degrees - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महाराष्ट्र में रिजल्ट के तुरंत बाद डिजीलॉकर पर मिलेगी डिग्री, मंत्री का निर्देश
मुंबई : महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने निर्देश दिया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने और जरूरी सत्यापन पूरा होने के तुरंत बाद छात्रों की डिग्री प्रमाणपत्र डिजीलॉकर पर अपलोड किए जाएं। इसके लिए छात्रों को दीक्षांत समारोह तक इंतजार नहीं कराना पड़ेगा। मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि परीक्षा परिणाम आने के तुरंत बाद कई छात्र विदेशों की यूनिवर्सिटी, उच्च शिक्षा संस्थानों, छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप और नौकरी के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन परिणाम घोषित होने और दीक्षांत समारोह के बीच लंबे अंतर के कारण छात्रों को तय समय सीमा में डिग्री प्रमाणपत्र जमा करने में दिक्कत होती है।

मंत्री ने कहा कि डिग्री प्रमाणपत्र मिलने में देरी के कारण छात्रों को पढ़ाई या करियर के मौके नहीं गंवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई छात्र सफलतापूर्वक कोर्स पूरा कर ले और उसका परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित हो जाए, सत्यापित डिग्री प्रमाणपत्र जल्द से जल्द डिजिटल रूप में उपलब्ध करा दिया जाना चाहिए। चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि उन्होंने उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि राज्य की सभी यूनिवर्सिटी डिजीलॉकर पर डिग्री प्रमाणपत्र अपलोड करने की एक समान प्रक्रिया अपनाएं। उन्होंने इस संबंध में जल्द से जल्द सरकारी प्रस्ताव (जीआर) जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा, ''इस फैसले से भारत और विदेश में उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी अवसरों, इंटर्नशिप और रोजगार के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही परिणाम के तुरंत बाद फिजिकल डिग्री के लिए बार-बार यूनिवर्सिटी के चक्कर लगाने की जरूरत भी कम होगी।'' उन्होंने कहा कि डिजीलॉकर छात्रों को सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध डिजिटल दस्तावेज देगा, जिसका इस्तेमाल वे शैक्षणिक और पेशेवर जरूरतों के लिए कभी भी कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि डिग्री प्रमाणपत्र मिलने में प्रक्रियागत देरी के कारण कोई छात्र किसी अवसर से वंचित न रह जाए।

मुंबई : महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री पार, मुंबई, एमएमआर, कोकण और विदर्भ में गर्मी से हाहाकार, आईएमडी अलर्ट
मुंबई : भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने शनिवार को मुंबई ही नहीं, बल्कि एमएमआर, कोकण और विदर्भ तक हाहाकार मचाया। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर नजर आए। सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने कुछ कदम पैदल चलने के बाद लोगों को छांव तलाशने पर मजबूर कर दिया। मुंबई में कई जगह पारा 40 डिग्री, तो एमएमआर में 43 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया। वही, कोकण और विदर्भ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर लोगों की हालत पस्त हो गई।

मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंसके चलते इतनी भीषण गर्मी पड़ने की बात कही है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले एक-दो दिन टेंपरेचर मौजूदा आंकड़ों के इर्द- गिर्द ही रहेगा।

धूप में खूब तपी आमची मुंबई
कोकण समेत पूरे राज्य में भीषण लू चल रही है, जिसका असर मुंबई शहर, एमएमआर में भी महसूस किया गया। शनिवार को तेज धूप मुंबईकरों के लिए भारी परेशानी का सबब बनी। सेंट्रल सबर्ब में मुलुंड, भांडुप, विक्रोली और आसपास तापमान 40 डिग्री के इर्द-गिर्द रहा, हालांकि दादर (34डिग्री), जुहू (33.9डिग्री), कोलाबा (33.7डिग्री) में स्थिति थोड़ी सामान्य थी, लेकिन यहां ह्यूमिटी से लोग हलकान दिखे।

एमएमआर में हालत पस्त
एमएमआर क्षेत्र में चिलचिलाती धूप से नागरिको की हालत पस्त हो गई। अंबरनाथ (43.8डिग्री), मनोर (43.7डिग्री), तलोजा (43.4डिग्री), कल्याण (43.3डिग्री), मोरबे (43.2डिग्री), बदलापुर (43.1डिग्री) और डोंबिवली (43डिग्री) में भीषण गर्मी पड़ी। वही, नवी मुंबई के खारघर (42.9डिग्री), दीघा (42.7डिग्री), ऐरोली (42.5डिग्री), पनवेल (41.5डिग्री), कोपरखैरणे (41.2डिग्री) और इंटरनैशनल एयरपोर्ट (40डिग्री) में पारा पीक पर रहा। इसके अलावा ठाणे के कलवा-दिवा (42.1डिग्री), ठाणे शहर (41.7डिग्री) पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। तटीय क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत नियंत्रित रहा। बेलापुर (38.8), विरार (37.9डिग्री), नेरुल (37.7डिग्री), डहाणू (36.6), उत्तान (36.3डिग्री), रत्नागिरी (36डिग्री) और हार्ने (33.6डिग्री) में अपेक्षाकृत कम तापमान दर्ज किया गया।

