिक साहिल कोठारी (29) को फोन कर बताया कि उसका बैग भर चुका है और मोबाइल की बैटरी खत्म होने वाली है। इसके थोड़ी देर बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर दिया और मुंबई से फरार हो गया। जांच में पता चला कि वह पहले भी कोठारी के साथ काम कर चुका था, लेकिन नौकरी छोड़कर उदयपुर लौट गया था।

7 अगस्त को चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद कोठारी ने पुलिस को बताया कि गर्ग गहनों के पार्सल लेकर भाग गया है। पुलिस ने उसे उदयपुर में उसके घर से गिरफ्तार किया, जहां चोरी का माल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज कर उसे अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नासिक/ 88 वर्षीय रिटायर्ड महिला ब्रिगेडियर के खाते से 1.25 करोड़ चोरी... पडोसी ने चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर उड़ाई रकम
नासिक: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त 88 वर्षीय महिला ब्रिगेडियर के घर से चेक चुरा कर उसके फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से सवा करोड़ रुपए निकाल लिए गए। इस मामले में उपनगर पुलिस में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर के बगल में रहने वाले संदिग्ध परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संदिग्धों के नाम दिशा टांक, किशोरभाई एन टांक, सरला टांक, देवांश टांक, विकास राजपाल रहतोगी हैं।

सेवानिवृत्त महिला ब्रिगेडियर विस्मस मैरी जेरेमीह (88) निवासी मिहिर सहकारी समिति नासिक रोड द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, उनके नासिक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में खाते हैं। विस्मस का भतीजा एंस्ले घर आया, उस समय उसने विस्मस से दस्तावेजों और चेकों का सत्यापन किया। तभी उन्होंने देखा कि चेक बुक से 38 चेक गायब हैं। जब एंस्ले ने विस्मस से इस संबंध में पूछा तो उसने कहा कि उसकी बचत, म्यूचुअल फंड, एफडीएस इन बैंकों में हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पेंशन हर महीने इन बैंकों में जमा होती है और ब्याज की रकम भी एफडी के माध्यम से जमा होती है और उन्हें चेक के बारे में कुछ नहीं पता है। शिकायत में कहा गया है कि इस बीच, संदिग्ध दिशा ने उनके बुढ़ापे का फायदा उठाकर विस्मस को धोखा दिया है। इस अपराध की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक नरेंद्र बैसाणे कर रहे हैं।

मामला सामने आने के बाद बैंक में पूछताछ और सत्यापन करने पर पता चला कि संदिग्ध दिशा टांक ने विस्मस का बैंक चेक चुरा लिया था। दिशा का विस्मस के घर में आना जाता था। इसके बाद देखा गया कि चेक पर विस्मस के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके बैंक खाते से रकम, एफडी से ब्याज की रकम, म्यूचुअल फंड की रकम 1 करोड़ 23 लाख 85 हजार 367 रुपए टांक ने अपने परिवार और दोस्तों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर ली। विशेष रूप से, यह पता चला है कि संदिग्ध दिशा ने बैंक खातों में उस समय चेक जमा कराए जब विस्मस जयराम अस्पताल में लंबी बीमारी के चलते भर्ती कराई गई थीं।