Chairman - Rokthok Lekhani

मुंबई : क्रेडिट सोसाइटी के चेयरमैन, पदाधिकारियों पर बांद्रा की फर्म से ₹25 लाख की लोन धोखाधड़ी का मामला दर्ज
मुंबई : नेहरू नगर पुलिस ने डॉ. पतंगराव कदम को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के चेयरमैन और ऑफिस वालों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया है। इन लोगों पर शहर की एक डिजिटल मार्केटिंग फर्म को Rs2.5 करोड़ के बिज़नेस लोन का लालच देकर Rs25 लाख की ठगी करने का आरोप है। तीन आरोपियों की पहचान हो गई है आरोपियों की पहचान क्रेडिट सोसाइटी के चेयरमैन आनंद पगारे, सेक्रेटरी दिनेश उपाडे और विजय तेलगर के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता  की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के मुताबिक, शिकायत करने वाले 56 साल के विद्याधर दत्तू पवार, बांद्रा (वेस्ट) में 15th रोड पर मौजूद एफबीटीएस डिजिटल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। कंपनी का ऑपरेशन बढ़ाने के लिए फंड की तलाश में पवार ने एजेंट के ज़रिए लोन के ऑप्शन देखने शुरू किए। इस दौरान, विजय अहलूवालिया नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें विजय तेलगर से मिलवाया, जिसने कथित तौर पर उन्हें भरोसा दिलाया कि क्रेडिट सोसाइटी के ज़रिए लोन का इंतज़ाम किया जा सकता है। 16 अगस्त, 2025 को, पवार और उनके साथी कुर्ला (ईस्ट) में ईस्ट पॉइंट मॉल में सोसाइटी की ब्रांच गए, जहाँ वे पगारे और उपाडे से मिले। पगारे ने उन्हें बताया कि सोसाइटी का हेड ऑफिस रहेजा अर्काडिया, सेक्टर 11, सीबीडी बेलापुर, नवी मुंबई में है। जब पवार ने Rs2.5 करोड़ के लोन के लिए अप्लाई किया, तो पगारे ने कथित तौर पर एक शर्त रखी कि लोन की रकम का 10 परसेंट सोसाइटी में फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर जमा करना होगा।

शर्त मानकर, पवार ने केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जमा किए और एप्लीकेशन फीस के तौर पर Rs11,000 कैश दिए। 19 अगस्त, 2025 को, उन्हें सोसाइटी के लेटरहेड पर एक लोन सैंक्शन लेटर मिला, जिसमें लिखा था कि Rs2.5 करोड़ का लोन 10 साल के लिए 7 परसेंट सालाना ब्याज पर मंज़ूर हो गया है, जिसकी हर महीने की किस्त Rs2,90,271 होगी। फर्म ने Rs 25 लाख ट्रांसफर किए इसके बाद, कंपनी ने एफबीटीएस डिजिटल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर Rs 12.5 लाख के दो फिक्स्ड डिपॉजिट में  आरटीजीएस के ज़रिए Rs 25 लाख ट्रांसफर किए। सोसाइटी ने 18 अगस्त, 2030 को खत्म होने वाले पांच साल के समय के साथ 7.5 परसेंट ब्याज के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट सर्टिफिकेट जारी किए। हालांकि, वादा किया गया लोन कभी नहीं दिया गया। 5 सितंबर, 2025 को, पगारे ने कथित तौर पर सोसाइटी की बेलापुर ब्रांच के नाम पर Rs 2.5 करोड़ का एक डिमांड ड्राफ्ट दिया। जब पोवार ने इसे बीकेसी में अपनी कंपनी की बैंक ब्रांच में जमा किया, तो ड्राफ्ट को अमान्य बताकर डिसऑनर कर दिया गया।

नई दिल्ली : महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने नितेश राणे पर किया पलटवार
नई दिल्ली : देशभर में ईदउल अज़हा यानी बकरीद का त्योहार शनिवार (7 जून) को मनाया जाएगा. लेकिन इससे पहले महाराष्ट्र में कुर्बानी को लेकर सियासत तेज हो गई है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने बकरों कुर्बानी न करने और वर्चुअल बकरीद मनाने की बात कही है. वहीं अब महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने नितेश राणे पर पलटवार किया है.

महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने कहा, "क्या कभी किसी मुसलमान ने दिवाली या होली पर टिप्पणी की है? मुसलमान कभी दूसरे धर्मों के त्यौहारों पर टिप्पणी नहीं करते, बल्कि वे हर त्यौहार को अपना त्यौहार मानते हैं. नितेश राणे हमेशा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम लेकर बयान देते हैं, जो सही नहीं है. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम खराब करना सही नहीं है."

वर्चुअल मनाएं बकरीद- राणे
बता दें कि महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा, "हम वर्चुअल बकरीद मना सकते हैं. हिन्दू त्याहारों को पहले जो लोग एडवाइस देते हैं, क्या वो महाराष्ट्र सरकार से आते हैं क्या? वो तो बॉलीवुड से आते है सोशल मीडिया से आते हैं."

