Pradesh - Rokthok Lekhani News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मध्य प्रदेश में फिर पत्थरबाजी, दो दिन में कई गाड़‍ियों को बनाया निशाना
रतलाम: दिल्ली-मुंबई एटलेन एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी का खतरा फिर सिर उठाने लगा है। सोमवार रात झाबुआ से रतलाम लौट रहे रोटरी इंटरनेशनल मंडल डिस्ट्रिक्ट 3040 के गवर्नर संस्कार कोठारी की कार पर बदमाशों ने माही नदी की पुलिया के पास बड़ा पत्थर फेंका। पत्थर सामने के कांच पर ड्राइवर की दूसरी ओर लगा और कांच चकनाचूर होकर कोठारी के ऊपर तथा कार के भीतर बिखर गया।

गनीमत रही कि चालक ने कार रोकी नहीं, वरना तेज रफ्तार एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो सकता था। इसी दौरान तीन अन्य कारों पर भी पत्थर फेंके गए। घटना थांदला से करीब 15 किलोमीटर रतलाम की ओर, माही नदी की पुलिया के पास रेस्ट एरिया के नजदीक हुई।
कोठारी के अलावा तीन अन्य कारों पर भी बदमाशों ने पत्थर बरसाए। सभी ने टोल बूथ पर आकर विरोध दर्ज कराया। पुलिस को नाइट विजन ड्रोन उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन कुछ माह से ड्रोन से निगरानी बंद कर दी गई है।

कोठारी सोमवार शाम करीब 5 बजे रोटरी के काम से फोर्ड एमजे कार (एमपी 09 डब्ल्यूएच 5373) से झाबुआ गए थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच रतलाम लौटते समय अचानक जोरदार आवाज हुई और पत्थर कांच पर आकर लगा। कार ड्राइवर विजय सिंह राठौर ने कार रोकने के बजाय गति बनाए रखते हुए सीधे धामनोद टोल पहुंचाया।
रास्ते में 1033 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी गई, जहां से 112 पर सूचना देने को कहा गया। इसके बाद 112 पर भी सूचना दी। धामनोद टोल पहुंचने पर कोठारी ने एटलेन के अधिकारियों को घटना बताई। पुलिस और एक्सप्रेस-वे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायत दर्ज की, जबकि पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में लिखित आवेदन देने को कहा। रात अधिक होने के कारण कोठारी मंगलवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे और शिकायत दी।
लगातार हो रही वारदात
दो दिन पहले थांदला की ओर से रतलाम आ रही एक कार पर भी इसी क्षेत्र में पत्थरबाजी हुई थी। इसके अलावा रतलाम से थांदला की ओर जा रही दो-तीन कारों पर पत्थर फेंके गए, जिनके चालक थांदला में उतर गए। लगातार हो रही घटनाओं से वाहन चालकों में भय है। बदमाश झाबुआ-रतलाम सीमा पर पहाड़ियों से नीचे सड़क पर पत्थर फेंक रहे हैं और नीचे माही नदी बहती है। रतलाम पुलिस झाबुआ पुलिस से भी संपर्क कर रही है।
एक्सप्रेस-वे सुविधा के लिए या खतरे के लिए

कोठारी ने रात में टोल पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि पत्थर लगने के बाद कार नहीं रोकने से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक्सप्रेस-वे लोगों की सुविधा और सुरक्षित सफर के लिए बनाया गया है या वाहन चालकों को नुकसान और लूटपाट के खतरे के लिए। घटना के बाद अब भी मन में डर बना हुआ है। एटलेन पर पहले भी पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इन्हें रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी भी शुरू की गई थी, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं थम नहीं रही हैं। रेस्ट एरिया और माही नदी की पुलिया के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी निगरानी और नियमित पेट्रोलिंग की जरूरत है।वाहन चालक भारी टोल चुकाकर सुरक्षित सफर की उम्मीद करते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं सुरक्षा के दावों को कटघरे में खड़ा कर रही हैं। 25 किमी के अंतराल पर मेंटनेंस कंपनी की गश्त रहती है, लेकिन बावजूद इसके पत्थरबाजी रूक नहीं रही है।

कोठारी के अलावा तीन अन्य कारों पर भी बदमाशों ने पत्थर बरसाए। सभी ने टोल बूथ पर आकर विरोध दर्ज कराया। पुलिस को नाइट विजन ड्रोन उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन कुछ माह से ड्रोन से निगरानी बंद कर दी गई है।

मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, यूपी की राज्यपाल सवार थीं; पत्थर मारने वाला युवक दबोचा
मुंबई : देश में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22961) पर उत्तान स्टेशन के पास पथराव किया गया है। इसी ट्रेन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल अनंदिबेन पटेल सफर कर रही थीं, जो सुरक्षित रहीं, क्योंकि वह एग्जीक्यूटिव कोच में थीं। घटना शाम 6:30 बजे से 6:45 बजे के बीच उत्तान और कोसाड के बीच हुई। कोच सी-6 और सी-10 की कांच की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेलवे ट्रैक के पास करीब 30 वर्षीय एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह व्यक्ति काफी नशे में था। पुलिस और आरपीएफ उसकी पहचान स्थापित करने और घटना के पीछे का कारण जानने के लिए उससे पूछताछ कर रहे हैं।

मुंबई : मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र में ड्रग्स की तस्करी करने वाले व्यक्ति को पांच साल की कैद की सजा
भोपाल : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक बयान के अनुसार, मध्य प्रदेश की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने गुरुवार को एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को पांच साल के कठोर कारावास और 50,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। बयान में कहा गया है कि देवास स्थित विशेष अदालत ने पुणे निवासी विवेक कुमार सिंह को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8(सी) और 20 के तहत दोषी पाया और सजा सुनाई। मामला 31 मार्च, 2024 का है, जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के इंदौर जोन के अधिकारियों ने देवास टोल प्लाजा, बाईपास रोड पर भोपाल से पुणे जा रही एक बस को रोका।

जांच के दौरान, जमुना प्रसाद के पुत्र विवेक कुमार को 675 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। एनसीबी ने बताया कि इसको लेकर मामला दर्ज किया गया था। एक बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान पता चला कि जब्त की गई चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से मंगाई गई थी और इसे पुणे ले जाया जाना था। इस मामले में 14 मई, 2024 को देवास स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय में शिकायत दर्ज की गई थी। गुरुवार को न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8(सी) और 20 के तहत पांच वर्ष के कठोर कारावास और 50,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

वहीं, पंजाब पुलिस गुरुवार को उन्होंने ड्रग तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों में करीब 44 किलो हेरोइन जब्त की गई और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पहले ऑपरेशन में अमृतसर के काउंटर इंटेलिजेंस ने 40 किलो हेरोइन के साथ एक नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस दौरान गांव कोट इस्से खान, जिला मोगा के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

शुरुआती जांच में पता चला कि ये लोग एक आदतन नशीले पदार्थों के तस्कर के निर्देश पर हेरोइन की बड़ी खेप इकट्ठा कर रहे थे। इस खेप को पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की योजना थी। इस मामले में एसएसओसी पुलिस थाना, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि इस नेटवर्क का कोई सीमा पार कनेक्शन तो नहीं है।

एमपी, केरल, छत्तीसगढ़ और अंडमान में मसौदा सूची जारी; करीब 93 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटे
नई दिल्‍ली :  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची को प्रकाशित कर दिया गया। इन तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मसौदा सूची से करीब 95 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।  केरल में 2.78 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 24.08 लाख नाम हटाए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में कुल 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27.34 लाख के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर कर दिए गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 5.74 करोड़ मतदाताओं में से 42.74 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर किए गए हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 3.10 लाख मतदाताओं में से लगभग 64 हजार के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से हटे हैं, वे अब भी पुनः शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी और इस पर अंतिम निर्णय निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी लेंगे।

केरल में हटाए गए 24 लाख से अधिक नाम
केरल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत तैयार किया गया मतदाता सूची का मसौदा मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने प्रकाशित गया, जिसमें से 24 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण के गणना चरण के पूरा होने के बाद मसौदा सूची में 2,54,42,352 मतदाताओं को शामिल किया गया है, जबकि 24,08,503 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।

हटाए गए नामों में से 6,49,885 नाम मृत व्यक्तियों से संबंधित हैं, 6,45,548 मतदाताओं का पता नहीं लगाया जा सका और 8,16,221 मतदाताओं की पहचान उनके पंजीकृत पते से स्थायी रूप से स्थानांतरित होने के रूप में की गई। इसके अतिरिक्त, 1,36,029 'डुप्लिकेट' मतदाताओं और अन्य श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले 1,60,830 मतदाताओं की पहचान की गई।

पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू होने से पहले केरल की मतदाता सूची में 2,78,50,855 मतदाता थे। मतदाता सूची से हटाए गए नामों का प्रतिशत 8.65 है। मसौदा सूची से संबंधित आपत्तियां और शिकायतें 22 जनवरी तक जमा की जा सकती हैं और अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।
मध्य प्रदेश के आंकड़े

चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी। आयोग द्वारा जारी की गई एसआईआर मतदाता सूची में 42.74 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 निर्वाचकों में से 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 983 निर्वाचकों ने अपने गणना प्रपत्र जमा किए हैं। मसौदा सूची से जो 42 लाख से अधिक नाम काटे गए हैं। उसमें  31.51 लाख मतदाता शिफ्ट हो गए या अनुपस्थित मिले। वहीं 8.46 लाख मतदाता मृत पाए गए। इसके अलावा 2.77 लाख मतदाताओं के एक से अधिक जगहों पर नाम पाए गए।

मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ निर्वाचक ऐसे रहे, जिनसे गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके। इसके पीछे कई कारण रहे। निर्वाचक का अन्य राज्य में पंजीकरण, व्यक्ति का अस्तित्व में न होना, समय सीमा तक प्रपत्र जमा न करना अथवा स्वयं मतदाता का पंजीकरण में रुचि न लेना। इसके अलावा, एक से अधिक स्थानों पर नामांकित पाए गए निर्वाचकों का नाम केवल एक स्थान पर ही रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ में हटे 27.34 लाख मतदाताओं के नाम
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का विस्तृत ब्यौरा सामने आया है। राज्य में कुल 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27.34 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए हैं। एसआईआर प्रक्रिया के तहत कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से एनरोलमेंट फॉर्म एकत्र किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार जांच के दौरान 6 लाख 42 हजार 234 मतदाताओं की मृत्यु की पुष्टि हुई। इसके अलावा 19 लाख 13 हजार 540 मतदाता स्थानांतरण या अनुपस्थित पाए गए, जबकि 1 लाख 79 हजार 43 मतदाता ऐसे मिले जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूची में दर्ज थे।