events - Rokthok Lekhani News

मुंबई : अनुष अग्रवाल ने बेल्जियम ड्रेसेज इवेंट्स में शानदार इंटरनेशनल डेब्यू किया
मुंबई : भारतीय घुड़सवार अनुष अग्रवाल ने फ्लोरियाना के साथ मशहूर बेल्जियम ड्रेसेज इवेंट्स में शानदार इंटरनेशनल डेब्यू किया। अनुष ने आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी क्वालिफिकेशन यात्रा शुरू करते हुए शानदार परफॉर्मेंस दी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों के बीच मुकाबला करते हुए, अनुष ने 28 फरवरी को अपने 8 वर्षीय स्ट्रेट हॉर्स फ्लोरियाना के साथ पहली बार मैदान में कदम रखा। स्टार्टिंग ऑर्डर में 14वें नंबर पर उतरते हुए उन्होंने आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन किया और शानदार 68.85 प्रतिशत स्कोर के साथ कुल मिलाकर चौथा स्थान हासिल किया। यह स्कोर उनकी और घोड़ी की साझेदारी में तालमेल, सटीकता और परिपक्वता को दर्शाता है, खासकर तब, जब यह उनकी पहली प्रतिस्पर्धी प्रस्तुति थी।

इसके बाद 1 मार्च को अनुष अपने 10 वर्षीय गेल्डिंग फ्लिन के साथ लौटे। इस बार उन्होंने 5वें नंबर से शुरुआत की और उससे भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 70.3 प्रतिशत का प्रभावशाली व्यक्तिगत स्कोर हासिल किया। डेब्यू सीरीज में 70 प्रतिशत का आंकड़ा पार करना उनकी निरंतरता और दबाव में शांत रहकर प्रदर्शन करने की क्षमता को साफ तौर पर रेखांकित करता है। बेल्जियम ड्रेसेज इवेंट्स अनुष के एशियन गेम्स क्वालिफिकेशन कैंपेन का एक अहम हिस्सा हैं, कॉन्टिनेंटल शोपीस से पहले दो और क्वालिफिकेशन मौके बाकी हैं।

अपने डेब्यू पर अनुष ने कहा, "फ्लोरियाना के साथ बेल्जियम में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करना मेरे लिए गर्व और अहम पल रहा है। प्रतियोगिता का स्तर बहुत ऊंचा है। यह आपको हर मूवमेंट और ट्रांजिशन में और शार्प होने के लिए मोटिवेट करता है। मैं फ्लोरियाना और फ्लिन के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं, उन्होंने एरीना में मुझ पर पूरा भरोसा किया। हम एशियन गेम्स को ध्यान में रखते हुए कुछ बड़ा करने की ओर बढ़ रहे हैं। यह उस सफर में एक अहम कदम है।"

इस सीरीज में भारत की एक और अनुभवी राइडर श्रुति वोरा भी शामिल रहीं, जहां उसी चरण की प्रतियोगिता में अनुष ने उनसे बेहतर स्कोर दर्ज किया। 28 फरवरी को श्रुति ने अपने घोड़े मैग्नैनिमस पर सवारी करते हुए कुल 65.44 प्रतिशत स्कोर के साथ स्टैंडिंग में 14वां स्थान हासिल किया। अब जबकि दो क्वालिफिकेशन इवेंट अभी बाकी हैं, बेल्जियम ड्रेसेज इवेंट्स में अनुष की यह सधी हुई शुरुआत मजबूत लय का संकेत देती है। यूरोपीय सर्किट पर अपने प्रदर्शन को लगातार निखारते हुए यह युवा घुड़सवार अपने लक्ष्य पर पूरी तरह केंद्रित है, क्वालीफाई करने और एशिया के सबसे बड़े खेल मंचों में से एक पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए। श्रुति वोरा और अनुष अग्रवाला दोनों की नजरें एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालिफिकेशन पर टिकी हैं। भारत की उम्मीद होगी कि वह हांग्जो एशियन गेम्स 2022 में जीते गए स्वर्ण पदकों को बरकरार रखे। ये खेल महामारी के कारण एक साल देरी से 2023 में आयोजित हुए थे।

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर लगातार पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं। पहले राहुल गांधी और सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली बैठक से थरूर नदारद रहे। इसके बाद  दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित पार्टी की विशाल रैली में शशि थरूर कहीं नजर आए।
मंच पर नही थे थरूर, क्या सब कुछ ठीक!

कांग्रेस ने एसआईआर और 'वोट चोरी' के मुद्दे के खिलाफ एकजुट होकर रैली की, जिसमें शीर्ष नेतृत्व के साथ अधिकतर नेता मंच पर एक साथ नजर आए, लेकिन शशि थरूर उस मंच से गायब थे। इसके बाद एक बार फिर राजनीतिक हलको में थरूर को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई। हालांकि अब इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस सांसद की सफाई सामने आई है।

'मेरी तरफ से सब ठीक', बोले थरूर
रविवार को रामलीला मैदान में 'वोट चोरी' के खिलाफ पार्टी की रैली में शामिल ना होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं कल विदेश में था। यह एक प्रतिबद्धता थी, जो मैंने छह महीने पहले किया था।" इसी के साथ उन्होंने साफ कहा कि मेरी तरफ से सब ठीक है। वहीं केरल में हालिया संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव पर शशि थरूर ने कहा, "वे (बीजेपी) तिरुवनंतपुरम में जीत गए हैं। लेकिन बाकी सभी जगहों पर यूडीएफ और कांग्रेस पार्टी गठबंधन को बहुत अच्छे नतीजे मिले हैं।"

मनरेगा के नाम बदलने पर भी बोले थरूर
वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने MGNREGA का नाम बदले जाने पर कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि महात्मा गांधी का ग्रामीण गरीबों के बारे में बहुत साफ विजन था, जिनकी वे परवाह करते थे। उन्होंने सबसे गरीब इंसान की आंखों से आंसू पोंछने की बात की थी। पिछले 20 साल से हर कोई इस स्कीम को अलग-अलग भारतीय भाषाओं में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के नाम से जानता है। अब इसे क्यों बदलना है? आप योजना की शर्तें बदल सकते हैं। यह सरकार का अधिकार है, लेकिन नाम बदलना गैर-जरूरी है।"

12 महीने के दौरान हुई अनेकों राजनीतिक घटनाएं; अजित पवार की बगावत और मनोज जरांगे की चर्चा सबसे अधिक
मुंबई: साल 2023 जब अंतिम पड़ाव पर है तो पूरे साल में घटी प्रमुख राजनीतिक घटनाओं पर चर्चा लाजमी है। इस साल के अंतिम कुछ महीने में चुनावी सरगर्मियां हावी रहीं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए गए। कई अहम राजनीतिक घटनाओं के कारण महाराष्ट्र भी पूरे देश में चर्चित रहा। इनमें अजित पवार की अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत पर सबसे अधिक बातें हुईं। इसके अलावा मराठा आरक्षण की मांग कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे का अनशन भी सुर्खियों में रहा। उन्होंने सरकार को कानून न बनाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।

दरअसल, कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मराठा कोटा आंदोलन का नेतृत्व किया। इस कारण वे राष्ट्रीय सुर्खियों में आने में कामयाब रहे। मराठा आरक्षण की मांग कर रहे नेताओं के खिलाफ ओबीसी नेताओं ने कहा है कि मराठा कोटा से मौजूदा ओबीसी आरक्षण प्रभावित नहीं होना चाहिए। जब पुलिस ने बीते एक सितंबर को लातूर जिले में जरांगे के गांव में लाठीचार्ज किया तो आंदोलन तेज हो गया। पुलिस ने भूख हड़ताल कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

आंदोलन के दबाव में सरकार को जरांगे के साथ बातचीत करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिसंबर में आश्वासन दिया था कि जरूरत पड़ने पर मराठों को कोटा देने के लिए विधानमंडल का एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अभी इस मुद्दे पर कोई ठोस एलान नहीं किया गया है।