Nitin Gadkari - Rokthok Lekhani News

नागपुर से गोवा की सीधी ट्रेन सेवा शुरू, नितिन गडकरी ने नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
महाराष्ट्र और गोवा के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नागपुर से गोवा तक सीधी रेल कनेक्टिविटी अब और मजबूत हो गई है। केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस की नियमित सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से विदर्भ क्षेत्र के यात्रियों को गोवा तक यात्रा करने में बड़ी सुविधा मिलेगी। अब यात्रियों को बीच में कई ट्रेनें बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सफर पहले के मुकाबले अधिक आसान और आरामदायक होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस सप्ताह के निर्धारित दिनों में नियमित रूप से संचालित की जाएगी। ट्रेन महाराष्ट्र के कई प्रमुख शहरों और रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में रेल और सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नागपुर से गोवा की सीधी ट्रेन सेवा पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रेलवे विभाग का कहना है कि गोवा पर्यटन के लिहाज से देश के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। विदर्भ और मध्य भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक गोवा जाते हैं, ऐसे में यह ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

इस ट्रेन के शुरू होने से छात्रों, कामकाजी यात्रियों और पर्यटकों को भी सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय संपर्क में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम में रेलवे अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। ट्रेन रवाना होने के दौरान यात्रियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

फिलहाल रेलवे विभाग ने यात्रियों से समय-सारणी और आरक्षण संबंधी जानकारी आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जांचने की अपील की है।

उद्धव ठाकरे के बाद लातूर में अधिकारियों ने नितिन गडकरी के बैग-सामान की जांच की...
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर और सामान की जांच का मामला सामने आया है। इससे पहले चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच करते हुए उनके बैग को खंगाला था। इसको लेकर राजनीति गरमा गई थी। नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच लातूर में हुई। मोदी सरकार में मंत्री गडकरी बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

नितिन गडकरी से एक दिन पहले उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच यवतमाल में हुई थी। इस दौरान उद्धव ठाकरे के बैग को जांचा गया था। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। पूर्व सीएम ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि मंगलवार को लातूर पहुंचने पर फिर से उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर और बैग की जांच की गई थी। तब उद्धव ठाकरे ने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से आई कार्ड देखे थे। ठाकरे ने कहा था कि आपने क्या पीएम मोदी और अमित शाह के हेलीकॉप्टर चेक किए। लातूर में नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर में रखे सामान की जांच की गई। इस मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बतौर बीजेपी के स्टार प्रचारक मराठवाड़ा के दौरे पर थे। केंद्रीय मंत्री ने लातूर, बीड और जालना जिलों में पार्टी के उम्मीदवारों के साथ-साथ महायुति के लिए प्रचार किया था। नितिन गडकरी महाराष्ट्र में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद तीसरी साबसे बड़े प्रचारक हैं। उनकी सभाओं की मांग खूब हो रही है। नितिन गडकरी 13 नवंबर को पांच सभाओं को संबोधित करेंगे। इनमें तीन सभाएं नागपुर में रखी गई हैं।

मैं जातिवाद नहीं करूंगा... सांप्रदायिकता नहीं करूंगा और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका' के आधार पर काम करूंगा - नितिन गडकरी
नागपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी नजर आ रही है. इसी कड़ी में नागपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मैंने जातिवाद खत्म करने का फैसला किया है. नागपुर मेरा परिवार है. आप मेरे हैं और मैं आपका हूं. मैं जातिवाद नहीं करूंगा, सांप्रदायिकता नहीं करूंगा और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका' के आधार पर काम करूंगा. पीएम मोदी ने यही नारा दिया है और यही हमारा मंत्र है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि बीआर अंबेडकर का संविधान हमारी आत्मा है. समाज में समानता स्थापित करना हमारा मिशन है. संविधान बदलने का सवाल ही नहीं उठता. जिन्होंने 80 बार संविधान तोड़ा. आपातकाल ने हमारे बारे में दुष्प्रचार फैलाया. जब वे नहीं समझा पाते तो लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं. कोई भी व्यक्ति जात, पंथ, भाषा, लिंग और पार्टी के कारण बड़ा नहीं होता वो व्यक्ति अपने कार्यों और गुणवता से बड़ा होता है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अच्छे कार्यों पर किसी का पैटेंट नहीं होता, मैं बहुत साफ विचार रखता हूं चुनाव में दवाब की राजनीति में मुझे दबने का कोई विचार नहीं होता. ईमानदारी के साथ मैं 50 लाख करोड़ रूपए के काम कर सका. उन्होंने दावा किया कि मुझपर कोई भ्रष्टाचार का कोई आरोप नही लगा सकता.

