Rouse - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली: सोनिया गांधी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के नोटिस का प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया विरोध
नई दिल्ली :  कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के नोटिस का कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने देश की नागरिक बनने के बाद ही वोट डाला था। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "क्या उनके पास कोई सबूत है? यह पूरी तरह से झूठ है। उन्होंने नागरिक बनने के बाद ही वोट दिया था। मुझे समझ नहीं आता कि वे उन्हें क्यों निशाना बना रहे हैं, वह 80 साल की होने वाली हैं और उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है। इस उम्र में उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए। कुछ लोग जानबूझकर उनको परेशान कर रहे है। इस तरह लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए।"

वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "ये लोग रोज नए-नए नाटक करते हैं। आज उनका जन्मदिन है, कम से कम आज के दिन तो थोड़ी शर्म करो। इतना मत करो। देश को कहां ले जा रहे हो?" कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा, "जो भी नोटिस और ये सब चीजें हैं, वे सोनिया गांधी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए राजनीतिक तौर पर की जा रही हैं। वे ये सब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम कोर्ट में बिना किसी दिक्कत के बाहर आ जाएंगे, लेकिन यह भारत के लोगों की सोच नहीं है। वह देश की सबसे अच्छी नेता हैं।"

बता दें कि दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को नोटिस जारी किया है, जिसमें सोनिया गांधी पर नागरिकता लेने से पहले ही वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का आरोप लगाया गया है। जज ने निर्देश दिया कि रिवीजन याचिका पर अगली सुनवाई 6 जनवरी, 2026 को होगी। वहीं इससे पहले 5 दिसंबर को इस मामले में राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने सोनिया का नाम शामिल किए जाने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई को टाल दिया था।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में CM अरविंद केजरीवाल को मिली राहत... राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत
दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने शुक्रवार को तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के. कविता को गिरफ्तार किया था। के. कविता को ईडी की टीम दिल्ली लेकर आ गई है ताकि उनसे विस्तार से पूछताछ हो सके। एक तरफ जहां के. कविता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

वहीं दूसरी कोर्ट के आदेश के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने कहा कि बेल बॉन्ड को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी।

बता दें कि कोर्ट ने केजरीवाल को वापस जाने की इजाजत दे दी है। अरविंद केजरीवाल को 15 हजार के निजी मुचलके पर कोर्ट ने जमानत दी है। बता दें कि इससे पहले ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को अबतक 8 बार समन भेजा जा चुका है, लेकिन पूछताछ के लिए अबतक एक बार भी अरविंद केजरीवाल ईडी के दफ्तर नहीं गए हैं। हाल ही में केजरीवाल ने ईडी के समन के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। अब इसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने केजरीवाल को पेश होने को लेकर आदेश जारी किया था।

दरअसल दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल के व्यक्तिगत पेशी से बचने की याचिका को खारिज करते हुए आज उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल जब कोर्ट पहुंचे तो वहां की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था।

इस दौरान ईडी की तरफ से एएसजी एसवी राजू राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। वहीं अरविंद केजरीवाल अपने वकील रमेश गुप्ता और पीए विभव के साथ कोर्ट पहुंचे थे। हालांकि अब लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत दे दी गई है। हालांकि धारा 207 के तहत कोर्ट आगे की सुनवाई कर रही है।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विदेश दौरे की इजाजत मांगी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दी याचिका; ईडी ने फिर भेजा समन
नई दिल्ली: बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका देकर विदेश दौरे की इजाजत मांगी है। कोर्ट ने उनकी अर्जी को मंजूर कर लिया है। तेजस्वी ने  6 से 18 जनवरी, 2024 तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा की अनुमति मांगी थी।

इस बीच तेजस्वी यादव को ED ने एक बार फिर समन भेजा है। इस बार ईडी ने लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ के लिए तेजस्वी को पांच जनवरी को बुलाया है।  शुक्रवार को भी ED ने तेजस्वी को पूछताछ के लिए समन किया था,लेकिन तेजस्वी जांच एजेंसी के सामने पेश नही हुए। जिसके बाद अब ED ने तेजस्वी को नया समन भेजा है।

इसी मामले में ED ने लालू यादव को भी समन भेजा है। उन्हें 27 दिसंबर को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। तेजस्वी यादव को लैंड फॉर जॉब मामले में शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होना था लेकिन वे पेश नहीं हुए। उन्होंने बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा था कि ईडी के समन ‘कुछ नया नहीं’है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां ​​बीजेपी के निर्देशों के अनुसार काम कर रही है। यादव ने कहा, "समन में कुछ भी नया नहीं है। इन सभी एजेंसियों ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग ने मुझे पहले भी कई बार बुलाया है और मैं हर बार विधिवत पेश हुआ हूं लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह नियमित बात बन गई है।"

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता ज़मीन के बदले नौकरी घोटाले में जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं। ईडी ने यादव के अलावा उनके पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को भी समन जारी किया है। लालू प्रसाद कथित घोटाला होने के समय रेल मंत्री थे। प्रसाद को 27 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि यह इन एजेंसियों की गलती नहीं है जिन्हें इतने दबाव में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है लेकिन मुझे यह बताना होगा कि कुछ समय पहले मैंने जो भविष्यवाणी की थी वह सच हो गई है।" उन्होंने कहा, ''मैंने कहा था कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही ये एजेंसियां फिर से काम पर लग जाएंगी और बिहार, झारखंड और दिल्ली पर अपना निशाना साधेंगी। आप देख सकते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ क्या हो रहा है।''

आम आदमी पार्टी के संस्थापक केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए एक बार फिर पेश नहीं हुए और आरोप लगाया कि समन राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के इशारे पर जारी किए गए हैं, जो विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं। केजरीवाल को ईडी ने बृहस्पतिवार को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह बुधवार को 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र के लिए चले गए। (इनपुट-एजेंसी)