Notorious - Rokthok Lekhani News

सूरत : पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी, नाम है रहमान डकैत, ऐसे दबोचा गया
सूरत : इन दिनों जब बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर का किरदार 'रहमान डकैत' चर्चा में है, उसी नाम का एक असली और बेहद खतरनाक अपराधी सूरत में धर लिया गया. नाम है राजू ईरानी उर्फ आबिद अली उर्फ रहमान डकैत... भोपाल के कुख्यात 'ईरानी डेरा' का सरगना, जिसकी तलाश देश के छह से ज्यादा राज्यों की पुलिस कर रही थी. सूरत क्राइम ब्रांच ने उसे उस वक्त दबोच लिया, जब वह शहर में किसी बड़ी वारदात की फिराक में था. कहानी शुरू होती है एक खुफिया सूचना से. सूरत क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर जेएन गोस्वामी और उनकी टीम को खबर मिली कि भोपाल का कुख्यात अपराधी, जिसे लोग 'रहमान डकैत' के नाम से जानते हैं, सूरत में घुस चुका है. जानकारी पक्की थी... वह यहां किसी को निशाना बनाने की तैयारी में था. टीम हरकत में आई और कुछ ही घंटों में उस क्रिमिनल को पकड़ लिया गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छह राज्यों की पुलिस महीनों से भटक रही थी.

उसका नेटवर्क इतना संगठित था कि हर गैंग को अलग-अलग काम सौंपे जाते थे. कोई गैंग सीनियर सिटीजन को टारगेट करता, तो कोई पुलिस या CBI बनकर लोगों से गहने और कैश ठगता. कहीं बैरिकेडिंग लगाकर नकली चेकिंग होती, तो कहीं जमीन पर कब्जा किया जाता. हथियारों के साथ घूमना और डर के दम पर वसूली करना इस गैंग की पहचान थी. पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ 10 से ज्यादा गंभीर केस दर्ज हैं... इनमें लूट, डकैती, ठगी, अवैध कब्जा और हथियारों से जुड़े अपराध शामिल हैं.

अपराध से कमाया पैसा राजू ईरानी और उसके भाई जाकिर अली शौक में उड़ाते थे. लग्जरी कार, महंगी बाइक और यहां तक कि घोड़े तक पाल रखे थे. खुद फील्ड में कम उतरते, लेकिन अपने गुर्गों के जरिए हर वारदात को अंजाम दिलवाते थे. चोरी का माल कहां बेचना है, किसे छुड़वाना है... सब वही तय करता था. डीसीपी ने कहा कि भोपाल में किसी साबिर नाम के व्यक्ति ने पुलिस को इस गैंग की सूचना दी थी. बदले में राजू ईरानी और उसके भाई जाकिर ने उसे घर के अंदर जिंदा जलाने की कोशिश की. यह मामला हीनियस क्राइम यानी जघन्य अपराध की कैटेगरी में आता है और इसमें भी वह आरोपी है.

दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भोपाल पुलिस ने इरानी डेरा में बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया था. 150 से ज्यादा लोगों की जांच में 34 संदिग्ध पकड़े गए, जिनमें महिलाएं भी थीं. लेकिन राजू ईरानी वहां से फरार हो गया था. महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में घूमता हुआ वह आखिरकार सूरत पहुंचा... शायद एक और बड़ी वारदात की तैयारी में था. लेकिन इस बार सूरत क्राइम ब्रांच की सतर्कता ने उसे वक्त रहते दबोच लिया. राजू ईरानी फिलहाल सूरत क्राइम ब्रांच की हिरासत में है. उससे पूछताछ चल रही है और अलग-अलग राज्यों की पुलिस उससे जुड़ी फाइलें खंगाल रही है. फिल्मी नाम, असली अपराधी और खौफनाक नेटवर्क... इस रहमान डकैत की देश के छह राज्यों को तलाश थी, वह गिरफ्त में है.

भिवंडी में शातिर चोर दबोचे गए... बाइक और मोबाइल चोरी के 8 मामले सुलझे
ठाणे : ठाणे पुलिस ने भिवंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 8 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। बता दें कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के निर्देश पर अपराध शाखा चोरी की घटनाओं पर कड़ी नजर रखे हुए थी। इसी दौरान गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर अपराध शाखा यूनिट-2, भिवंडी ने जाल बिछाया।

टीम ने खान कंपाउंड, मोमिनपुरा निवासी 23 वर्षीय सहजील सिराज अहमद मोमिन उर्फ हमजा और अमीनाबाग झोपड़पट्टी, नादिनाका निवासी 35 वर्षीय मुजीब अब्दुल शेख को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई वारदातें कबूल कीं। पुलिस ने हमजा के पास से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। वहीं मुजीब अब्दुल शेख के पास से 1 लाख 87 हजार रुपये कीमत के 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए। बरामद माल के आधार पर भिवंडी शहर, भोईवाड़ा, निजामपुरा और शांतिनगर पुलिस थानों में दर्ज कुल 8 अपराधों का खुलासा हुआ है। सभी मामले भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज हैं।

