Gautam - Rokthok Lekhani

मुंबई : गौतम अदाणी ने एयरपोर्ट का किया दौरा; तैयारियों का निरीक्षण किया
मुंबई : देश के महत्वाकांक्षी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने अपने औपचारिक उद्घाटन से पहले अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है। उद्घाटन से पहले अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने एयरपोर्ट का दौरा किया और इसकी तैयारियों का निरीक्षण किया। अदाणी ने एयरपोर्ट के तकनीकी सिस्टम, रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, सुरक्षा प्रोटोकॉल और रिटेल सुविधाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी तरह से संचालन की क्षमता और यात्री अनुभव के हर पहलू का जायजा लिया। एनएमआईए की पूरी तरह से परिचालन होने पर यह एयरपोर्ट प्रति वर्ष 9 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा, जिससे यह विश्व के सबसे बड़े और अत्याधुनिक एयरपोर्टों में शामिल हो जाएगा।

कर्मचारियों और टीम से मुलाकात
इस दौरे के दौरान गौतम अदाणी ने निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों, इंजीनियरों, प्रोजेक्ट टीम के सदस्यों, दमकलकर्मियों और टर्मिनल के रिटेल आउटलेट में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने एयरपोर्ट को आकार देने वाले हर व्यक्ति के योगदान की सराहना की और उनकी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यहां हर रनवे, हर टर्मिनल और हर गेट हजारों हाथों और दिलों से जुड़ा हुआ है। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केवल एक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह भारत की भावना और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री 8 अक्टूबर 2025 को एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री 8 अक्टूबर 2025 को एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह एयरपोर्ट न केवल मुंबई की हवाई सेवाओं में भीड़भाड़ कम करने में मदद करेगा, बल्कि क्षेत्रीय और राष्ट्रीय आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहित करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, एनएमआईए के चालू होने से भारत के एयरोस्पेस और हवाई परिवहन नेटवर्क को नई गति मिलेगी और यह देश के लिए भविष्य का द्वार बनकर उभरेगा। एनएमआईए में आधुनिक तकनीक के साथ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें विस्तृत रनवे, अत्याधुनिक टर्मिनल, आधुनिक रिटेल और खान-पान सुविधाएं, स्मार्ट सुरक्षा सिस्टम और हवाई यातायात नियंत्रण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, एयरपोर्ट के संचालन में सस्टेनेबिलिटी और ऊर्जा कुशल तकनीक को प्राथमिकता दी गई है।

महाराष्ट्र के हवाई परिवहन के लिए मील का पत्थर है
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन न केवल महाराष्ट्र के हवाई परिवहन के लिए मील का पत्थर है, बल्कि यह भारत की वैश्विक कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास की दिशा में एक अहम कदम भी साबित होगा। गौतम अदाणी का यह दौरा एयरपोर्ट की तैयारियों और संचालन क्षमता का भरोसा दर्शाता है, और इसे विश्व स्तरीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

गौतम अडानी की शरद पवार से आधे घंटे की मुलाकात; एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं
मुंबई: अडानी उद्योग समूह के गौतम अडानी ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुंबई में उनके घर पर मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। हालांकि इस दौरे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा शुरू हो गई है।

दरअसल कुछ दिन पहले धारावी पुनर्विकास के मुद्दे पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी ने मार्च निकाला था। इस मार्च पर जहां राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप हो रहे थे। वहीं एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने गौतम अडानी की तारीफ कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

शरद पवार ने बारामती में टेक सेंटर के निर्माण में 25 करोड़ के योगदान के लिए अडानी का आभार व्यक्त किया था। गुरुवार रात करीब 9 बजे जब राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी, तब गौतम अडानी 'सिल्वर ओक' पहुंचे।
एक ओर जहां विपक्ष के इंडिया अलायंस के घटक दल लगातार उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ रुख अपनाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर देखा जा रहा है कि शरद पवार ने हमेशा गौतम अडानी का समर्थन किया है।

राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडानी की संसद की संयुक्त समिति से जांच कराने की मांग की थी। हालांकि, शरद पवार ने राहुल की इस मांग का विरोध किया। इसलिए, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और शिव सेना यूटीबी समूहों की ओर से अडानी को लगातार निशाना बनाए जाने के बावजूद शरद पवार ने अपना स्टैंड बरकरार रखा है।

शरद पवार ने की गौतम अदाणी की तारीफ
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने  उद्योगपति गौतम अडानी को धन्यवाद दिया। उन्होंने शनिवार को पुणे जिले के बारामती में एक नए प्रौद्योगिकी केंद्र के निर्माण के लिए वित्तीय मदद करने पर अडानी की प्रशंसा की । शरद पवार बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के इंजीनियरिंग विभाग में रोबोटिक लैब के उद्घाटन के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में फिनोलेक्स जे पावर सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन दीपक छाबरिया भी मौजूद थे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा कि टेक्नोलॉजी के कारण इंजीनियरिंग क्षेत्र तेजी से बदल रहा है, विद्या प्रतिष्ठान संस्थान ने एक नया प्रोजेक्ट हाथ में लिया है।

पवार ने कहा कि एक ऐसा समूह (वर्ग) बनाना बहुत जरूरी है जो आगे बढ़ने के लिए इन बदलावों को स्वीकार करने के लिए तैयार हो। उन्होंने आगे कहा, 'हम भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पहला केंद्र बना रहे हैं और निर्माण कार्य चल रहा है। इस प्रोजेक्ट पर पच्चीस करोड़ रुपये की लागत आने वाली है। पच्चीस करोड़ रुपये की व्यवस्था करने के बाद हम इस काम में कूद पड़े हैं'।

एनसीपी अध्यक्ष ने आगे कहा 'सौभाग्य से, जब मैंने अपने दो सहयोगियों से इसमें मदद करने का अनुरोध किया तो उन्होंने तुरंत अपना समर्थन दिया। पहली सिफोटेक जो देश में निर्माण क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण कंपनी है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में 10 करोड़ रुपये की मदद करने का फैसला किया है, मैं उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।' इस मौके पर गौतम अडानी का नाम लेना होगा, उन्होंने 25 करोड़ रुपये का चेक संस्था को भेजा है, इन दोनों की मदद से हम आज इस जगह पर ये दोनों प्रोजेक्ट स्थापित कर रहे हैं और काम भी शुरू हो गया है।

एनसीपी सुप्रीमो ने यह भी बताया कि 17 से 22 जनवरी तक हम कृषि विकास प्रतिष्ठान के सहयोग से बारामती में एक कृषि प्रदर्शनी लगा रहे हैं और इसमें लाखों किसान हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, 'आज के हाई-टेक उत्पाद मशीनों, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक और कंप्यूटर शाखाओं का एक साथ उपयोग करके उद्योग-संचालित जनशक्ति का निर्माण करते हुए बाजार में आते हैं। यदि इस बढ़ती मांग को पूरा करना है, तो नई तकनीक वाले कुशल इंजीनियरों की  देश और विदेश दोनों में भारी आवश्यकता है'।

पवार ने बताया कि उन्होंने हर चुनौती और अवसरों को ध्यान में रखते हुए, विद्या प्रतिष्ठान ने बारामती में लगभग चार हजार वर्ग फीट में ग्रामीण क्षेत्र की पहली स्मार्ट फैक्ट्री बनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है।