locked - Rokthok Lekhani News

मुंबई : दहिसर क्षेत्र में बंद 8 घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शातिर चोरों के एक गैंग का पता चला है। मुंबई के दहिसर क्षेत्र में बंद 8 घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी ऑटो-रिक्शा में यात्री बनकर पूरे इलाके में रेकी करते थे और फिर सुनसान व बंद घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इसके अलावा एक अन्य शातिर चोर को भी पुलिस ने धर दबोचा है।

एक ही रात में 8 घरों में की चोरी
दहिसर ईस्ट के रावलपाड़ा में रहने वाले शिकायतकर्ता बी. रामचंद्र मारोती ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुसे और 10,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। उसी रात उनकी पड़ोसी रंजूदेवी देवेंद्र सिंह के घर में भी चोरी हुई, जहां से करीब 3000 रुपये मूल्य की तीन साड़ियां चोरी हो गईं। यही नहीं उस रात टोटल 8 घरों में चोरी हुई थी।

3 आरोपियों की हुई पहचान
शिकायत मिलते ही दहिसर पुलिस ने जांच शुरू की और इलाके के 25 से 30 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर 3 आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी मौइनुद्दीन निज़ामुद्दीन शेख (47), मोहम्मद गुलाबनबी शेख (52) और ऑटो ड्राइवर अकबर अली फत्तेमोहम्मद रहीन (31) को साकी नाका, अंधेरी ईस्ट से दो दिन की निगरानी के बाद हिरासत में लिया गया।

घर में कुछ नहीं मिला तो साड़ियों की चोरी की
पुलिस के मुताबिक, 26 और 27 नवंबर 2025 की रात को इन आरोपियों ने दहिसर ईस्ट में कई घरों के ताले तोड़े। जब कीमती सामान नहीं मिला, तो यह लोग कपड़े और साड़ियां लेकर ही फरार हो गए, ताकि खाली हाथ न लौटना पड़े।

पुलिस ने चोरी के 7 मामले सुलझाए
जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी मौइनुद्दीन शेख पर मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में सेंधमारी और चोरी के 40 से अधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि इस गिरफ्तारी के साथ कुल 7 मामले सुलझाए गए हैं। इनमें दहिसर पुलिस स्टेशन के 3, MHB के एक, मलाड का एक और मुलुंड पुलिस स्टेशन के 2 मामले शामिल हैं।

पुलिस ने चोरी का कुछ सामान भी किया बरामद
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोरी का कुछ सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौइनुद्दीन शेख के लगातार अपराधों से तंग आकर उसके परिवार ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था और लोकल पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी थी।

खंगाला जा रहा ऑटो ड्राइवर का अपराधिक रिकॉर्ड
अन्य आरोपी मोहम्मद गुलाबनबी शेख पर भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं, पुलिस अब ऑटो ड्राइवर अकबर रहीन के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। जोन 12 के डीसीपी महेश चिमटे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ निरीक्षक सरजेराव पाटिल, एपीआई प्रकाश लहाने, हेड कांस्टेबल एस. सैय्यद और अपराध जांच टीम ने दर्जनों CCTV फुटेज और सीक्रेट जानकारी के आधार पर इस चोरी के गैंग का पर्दाफाश किया। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने और किन-किन इलाकों में वारदात की है।

नालासोपारा : डेढ़ महीने की बच्ची को प्लास्टिक के बोरे में बंद करके सड़क के किनारे फेंक दिया
मुंबई : नालासोपारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक डेढ़ महीने की बच्ची को प्लास्टिक के बोरे में बंद करके सड़क के किनारे फेंक दिया गया। यह घटना तब सामने आई जब अवधेश चव्हाण नामक एक युवक ने नाले के पास शौच के लिए जाते समय बोरे से रोने की आवाज सुनी। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित निकाला और नगर निगम अस्पताल में भर्ती कराया।

किसने बच्ची को फेंका
डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है और उसे गंभीर चोटें नहीं आई हैं। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है ताकि बच्ची को फेंकने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके। पुलिस बच्ची के जन्म और उससे जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को गहरे दुख और गुस्से में डाल दिया है, और वे सरकार और पुलिस से मांग कर रहे हैं कि इस अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को कड़ी सजा दी जाए। उनका मानना है कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

कर्नाटक में 4 साल से बंद घर में मिले 5 नर कंकाल... हैरत में आई पुलिस
कर्नाटक : कर्नाटक के चित्रदुर्गा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक घर से 5 नर कंकाल मिले हैं। पुलिस को शक है कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्यों के हो सकते हैं। अब तक मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चित्रदुर्गा में स्थित ये घर एक  रिटायर्ड सरकारी अधिकारी का है और पिछले 4 सालों से बंद पड़ा हुआ था। पुलिस ने सभी नर कंकालों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने जब आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि ये घर एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी जगननाथ रेड्डी का है। 85 साल के जगननाथ रेड्डी इस घर में अपनी पत्नी और 2 बेटे और एक बेटी के साथ रहते थे, पत्नी प्रेमा की उम्र 80 साल थी, बेटी त्रिवेणी 62, बेटा कृष्णा 60 साल और उनका एक और बेटा नरेंद्र 57 साल का था।

मोहल्ले वालों के मुताबिक इन सभी को आखरी बार जुलाई 2019 में देखा गया था, लोगों का कहना है कि परिवार के लोग किसी बीमारी से भी जूझ रहे थे। ये परिवार हमेशा अकेले ही रहता था किसी से मिलता जुलता नहीं था किसी के साथ बातचीत भी नहीं थी।

जांच में ये बात भी सामने आई है कि 2 महीने पहले इस घर का मैन डोर टूटा हुआ था। लोगों ने इसे नोटिस भी किया लेकिन पुलिस को इस बात की सूचना नहीं दी गई। 2 दिन पहले जब एक व्यक्ति ने जब दरवाजे से अंदर झांककर देखा तो उसे एक नर कंकाल दिखाई दिया, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो एक कमरे से 4 नर कंकाल बरामद हुए 2 बिस्तर पर थे और 2 नीचे फर्श पर थे इसके अलावा दूसरे कमरे से एक और नर कंकाल बरामद हुआ। FSL और क्लू टीम को बुलाकर घटना स्थल की जांच की गई है, पुलिस ने घर को सील कर लिया है।

इस हैरान कर देने वाली घटना पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि मैंने घटना पर एसपी, आईजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है। एक घर में पांच कंकाल मिलने की रिपोर्ट है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनका एक रिश्तेदार एक एग्जिक्यूटिव इंजीनियर था और यह उनका घर है। वे कितने समय से वहां हैं, और वे कौन हैं? मैंने इसकी जांच करने को कहा है।