link - Rokthok Lekhani News

मुंबई के 'मिसिंग लिंक' टनल में फॉर्च्यूनर ने टेम्पो को उड़ा दिया, कारोबारी तुषार भूमकर की मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर
मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बने 'मिसिंग लिंक' टनल में बीती रात डेढ़ बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुणे से मुंबई जा रही एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर ने मुंबई की ओर जा रहे एक मालवाहक टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। हादसे में पिंपरी चिंचवड़ स्थित वाकड़ के रहने वाले कारोबारी तुषार भूमकर की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाकी तीन बाल-बाल बच गए।
यह हादसा पुणे से मुंबई जाते समय मिसिंग लिंक पर टनल में हुआ। हादसे के बाद दो घंटे तक मुंबई की ओर जाने वाले ट्रैफिक को मिसिंग लिंक से बंद पुराने रास्ते से डायवर्ट किया गया। हादसे के बाद मुंबई की ओर जाने वाली लेन को फिर से चालू कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात तुषार अपने चार साथियों के साथ पुणे से मुंबई की ओर जा रहे थे। तब उनकी फॉर्च्यूनर कार ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक टनल में रात करीब 1:30 बजे एक मालवाहक टेम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में तुषार भूमकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फॉर्च्यूनर में सवार सभी पांच लोग पिंपरी-चिंचवड़ के वाकड में भुमकर चौक इलाके के रहने वाले हैं।
'मिसिंग लिंक' टनल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरो में इस दर्दनाक हादसे की सारी हकीकत कैद हो चुकी है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि तुषार की गाड़ी की रफ्तार कितनी तेज थी।

एक्सीडेंट के बाद दूसरे रास्ते से ट्रैफिक डायवर्ट
एक्सीडेंट के बाद मुंबई जाने वाला ट्रैफिक करीब 2 घंटे तक बंद रहा और सभी गाड़ियों को पुराने रास्ते से मुंबई डायवर्ट किया गया। हाईवे पुलिस, आईआरबी टीम, देवदूत और राहत एजेंसियां ​​मौके पर पहुंचीं और घायलों को एक्सीडेंट वाली गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दोनों एक्सीडेंट वाली गाड़ियों को हाईवे से हटाने के बाद मुंबई की तरफ ट्रैफिक फिर से शुरू कर दिया गया। हाईवे पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

पत्नी लड़ चुकी है महानगरपालिका का चुनाव
वहीं, बता दें कि इसी महीने की आने वाली 28 अगस्त को ही तुषार का जन्मदिन था जिसे मनाने का प्लान उनका परिवार और करीबी दोस्त कर रहे थे। इसी बीच उनके असमय निधन की खबर से से वाकड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। उनकी पत्नी ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर महानगरपालिका का चुनाव भी लड़ा था।

तीन दिन पहले ऐसा ही तेज रफ्तार का कहर राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड शहर में भी देखने को मिला। आबूरोड में कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसके बाद एक युवक उछलकर बोनट पर, दूसरा गाड़ी के पीछे जा गिरा।

मुंबई: गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड ट्विन टनल प्रोजेक्ट में बड़ी उपलब्धि
मुंबई: मुंबई के महत्वाकांक्षी गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड ट्विन टनल प्रोजेक्ट ने एक महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल कर लिया है। परियोजना के लिए पहली टनल बोरिंग मशीन को पूरी तरह से असेंबल कर लिया गया है। इसके सभी प्रमुख हिस्सों को जोड़ने का अंतिम काम गुरुवार को पूरा होने की उम्मीद है। टनल निर्माण शुरू होने से पहले इसे परियोजना की दिशा में बड़ी तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों के अनुसार, टीबीएम के सभी जरूरी सिस्टम की जांच पूरी कर ली गई है। मशीन के मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, हाइड्रोलिक, कंट्रोल और सेफ्टी सिस्टम के इंटीग्रेटेड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। अब अंतिम तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मशीन जमीन के अंदर सुरंग बनाने का काम शुरू करेगी।

अतिरिक्त नगर आयुक्त (प्रोजेक्ट्स) अभिजीत बांगर ने बताया कि टीबीएम को सुरंग निर्माण के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी और सुरक्षा जांच पूरी होने तथा प्रमाणन मिलने के बाद ही मशीन से टनल बनाने का काम शुरू किया जाएगा। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि निर्माण कार्य अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो। गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी सुधारने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इस परियोजना का उद्देश्य गोरेगांव और मुलुंड के बीच यात्रा समय को कम करना और शहर की सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव को कम करना है।

वर्तमान में मुंबई के पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों के बीच आवागमन के लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना पूरी होने के बाद दोनों क्षेत्रों के बीच सीधा संपर्क बेहतर होगा। इससे लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है और शहर के परिवहन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। इस परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा ट्विन टनल का निर्माण है। जमीन के नीचे बनने वाली इन सुरंगों के लिए अत्याधुनिक टीबीएम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। टीबीएम मशीनें बड़े व्यास की सुरंगों को सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से बनाने के लिए उपयोग की जाती हैं। इनके जरिए खुदाई के साथ-साथ सुरंग की संरचना को मजबूत करने का काम भी किया जाता है।

