Hussain - Rokthok Lekhani

मुंबई : नहीं टलेगी 'ओ रोमियो' की रिलीज, मुंबई कोर्ट ने की हुसैन उस्तरा की बेटी की याचिका खारिज
मुंबई : शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म को लेकर राहत भरी खबर आई है। बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट ने फिल्म 'ओ' रोमियो' की रिलीज रोकने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। 7 फरवरी को दिए गए इस फैसले से फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। यह फैसला एक लंबी और अहम सुनवाई के बाद आया, जिसमें कोर्ट ने रचनात्मक अभिव्यक्ति के मौलिक अधिकार और निजता के अधिकार के बीच संतुलन बनाया।

गैंगस्टर हुसैन शेख की बेटी ने याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म में उनके पिता की निजता और प्रतिष्ठा का उल्लंघन किया गया है, लेकिन कोर्ट ने इस दावे को खारिज करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। कोर्ट का कहना था कि निजता का अधिकार व्यक्तिगत होता है और किसी व्यक्ति की मौत के बाद यह अधिकार खत्म हो जाता है। इसे परिवार के सदस्य विरासत में नहीं ले सकते और न ही किसी फिल्म या कलात्मक कृति को रोकने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

'ओ रोमियो' की रिलीज टालने पर कोर्ट का फैसला
फिल्म को पूरी तरह काल्पनिक माना गया। फिल्म में साफ तौर पर डिस्क्लेमर दिया गया है कि सभी पात्र काल्पनिक हैं और किसी वास्तविक व्यक्ति से समानता सिर्फ संयोग है। कोर्ट ने यह भी कहा कि फिल्म का ऐलान साल 2024 के अंत में किया गया था। लेकिन याचिका आखिरी समय में रिलीज से कुछ ही दिन पहले दायर की गई। ऐसे में फिल्म को रोकना निर्माताओं, कलाकारों और अन्य जुड़े लोगों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाएगा।

हुसैन उस्तरा की बेटी के मुआवजे मांगने पर कोर्ट ने कहा
कोर्ट ने आगे कहा कि याचिकाकर्ता ने खुद पैसे का दावा किया था, यानी उनका कथित नुकसान आर्थिक रूप से मुआवजा देकर पूरा किया जा सकता है, इसलिए रिलीज पर रोक लगाने का कोई आधार नहीं बनता। फिल्म का प्रतिनिधित्व बार एंड ब्रीफ अटॉर्नीज ने साजिद नाडियाडवाला की ओर से किया, जबकि विशाल भारद्वाज का पक्ष साईकृष्णा एंड एसोसिएट्स ने संभाला।

'ओ रोमियो' के बारे में
'ओ' रोमियो' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रस्तुत कर रहे हैं और प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की तरफ से है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्‍ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। विशाल भारद्वाज की यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है, जिसमें शाहिद ने माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है। वहीं, तृप्ति डिमरी सपना के रोल में हैं। ये 13 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस में हिम्मत है तो मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाकर दिखाएं - हुसैन दलवई
मुंबई : औरंगजेब की कब्र को लेकर अभी विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब कांग्रेस नेता का इस मामले में बयान आया है. हुसैन दलवई ने नागपुर हिंसा को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मत है तो मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाकर दिखाएं.

हिम्मत है तो औरंगजेब की कब्र हटाएं

बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने एक कमेटी बनाई है, जिसमें मैं भी शामिल हूं. हम लोग वहां जाएंगे और सच्चाई लोगों के सामने लाएंगे. कांग्रेस नेता ने सीधे तौर पर इस इस हिंसा का जिम्मेदार सीएम को बताया.

नागपुर हिंसा पर सीएम के बयान

दलवई आगे कहा कि हिंसा क्यों हुई? इसके पीछे आप देखेंगे कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिस तरह से औरंगजेब की कब्र को हटाने से जुड़े बयान दिए थे. उनके बयानों ने मुसलमानों के खिलाफ एक माहौल तैयार किया. औरंगजेब की कब्र औरंगाबाद में है. नागपुर में आंदोलन करने की क्या जरूरत थी? अगर देवेंद्र फडणवीस में हिम्मत है तो औरंगजेब की कब्र हटाएं.

औरंगजेब से जुड़ा मराठा समाज का इतिहास

हुसैन दलवई ने कहा औरंगजेब की कब्र का यहां रहने से हमारा इतिहास हमें बताता है कि औरंगजेब मरने के लिए दिल्ली जाना चाहता था, लेकिन वह नहीं जा पाया. इससे हमारा मराठा समाज का इतिहास जुड़ा हुआ कि कैसे हमारे मराठा समाज के शूरवीरों ने औरंगजेब को यहां घुटने टेकने को मजबूर कर दिया था.

जाकिर हुसैन नगर में झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग
मुंबई; जाकिर हुसैन नगर में आग की घटना झुग्गी बस्ती में हुई है। झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने के बाद इस बारे में दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और घटनास्‍थल पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। मौके पर झुग्‍गी बस्‍ती में लगी आग को काबू में किए जाने के लिए 4 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाए जाने की कोशिश की जा रही है।

झुग्गी बस्ती में आग लगने का प्रमुख कारण क्‍या है, फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। न ही आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर है। घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

बता दें कि, इससे पहले मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई थी। गाेदाम में आग लगने के बाद सूचना मिलते ही दमकल की गाड़‍ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू कर गोदाम में लगी आग पर काबू पाया था।