speaking - Rokthok Lekhani News

मुंबई में कितनी बार गैर-मराठी बन चुके हैं मेयर, जानें कितने हिंदी भाषी लोगों को मिल चुका मौका?
मुंबई : 2026 के बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान मराठी पहचान और भाषा को जोरदार तरीके से उठाया गया. लेकिन इसके बावजूद भी चुनाव परिणामों ने एक अलग ही सच्चाई को सामने रखा. 227 सदस्यों वाली बीएमसी में रिकॉर्ड 80 गैर मराठी भाषी पार्षद चुने गए हैं. आइए जानते हैं कि मुंबई में कितनी बार गैर मराठी मेयर बन चुके हैं.

कब आया मुंबई में मेयर पद अस्तित्व में
मुंबई में मेयर का पद 1931 में अस्तित्व में आया. पहले के नगर पालिका अध्यक्ष पदनाम को औपचारिक रूप से बदल दिया गया. बस तभी से मेयर का पद शहर के राजनीतिक और सामाजिक बदलावों को दर्शा रहा है. शुरुआती दशकों में मुंबई का नागरिक नेतृत्व इसके महानगरीय स्वरूप को दिखाता था. इसमें अलग-अलग भाषाई, धार्मिक और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के लोग बड़े पद पर काबिज थे.

गैर मराठी मेयरों का दौर
एतिहासिक रिकॉर्ड ऐसा बताते हैं कि मेयर पद के 94 साल के इतिहास में लगभग 35 गैर मराठी लोगों ने मुंबई के मेयर के रूप में काम किया है. असल में क्षेत्रीय पहचान आधारित राजनीति के उदय से पहले गैर मराठी मेयर कोई अपवाद नहीं बल्कि एक आम बात थी. आजादी और 1968 के बीच 21 में से 15 मेयर गैर मराठी थे. आपको बता दें कि यह मेयर गुजराती, पारसी, मुस्लिम, ईसाई, दक्षिण भारतीय और उत्तर भारतीय जैसे समुदायों को रिप्रेजेंट करते थे. इस दौर में बड़े नाम में सर जे बी बोमन-बेहराम का नाम भी शामिल है. वे मुंबई के पहले मेयर थे और उन्होंने 1931 से 1932 तक यह पद संभाला. इसके बाद 1942 से 1943 तक युसूफ मेहरअली, 1949 से 1952 में एसके पाटिल और 1982 से 1983 में डॉक्टर प्रभाकर पाई मेयर बने.

शिवसेना के उदय के बाद एक बड़ा मोड़
1973 के बाद मेयर का परिदृश्य काफी ज्यादा बदल गया. शिवसेना के सुधीर जोशी मुंबई के पहले मराठी भाषी मेयर बने. यह एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत थी. अगले तीन दशकों में शिवसेना बीएमसी में एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरी और मेयर का पद धीरे-धीरे मराठी भाषी नेताओं के लिए आरक्षित होता गया. पिछले 30 से 35 सालों से मेयर का पद लगभग पूरी तरह से मराठी बोलने वालों के पास रहा है.

मुंबई के कितने हिंदी भाषा लोग मेयर बने हैं
मुंबई में बड़ी संख्या में हिंदी भाषी आबादी होने के बावजूद भी इस समुदाय के नेताओं के लिए मेयर बनने का मौका काफी कम रहा है. मौजूद रिकॉर्ड के मुताबिक केवल दो हिंदी भाषी व्यक्तियों ने ही अब तक इस पद को संभाला है.  पहले थे मुरलीधर देवड़ा. इन्होंने 1977-78 में मेयर के रूप में काम किया. मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले मुरलीधर बाद में एक बड़े कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री बने. दूसरे थे आर आर सिंह. उन्होंने 1993 से 1994 तक मेयर के रूप में काम किया. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के थे और कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे. उन्हें मुंबई का आखिरी हिंदी भाषी मेयर माना जाता है.

मुंबई : मैं चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ से बात कर रहा हूं… महिला को डिजिटली अरेस्ट कर साढ़े 4 करोड़ रुपये लूटे
मुंबई: देश भर में डिजिटल गिरफ्तारियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सीनियर सिटिजन को पुलिस ऑफिसर या CBI ऑफिसर बताकर लूटा जा रहा है। अब तो इन डिजिटल गिरफ्तारियों की हद ही हो गई है। मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 68 साल की महिला से यह कहकर 3.71 करोड़ रुपये लूट लिए गए कि वह पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ के बारे में बात कर रही है।

मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन से बात करते हुए थाकसिन ने यह भी कहा कि हम एक सेंट्रल एजेंसी के कर्मचारी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस महिला की ऑनलाइन कोर्ट हियरिंग भी हुई थी। इस दौरान एक आरोपी ने खुद को पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ बताया था।

साइबर क्राइम ब्रांच ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। एक आरोपी को सूरत से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के अकाउंट में 1.71 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