पहली टीबीएम के असेंबल होने के बाद अब परियोजना अगले चरण में प्रवेश कर रही है। मशीन के संचालन से पहले विशेषज्ञों की टीम सभी सुरक्षा मानकों की अंतिम जांच करेगी। इसमें मशीन के दबाव नियंत्रण, खुदाई प्रणाली, आपातकालीन व्यवस्था और अन्य तकनीकी पहलुओं की समीक्षा शामिल होगी। बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि इतने बड़े स्तर की भूमिगत परियोजना में सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सुरंग निर्माण के दौरान आसपास के क्षेत्रों पर किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव न पड़े, इसके लिए आधुनिक तकनीक और निगरानी व्यवस्था का इस्तेमाल किया जाएगा।

मुंबई: 16 घंटे बाद पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे के 'मिसिंग लिंक' पर ट्रैफिक फिर से हुआ शुरू, सुबह हुआ था लैंडस्लाइड
मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक की टनल 2 को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के कार्यालय ने यह बड़ा अपडेट साझा किया है। सोमवार सुबह लैंडस्लाइड के बाद ट्रैफिक को बंद कर दिया गया था। भारी बारिश के कारण काफी सारा मलबा टनल और सड़क पर गिर गया था। MSRDC की तरफ से युद्ध स्तर पर सड़क को क्लीन किए जाने के बाद रात करीब 11 बजे फिर से ट्रैफिक के लिए टनल को खोला गया। मिसिंग लिंक पर खंडाला के पास बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था। इससे इससे टनल-2 एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था।

महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने साझा किया अपडेट
महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ट्रैफिक शुरु होने का अपडेट साझा किया है। एमएसआरडीसी ने कहा है कि पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड पर ट्रैफ़िक फिर से शुरू हो गया है। सुरक्षा के बड़े ऑपरेशन पूरे होने के बाद गाड़ियों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। कॉरपोरेशन ने बताया है कि भारी बारिश, तेज हवाएं और कम विजिबिलिटी के बाद के बावजूद महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की टीमों ने रास्ते को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने के लिए लगातार काम किया।

टेक्निकल जांच के बाद खोला गया ट्रैफिक
महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने बताया है कि इसके लिए मिसिंग लिंक (अब कनेक्टिंग लिंक) के प्रभावित हिस्से से मलबा हटाया गया। इसके बाद खास उपकरणों का इस्तेमाल करके सड़क को अच्छी तरह साफ़ किया गया। टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने टनल 2 और उससे जुड़ी ढलान का बारीकी से निरीक्षण किया ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई ढीला मटीरियल खतरा न पैदा करे। इसके बाद ड्रोन सर्वे की कोशिश की गई, हालांकि, घने कोहरे, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण हवाई ऑपरेशन नहीं हो पाए। जरूरी सुरक्षा और टेक्निकल जांच पूरी होने के बाद ही ट्रैफिक बहाल किया गया है।

गैरजरूरी यात्रा नहीं करने की सलाह
एमएसआरडीसी ने यात्रियों से गुजारिश है कि वे जारी भारी मॉनसून के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचें और अधिकारियों द्वारा जारी ट्रैफ़िक एडवाइज़री का सख्ती से पालन करें। महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यह भारी लैंडस्लाइड (भूस्खलन) 'मिसिंग लिंक' सेक्शन पर खंडाला एग्जिट के पास हुआ था। भूस्खलन के कारण पुणे से मुंबई जाने वाली लेन पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे मुंबई की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था।

बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक के पास मिला हंपबैक व्हेल का शव
मुंबई : मुंबई में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक के पास ओटर्स क्लब के नजदीक चट्टानों के बीच एक हंपबैक व्हेल का बच्चा फंसा हुआ पाया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें व्हेल का शव चट्टानों के बीच फंसा दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, यह हंपबैक व्हेल लगभग 26 फीट लंबी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड और बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक प्रोजेक्ट की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि, जांच के बाद व्हेल को मृत घोषित कर दिया गया।

रेस्क्यू टीम ने क्रेन की मदद से बेहद सावधानीपूर्वक व्हेल के शव को चट्टानी इलाके से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से हटाकर दफनाने के लिए ले जाया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और पर्यावरण नियमों का विशेष ध्यान रखा गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि समुद्र की तेज लहरें किनारे से टकरा रही थीं और मौसम भी खराब स्थिति में था। व्हेल का शव चट्टानों के बीच फंसा हुआ दिखाई देता है, जिसे देखकर लोगों में चिंता और हैरानी दोनों देखी गई।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, हंपबैक व्हेल संभवतः हाई टाइड के दौरान समुद्र से बहकर किनारे पर आ गई होगी और फिर चट्टानों के बीच फंस गई। हालांकि, इसके पीछे का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और संबंधित विभाग इसकी जांच कर रहे हैं। समुद्री जीव विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामले कभी-कभी समुद्री धाराओं में बदलाव, खराब मौसम या प्राकृतिक कारणों से भी हो सकते हैं। व्हेल जैसे बड़े समुद्री जीवों का किनारे पर आना एक दुर्लभ लेकिन गंभीर स्थिति मानी जाती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय समुद्र में असामान्य हलचल देखी गई थी और कुछ ही समय बाद व्हेल के फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था क्योंकि क्षेत्र चट्टानी और फिसलन भरा था। इसके बावजूद टीम ने सावधानीपूर्वक शव को हटाने का काम पूरा किया।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि समुद्री जीवों की सुरक्षा और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। आगे की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि व्हेल की मौत का वास्तविक कारण क्या था। इस घटना ने एक बार फिर समुद्री पर्यावरण और जीव-जंतुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्री प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन भी ऐसे मामलों में भूमिका निभा सकते हैं। कुल मिलाकर, बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक के पास मिली हंपबैक व्हेल की यह घटना न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि समुद्री जीवन संरक्षण की आवश्यकता को भी उजागर करती है।