pills - Rokthok Lekhani News

मुंबई : नेस्को ड्रग केस में बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ से 933 एक्स्टसी गोलियां बरामद, 11 गिरफ्तार
मुंबई : नेस्को ड्रग मामले की जांच में वनराई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को रायगढ़ के पोलादपुर इलाके से 933 एक्स्टसी गोलियां बरामद कीं, जिनका कुल वजन 434 ग्राम बताया गया है और इनकी अनुमानित कीमत लगभग 15.39 लाख रुपये आंकी गई है। यह बरामदगी उस समय हुई जब आरोपी आयुष साहित्य ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि गिरफ्तारी के डर से उसने ये ड्रग्स फेंक दिए थे। उसने कथित तौर पर ड्रग्स को ठिकाने लगाने की कोशिश की।

इसी बयान के आधार पर पुलिस उसे पोलादपुर लेकर गई, जहां से एक्स्टसी की खेप बरामद की गई और उसे जब्त कर लिया गया। इस खेप में 116 बैंगनी, 55 हरी, 303 चॉकलेट रंग की और 459 गुलाबी गोलियां शामिल थीं।मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि इस ड्रग रैकेट का मुख्य सप्लायर कथित तौर पर बैंकॉक भाग गया है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच कर रही है। इस मामले में गुरुवार को पांच आरोपियों को बोरीवली स्थित मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आनंद पटेल, विनीत गेरेलानी, शुभ अग्रवाल और आयुष साहित्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं जिया जैकब को 27 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। एक अन्य आरोपी, सुरक्षा गार्ड प्रदीप गुप्ता को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों की पांच दिन की कस्टडी की मांग की थी, लेकिन अदालत ने आंशिक रूप से ही मंजूरी दी।

यह मामला 11 अप्रैल को गोरेगांव ईस्ट स्थित नेस्को एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित ‘999999999’ टेक्नो कॉन्सर्ट से जुड़ा है, जहां कथित तौर पर एक्स्टसी पिल्स के ओवरडोज़ से दो एमबीए छात्रों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने जांच तेज कर दी। अब तक इस केस में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित नेटवर्क हो सकता है, जो विभिन्न शहरों और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है। जांच एजेंसियां अब सप्लाई चैन, फंडिंग और विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही हैं। इस पूरे मामले ने मुंबई और आसपास के इलाकों में ड्रग्स के बढ़ते नेटवर्क को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में और गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं कर रही है।

बीड़ जिले में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश... सोनोग्राफी मशीन और गर्भपात की गोलियां जब्त, दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के बीड़ जिले में प्रशासन ने एक अवैध लिंग निर्धारण केंद्र का पर्दाफाश किया है तथा इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में गेवराय क्षेत्र के संजय नगर में इस केंद्र के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक सोनोग्राफी मशीन और गर्भपात के लिए खायी जाने वाली गोलियां भी जब्त की गयीं.

पीसीपीएनडीटी कानून के तहत गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग का पता लगाना अवैध है. इस कानून का लक्ष्य बालिका भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाना है. स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य प्रशासन ने पहले गुरूवार सुबह एक गर्भवती महिला को इस केंद्र में भेजा था.

उन्होंने बताया कि गर्भस्थ शिशु के लिंग निर्धारण की जांच की पुष्टि हो जाने पर पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य अधिकारियों के एक दल ने वहां छापा मारा. उन्होंने बताया कि एक पुरूष और एक महिला को पकड़ लिया गया है जबकि तीसरा व्यक्ति वहां से भाग गया. अधिकारी ने बताया कि गर्भस्थ शिशु के लिंग का पता लगाने में इस्तेमाल आने वाली सोनोग्राफी मशीन और गर्भपात के लिए गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली दवाइयां मौके से जब्त की गयीं.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में गेवराई थाने में मामला दर्ज किया गया है. लिंग निर्धारण का तात्पर्य जन्मपूर्व या जन्म से पहले भ्रूण के लिंग का परीक्षण करना है. बता दें, भारत में जन्म से पहले लिंग का पता लगाना गैर-कानूनी है. ऐसा करने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है. अकसर देश के कई हिस्सों से ऐसे लोग पकड़े जाते हैं जो इस काम को अंजाम देते हैं.