आदित्य ठाकरे पर भी राणे ने साधा निशाना
वहीं आदित्य ठाकरे को लेकर नितेश राणे ने कहा, "आदित्य ठाकरे को अपना उपनाम ठाकरे से बदलकर खान या शेख ,आदित्य खान या आदित्य शेख रख लेना चाहिए. अगर बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐसा बयान देते हैं, तो उन्हें उपनाम 'ठाकरे' इस्तेमाल करने का हक नहीं है." राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान राणे ने कहा, "राहुल गांधी ने किधर किधर सरेंडर किया है ये बात मैंने बता दी न तो आप लोग उन्हें अपने देश में लेंगे नहीं."

बुजुर्ग और बीमार को कोविड जोखिम ज्यादा; टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ रमण गंगाखेडेकर ने दिया सुझाव
मुंबई: नए वर्ष का जश्न मानकर घर लौटने वाले किसी व्यक्ति को बीमार और बुजुर्ग व्यक्ति के सीधे संपर्क में नहीं आना चाहिए। आगामी 5 दिनों तक घर में अगर सभी लोग मास्क पहनें, तो सही होगा क्योंकि बाहर से आए लोगों से घर में संक्रमण फैलने का जोखिम ज्यादा होता है। खासकर बीमार व बुजुर्गों में कोविड का वायरस ज्यादा तेजी से हावी हो सकता है। अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ सकती है। यह बात टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. रमण गंगाखेडेकर ने कही है। उन्होंने सुझाव दिया कि सावधानी बरतते हुए ऐसे लोगों को मास्क पहनना चाहिए।

31 दिसंबर और नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए मुंबई से बड़े पैमाने पर लोग शिमला, मनाली, गोवा सहित अन्य राज्यों में घूमने जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कोविड भी अपना पांव पसार रहा है। एनबीटी से बातचीत में पूर्व इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के निदेशक रहे डॉ. गंगाखेडेकर ने बताया कि कोविड से डरने की आवश्कता नहीं है। कोविड से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। अस्पतालों में बेड्स, उपचार के लिए दवाइयां और डॉक्टर भी उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य यंत्रणा तैयार है।

उन्होंने कहा कि जेएन.1 ओमिक्रॉन वायरस का नया सब वेरिएंट है। यह वेरिएंट तेजी से फैलता है। इस वायरस से सबसे ज्यादा जोखिम बुजुर्गों और बीमार लोगों को है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। यह वायरस उच्च जोखिम वालों के स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्कता पड़ सकती है। इसलिए मेरी लोगों से अपील है कि जो भी लोग अन्य राज्यों से या भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों से छुट्टी मनाकर लौट रहे हैं, वे घर में बुजुर्गों और बीमार लोगों के सीधे संपर्क में न आएं। वरना वे संक्रमित हुए तो उनसे दूसरों में भी संक्रमण फेल सकता है। कम से कम 5 दिनों तक घर में मास्क पहनें।

डॉ. गंगाखेडकर ने बताया कि बूस्टर डोज को लेकर निर्णय टास्क फोर्स की बैठक में होगा, लेकिन मेरी निजी राय यह है कि पुराने वैक्सीन जो बने थे, वह ओमिक्रॉन वायरस से लड़ने में उतने कारगर नहीं हैं। हालांकि अब वैक्सीन आ गई है जो ओमिक्रॉन पर भी असरदार है। इसलिए मुझे लगता है कि जिनकी इम्यूनिटी कम है, इनके साथ ही बीमार और बुजुर्ग लोग भी बूस्टर डोज ले सकते हैं। इसमें कोई जोर जबरदस्ती वाली बात नहीं है। इच्छा हो तो लें, वरना नहीं, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें।

ठाणे में 27 वर्षीय युवक के साथ जंगल में क्रूरता... पूर्व सभापति ने तलवार से दोनों हाथ काटे
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें पूरे इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते एक पूर्व सभापति ने 27 साल के युवक के दोनों हाथ तलवार से काट दिए। युवक जमीन पर पड़ा छटपटाता रहा और उसके दोनों हाथों से खून के फव्वारे निकलते रहे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सभापति ने अपने साथियों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया। खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। दरअसल बीती शाम मुरबाड में देवपे गांव का युवक सुशील भोईर (27) मुरबाड बारवी डैम रोड पर रिक्शे से जा रहा था।

इसी दौरान मुरबाड पंचायत समिति के पूर्व सभापति श्रीकांत धूमल अपने साथियों के साथ आया और अपनी कार को रिक्शे के सामने खड़ी करके रिक्शे को रोक लिया। इस दौरान सुशील को जबरन रिक्शे से बाहर निकाला गया और उसे मुरबाड के घने जंगल में ले जाया गया।

जंगल में ही तलवार से युवक के दोनों हाथ काटे गए। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और लोग डरे हुए हैं। मुरबाड पुलिस स्टेशन में श्रीकांत धूमल समेत उनके साले अंकुश खरीक, नितिन धूमल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।