राज्य में पारा 44 डिग्री; चौथी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप एग्जाम 24 अप्रैल को
मुंबई: राज्य शिक्षा विभाग का अजीब, असंवेदनशील और बेईमानी भरा व्यवहार एक बार फिर सामने आया है। राज्य शिक्षा विभाग की 'महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल' गर्मी के बीच में चौथी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप एग्जाम करवा रही है। जब राज्य में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है, तब चौथी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप एग्जाम रविवार, 24 अप्रैल को हो रहा है। एग्जामिनेशन काउंसिल ने सुबह 10 बजे एग्जाम सेंटर पर मौजूद रहने का निर्देश जारी किया है। हालांकि, जब गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है, तब महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल के इस अजीब फैसले से स्टूडेंट्स को बेवजह परेशानी उठानी पड़ेगी। गर्मी के बीच में पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को बहुत परेशानी हो रही है।

इस बीच, इस एग्जाम का पहला पेपर 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। दोपहर में 2 से 3.30 बजे के बीच इंग्लिश और इंटेलिजेंस टेस्ट का पेपर होगा। दोनों पेपर 75-75 मार्क्स के हैं और कई जगहों पर एग्जाम सेंटर शहर से 5 से 10 किलोमीटर दूर हैं। गर्मी के बीच में पेरेंट्स को अपने बच्चों को एग्जाम सेंटर ले जाते समय धूप से बचाने का खास ध्यान रखना होगा। इस वजह से पेरेंट्स और स्टूडेंट्स के थकने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में गर्मी के कारण स्कूलों में तय समय से पहले छुट्टियां कर दी गई हैं। शिक्षा विभाग की उलझन के कारण स्टूडेंट्स को बेवजह परेशानी हो रही है।

इसी तरह, सरकार ने 17 अक्टूबर 2025 को 5वीं और 8वीं की परीक्षा 4वीं और 7वीं की कराने का फैसला किया। पिछले सरकारी फैसले के मुताबिक, इस साल 5वीं और 8वीं की परीक्षा 22 फरवरी, 2026 को खत्म हो गई थी। नए सरकारी फैसले के मुताबिक, इस साल यह परीक्षा दो बार हो रही है। इसलिए, एजुकेशन डिपार्टमेंट की उलझन की वजह से स्टूडेंट्स को बेवजह परेशानी होगी।

मुंबई : तापमान 40 डिग्री पार, ठाणे का भी चढ़ा पारा;
मुंबई : मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मुंबई, एमएमआर में सप्ताह की शुरुआत भीषण गर्मी से होने वाली है। तेज धूप और गर्म हवा लोगों को सताएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवा का रुख बदलने के कारण मुंबई में दिन में 36 से 38 डिग्री, ठाणे और नवी मुंबई में 40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान जाने का अनुमान है। मार्च की शुरुआत से ही गर्मी एमएमआर पर हावी है। 8 मार्च को कई इलाकों में हीट वेव चली।

ठाणे और नवी मुंबई में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, मुंबई में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि 6 मार्च से तापमान में गिरावट के बाद से लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 33 डिग्री पर आ गया था, लेकिन रविवार को इसमें थोड़ी बढ़त देखने को मिली।

मुंबई में थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार रविवार उपनगर में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था और अब इसमें इजाफा होने वाला है। मौसम विशेषज्ञ अश्रेया शेट्टी ने बताया कि सोमवार से फिर गर्मी बढ़ने वाली है। मुंबई में 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दिन का तापमान रहेगा। अप्रैल-मई में गर्मी और बढ़ने की आशंका है।

यह है प्रमुख कारण
कल्याण-डोबिवली में तापमान 42 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। इसका बड़ा कारण राजस्थान में बना एंटी साइक्लोन है, जिसके चलते पूर्व से मुंबई की ओर गर्म हबाओं का प्रवाह शुरू हो जाएगा। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ राजेश कपड़िया ने बताया कि रात में भी तापमान 23 डिग्री रहेगा। हालांकि, एंटी साइकलोन अरब सागर की ओर बढ़ जाएगा, तो गर्मी कम होगी।