कोई आदमी अधेंरे में अगर कह दे कि मुझे काम करने के लिए पैसे देने पड़े तो मैं अपनी राजनीति छोड़ दूंगा, मैं उसके लिए भी तैयार हूं. मैं कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव से कहता हूं कि अपना स्वास्थ्य अच्छा रखिए. राजनीति में सबसे बड़ा कैपिटल अगर कोई है तो वो जनता का प्रेम है वहीं जनता का सबसे बड़ा कैपिटल है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 7800 किलो खिचड़ी में डाला मसाला और धनिया पत्ती... 50 हजार लोग करेंगे भोजन
महाराष्ट्र:  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की परिकल्पना के तहत नागपुर में खासदार सांस्कृतिक महोत्सव इन दिनों शुरू हो गया है। महोत्सव के सुबह के सत्र में ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के परिसर में आज 7800 किलो की खिचड़ी का महाप्रसाद तैयार किया गया।

जानकारी दे दें कि आज गजानन विजय ग्रंथ का पाठ भी किया गया। इसीलिए भारत के फेमस शेफ विष्णु मनोहर ने गजानन महाराज के लिए 7800 किलो खिचड़ी का महाप्रसाद तैयार किया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी पहुंचे।

सांसद खासदार संस्कृति महोत्सव समिति के अनुसार, लगभग 50,000 भक्तों को इस महाप्रसाद का लाभ मिलेगा। समिति ने कहा कि गजानन महाराज कहते थे कि अन्न ही पूर्ण ब्रह्म है, इस खिचड़ी का जिक्र उनकी पोथी में भी है, इसलिए आज भक्तों के लिए 7800 किलो की खिचड़ी बनाई गई है।

इसी कारण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी खिचड़ी में तड़का लगाने के लिए पहुंचे हैं और उन्होंने विष्णु मनोहर के साथ बन रही खिचड़ी में मसाले और धनिया पत्ता डाला है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि रोज हजारों लोग सांस्कृतिक महोत्सव में आते हैं। इस बार की विशेषता यह है कि सिर्फ मनोरंजन के कार्यक्रम के अलावा साहित्य,संस्कृति, नाटक, भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही यहां 7800 किलो की खिचड़ी बनी है जिसे 50,000 लोग खाएंगे, नितिन गडकरी ने आगे कहा कि विष्णु मनोहर में इतनी खिचड़ी एक साथ बनाकर एक रिकॉर्ड बनाया है।

विष्णु मनोहर ने इस बारे में कहा कि इस खिचड़ी को चावल, अरहर की दाल, मूंग की दाल, चना दाल, पत्ता गोभी, प्याज, गाजर, मूंगफली, धनिया, तेल, घी, नमक, हल्दी, मिर्च, गरम मसाले, दही, चीनी और पानी का उपयोग करके तैयार किया गया है। विष्णु मोहन ने आगे कहा कि उन्हें लगा था कि शुरू में 3000 से 4000 किलो की खिचड़ी बनेगी, लेकिन खिचड़ी बनते बनते 7800 किलो की खिचड़ी बन गई है।

जानकारी दे दें कि गजानन महाराज राज्य के जाने-माने संत हुआ करते थे। बता दें कि संत गजानन महाराज साइ बाबा के समकालीन संत थे। जानकारी के मुताबिक, गजानन महाराज ने 8 सितंबर 1910 में समाधि ली थी। इनका अब विदर्भ के शेगाँव में विशाल मंदिर स्थित है। इस मंदिर में महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे भारत से भक्त उनके दर्शन के लिए पहुंचते हैं।