मुंबई : दहिसर क्षेत्र में बंद 8 घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शातिर चोरों के एक गैंग का पता चला है। मुंबई के दहिसर क्षेत्र में बंद 8 घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी ऑटो-रिक्शा में यात्री बनकर पूरे इलाके में रेकी करते थे और फिर सुनसान व बंद घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा एक अन्य शातिर चोर को भी पुलिस ने धर दबोचा है।

एक ही रात में 8 घरों में की चोरी
दहिसर ईस्ट के रावलपाड़ा में रहने वाले शिकायतकर्ता बी. रामचंद्र मारोती ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुसे और 10,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। उसी रात उनकी पड़ोसी रंजूदेवी देवेंद्र सिंह के घर में भी चोरी हुई, जहां से करीब 3000 रुपये मूल्य की तीन साड़ियां चोरी हो गईं। यही नहीं उस रात टोटल 8 घरों में चोरी हुई थी।

3 आरोपियों की हुई पहचान
शिकायत मिलते ही दहिसर पुलिस ने जांच शुरू की और इलाके के 25 से 30 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर 3 आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी मौइनुद्दीन निज़ामुद्दीन शेख (47), मोहम्मद गुलाबनबी शेख (52) और ऑटो ड्राइवर अकबर अली फत्तेमोहम्मद रहीन (31) को साकी नाका, अंधेरी ईस्ट से दो दिन की निगरानी के बाद हिरासत में लिया गया।

घर में कुछ नहीं मिला तो साड़ियों की चोरी की
पुलिस के मुताबिक, 26 और 27 नवंबर 2025 की रात को इन आरोपियों ने दहिसर ईस्ट में कई घरों के ताले तोड़े। जब कीमती सामान नहीं मिला, तो यह लोग कपड़े और साड़ियां लेकर ही फरार हो गए, ताकि खाली हाथ न लौटना पड़े।

पुलिस ने चोरी के 7 मामले सुलझाए
जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी मौइनुद्दीन शेख पर मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में सेंधमारी और चोरी के 40 से अधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि इस गिरफ्तारी के साथ कुल 7 मामले सुलझाए गए हैं। इनमें दहिसर पुलिस स्टेशन के 3, MHB के एक, मलाड का एक और मुलुंड पुलिस स्टेशन के 2 मामले शामिल हैं।

पुलिस ने चोरी का कुछ सामान भी किया बरामद
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोरी का कुछ सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौइनुद्दीन शेख के लगातार अपराधों से तंग आकर उसके परिवार ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था और लोकल पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी थी।

खंगाला जा रहा ऑटो ड्राइवर का अपराधिक रिकॉर्ड
अन्य आरोपी मोहम्मद गुलाबनबी शेख पर भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं, पुलिस अब ऑटो ड्राइवर अकबर रहीन के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। जोन 12 के डीसीपी महेश चिमटे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक सरजेराव पाटिल, एपीआई प्रकाश लहाने, हेड कांस्टेबल एस. सैय्यद और अपराध जांच टीम ने दर्जनों CCTV फुटेज और सीक्रेट जानकारी के आधार पर इस चोरी के गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने और किन-किन इलाकों में वारदात की है।

पुणे : गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर नाना पेठ इलाके में हिंसक गैंगवार; कुख्यात अपराधी के बेटे की गोलीबारी में मौत
पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में गणेश विसर्जन की पूर्व संध्या पर नाना पेठ इलाके में हिंसक गैंगवार की घटना सामने आई है। इस घटना में कुख्यात अपराधी गणेश कोमकर के बेटे गोविंद कोमकर की गोलीबारी में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने गोविंद को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव फैल गया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के पीछे पुराने गैंगवार का लिंक है। गौरतलब है कि पिछले साल 1 सितंबर 2024 को नाना पेठ में ही पूर्व एनसीपी पार्षद वनराज अंडेकर की हत्या कर दी गई थी।

अंडेकर की हत्या में गणेश कोमकर समेत 21 लोगों को आरोपी बनाया गया था। उस घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। करीब एक दर्जन हमलावर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और स्ट्रीट लाइट बंद करके अंडेकर पर गोलियों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

फिलहाल, पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। शहर में बढ़ती गैंगवार और आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गणेशोत्सव के दौरान हुई इस घटना से स्थानीय लोग भयभीत हैं।