मुंबई : मराठी बोलने को लेकर विवाद आसमान पर; एयरपोर्ट पर देख लेने की धमकी
मुंबई : मराठी बोलने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ये विवाद अब आसमान में पहुंच चुका है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और महिला एक दूसरे से उलझते हुए दिख रहे हैं. वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि एक महिला मुंबई जाने वाली फ्लाइट पर सवार युवक से मराठी बोलने को कह रही है. बताया जा रहा है कि महिला ने युवक को धमकी दी कि मराठी बोलो वरना मुंबई मत जाओ. साथ ही उसने एयरपोर्ट पर देख लेने की धमकी दी.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एयर इंडिया की फ्लाइट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फ्लाइट संख्या एआई 676 का वीडियो है. वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि एक यात्री के साथ भाषा को लेकर कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया है. पीड़ित यात्री जो कि पेशे से यूट्यूबर है, ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. बताया जा रहा है कि एक महिला सह-यात्री, जो कि हुंडई कंपनी की एम्प्लॉई बताई जा रही है, ने न केवल उन्हें मराठी बोलने के लिए मजबूर किया बल्कि ‘मराठी बोलो या मुंबई छोड़ दो’ जैसी धमकी भी दी. साथ ही महिला ने युवक को एयरपोर्ट पर लैंडिग के बाद देख लेने की धमकी दी.

पीड़ित यात्री ने बताया कि घटना फ्लाइट में सीट 16ए पर बैठी एक महिला द्वारा शुरू हुई. उसने कहा कि अगर वह मुंबई जा रहा है तो उसे मराठी में ही बात करनी चाहिए. जब यात्री ने शांति से जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे मराठी समझ नहीं आती, तो महिला ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह उसे ‘बदतमीज़ी का मतलब दिखाएगी.’

वीडियो रिकॉर्ड कर किया शेयर
यात्री ने यह भी बताया, ‘मैंने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली है क्योंकि यह सिर्फ मेरे साथ नहीं है, यह उस सोच का उदाहरण है जो आज समाज में खतरनाक रूप से सामान्य होती जा रही है. आप किसी पर भाषा थोप नहीं सकते.’

वसई : छत्रपति शिवाजी महाराज के वेश में फोटोशूट कर रहे युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने रोक दिया; आर्टिस्ट ने सिक्योरिटी गार्ड को हिंदी बोलने पर धमकाया
वसई : महाराष्ट्र में एक बार फिर से हिंदी-मराठी भाषा विवाद सामने आया है। वसई स्थित एक किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की पोशाक पहने आर्टिस्ट ने सिक्योरिटी गार्ड को हिंदी बोलने पर धमकाया। दरअसल, वसई किले में छत्रपति शिवाजी महाराज के वेश में फोटोशूट कर रहे युवक को सुरक्षा गार्ड्स ने रोक दिया और शूटिंग से रोक दिया था। इस पर छत्रपति शिवाजी की वेशभूषा में मौजूद युवक आगबबूला हो गया। उसे इस मामले को भाषा का रंग देते हुए सिक्योरिटी गार्ड से पूछा कि तुमको मराठी क्यों नहीं आती है। युवक ने सिक्योरिटी गार्ड को न सिर्फ बेइज्जत किया बल्कि आईडी कार्ड से नाम पढ़ भी उसे धमकाया और कहा कि अब तुम्हारी नौकरी भी जाएगी।
कितने साल हो गए तेरे को...

युवक गार्ड से कहता है कि मैंने तेरे को सम्मान दिया है ना हिंदी में बात करके। मुझे तुझे सम्मान देना चाहिए ना महाराष्ट्र में मराठी बोलकर। कितने साल हो गए तेरे को जॉब करके यहां पर? इस पर गार्ड बोलता है कि दो साल, दो साल हो गए। युवक कहता है, हां, तो मराठी क्यों नहीं सीखा? गार्ड इस पर कहता है कि सीखेगा सर। इसके बाद युवक पूछता है कि कब सीखेगा? युवक इसके बाद गार्ड का आईकार्ड पकड़ लेता है और फिर कहता है कि नाम दिखाओ जरा। बृजेश कुमार गुप्ता। यह आदमी एक सिक्योरिटी गार्ड है। वह हम जैसे मराठों को फोटो खींचने से रोक रहा है? हम उसका क्या करें? और वह बोलता है, मुझे मराठी नहीं आती.

यह पूरा मामला यहीं पर नहीं रुका, छत्रपति शिवाजी की वेशभूषा धारण किए शख्स ने गार्ड को धमकाने के साथ वहां पर मौजूद एक सीनियर गार्ड को धमकी दी। किले में शूटिंग करने से रोकने को युवक भाषा का रंग दे दिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों में पुरातत्व विभाग की कार्यप्रणाली की आलोचन की है। यह पहला मामला नहीं है जब महाराष्ट्र और मुंबई में भाषा विवाद सामने आया है। मनसे के कार्यकर्ता मीरा रोड समेत मुंबई के कई हिस्सों में हिंदी बोलने और मराठी नहीं बोलने को लेकर मारपीट कर चुके हैं। ताजा विवाद ने एक बार फिर महाराष्ट्र में भाषा विवाद की बहस को तेज कर दिया है।