lapse - Rokthok Lekhani News

मुंबई : सुरक्षा चूक के बाद एमएमआरडीए ने ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई; जेकेआईएल पर ₹10 लाख का जुर्माना
मुंबई : मीरा-भायंदर में गोल्डन नेस्ट पर मेट्रो लाइन 9 पर निर्माण के दौरान हुई एक सुरक्षा चूक के बाद मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। यह घटना 13 सितंबर को यू-गर्डर को नीचे उतारते समय हुई जब सहारे के लिए इस्तेमाल किया गया 30 किलोग्राम का लोहे का जैक बैरिकेडिंग वाले कार्य क्षेत्र में गिर गया। हालाँकि किसी भी श्रमिक, नागरिक या सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुँचा, लेकिन इस चूक ने गंभीर सुरक्षा चिंताएँ पैदा कर दीं।

इसके जवाब में, एमएमआरडीए ने कार्य में शामिल उपठेकेदार को काली सूची में डालने सहित कई सुधारात्मक उपायों की घोषणा की है। मुख्य ठेकेदार, जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (जेकेआईएल) पर ₹10 लाख का प्रारंभिक जुर्माना लगाया गया है। अंतिम जुर्माना विस्तृत जाँच के बाद तय किया जाएगा। परियोजना से ज़िम्मेदार जनरल कंसल्टेंट (जीसी) कर्मियों को हटाया जाएगा और साइट का सुरक्षा निरीक्षण करने के लिए एक तृतीय-पक्ष विशेषज्ञ एजेंसी की नियुक्ति की जाएगी।

एमएमआरडीए के अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि जनता और श्रमिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाए गए हैं। इस घटना की सोशल मीडिया पर भी तीखी आलोचना हुई, कुछ उपयोगकर्ताओं ने बताया कि पहले भी ऐसी दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं और जेकेआईएल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से गुजरने वाली मेट्रो लाइन 7 का विस्तार, मेट्रो लाइन 9, दहिसर को मीरा-भयंदर से जोड़ती है और उम्मीद है कि पूरा होने के बाद यह उपनगरीय संपर्क को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी आया सामने... इंस्टाग्राम पर युवाओं का करता था माइंड वॉश
नई दिल्ली: बुधवार को दोपहर को देश में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोकसभा में दर्शक दीर्घा से दो युवक नीचे कूद गए। यहां उन्होंने कलर स्प्रे करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उसी वक्त सदन के बाहर भी दो लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था।

अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। वहीं पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अब एक अन्य को गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड ललित झा की एक और शख्स ने मदद की थी। वह कोई और नहीं बल्कि महेश कुमावत है। वह अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से युवाओं को बरगला रहा था और उनका माइंड वॉश कर रहा था।

पुलिस अधिकारी अब उसके एकाउंट को डिकोड करने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार, महेश क्रांतिकारियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर सरकार विरोधी वीडियो के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश करता था।

इसके साथ ही इस घटना को अंजाम देने के बाद जब ललित फरार हुआ था, तब भी महेश ने उसकी मदद की थी। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि वह इस पूरे कांड में आरोपियों को सिर्फ लॉजिस्टिक ही प्रोवाइड नहीं करा रहा था बल्कि इस गुट और साजिश का अहम किरदार भी था। अब पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और माना जा रहा है कि स्पेशल सेल उसे भी गिरफ्तार कर सकती है।

वहीं इस मामले में स्पेशल सेल भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा से भी पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल अगले हफ्ते सांसद के घर पर उनका बयान दर्ज कर सकती है। प्रताप अभी दिल्ली से बाहर हैं। बता दें कि कर्नाटक के मैसूर से सांसद प्रताप सिम्हा के रेफरेंस से ही आरोप सागर शर्मा और मनोरंजन लोकसभा में पहुंचे थे और दर्शक दीर्घा से नीचे सांसदों के बैठने वाले स्थान पर कूद गए थे।

नई संसद की सुरक्षा में चूक के बाद महाराष्ट्र में विधानमंडल सत्र में अलर्ट...
नागपुर: नई पार्लियामेंट की सुरक्षा में चूक सामने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विजिटर पास नहीं बनेंगे। महाराष्ट्र विधान परिषद की उप सभापति नीलम गोरहे ने दो लोगों के लोकसभा की दर्शक दीर्घा में कूदकर धुआं फैलाने की घटना के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आगंतुकों को परिषद की दर्शक दीर्घा के लिए पास जारी न करें।

इन दिनों नागपुर में राज्य विधान मंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विधान परिषद् के साथ विधानसभा में विजिटर पास बंद किया जा सकता है। नई संसद में सुरक्षा चूक का यह मामला पार्लियामेंट अटैक की बरसी पर सामने आया है। इसको लेकर विपक्ष हमलावर भी है।

संसद पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी पर बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और उन्होंने केन के जरिए धुआं फैलाया तथा नारेबाजी की जिसके बाद कार्यवाही अचानक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। घटना के तत्काल बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

इसी समय नयी दिल्ली में संसद परिसर के बाहर एक महिला समेत दो लोगों ने पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली केन लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि सदन में कूदने वाले दोनों लोगों को पकड़ कर उनके पास से सारी सामग्री जब्त कर ली गई है तथा संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया है।

सूत्रों के अनुसार घटना के बाद गोरहे ने संबंधित अधिकारियों को परिषद की दर्शक दीर्घा के लिए पास जारी नहीं करने के निर्देश दिए। विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने लोकसभा में हुई इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि वहां क्या हुआ। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि राज्य सरकार इस पृष्ठभूमि में क्या सावधानियां बरत रही है।

उद्योग मंत्री उदय सामंत ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि यह लोकसभा बताएगी कि वास्तव में वहां क्या हुआ था। सामंत ने कहा कि राज्य सरकार सभी आवश्यक सावधानियां बरतेगी और वह विधानमंडल में विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम है।

पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने विधानमंडल परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए लोकसभा की घटना को डरावनी बताया और मांग की कि सरकार यहां विधान भवन में उचित सुरक्षा सुनिश्चित करे। देश-दुनिया, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाने के लिए नवभारत टाइम्स वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें।