launched - Rokthok Lekhani News

मुंबई :‘भारत टैक्सी’ की हुई शुरुआत, कमीशन का खेल खत्म, पीयूष गोयल बोले- ड्राइवर बनेंगे मालिक
मुंबई : ‘भारत टैक्सी’ ऑटो और कैब ड्राइवर ऑनबोर्डिंग प्रोग्राम और ऐप की शुरुआत की गई। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इसका उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सहकार से समृद्धि’ विजन पहल को केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने फरवरी में लॉन्च किया था। इस योजना का उद्देश्य ड्राइवरों को सिर्फ कामगार नहीं, बल्कि भागीदार और मालिक बनाना है। भारत टैक्सी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) विवेक पांडे ने इस कार्यक्रम के महत्व को समझाते हुए कहा, 'मुंबई हमारे लिए एक बड़ा अवसर है। काले और पीले रंग की टैक्सी ड्राइवरों का समर्थन हमारे लिए महत्वपूर्ण है।'

ड्राइवरों के लिए बड़ा मौका
कांदिवली वेस्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से 300 ऑटो और कैब ड्राइवरों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट और सहकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और यूनियन नेताओं की भी भागीदारी रही। इस अवसर पर म्युनिसिपल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शशांक राव के साथ विधायक योगेश सागर और संजय उपाध्याय भी उपस्थित थे।
100% कमाई ड्राइवर के खाते में
‘भारत टैक्सी’ का सबसे बड़ा आकर्षण इसका जीरो कमीशन मॉडल है। कंपनी का दावा है कि ड्राइवरों की 100% कमाई सीधे उनके बैंक खाते में UPI के जरिए जाएगी। इसके साथ ही लाभ में पूरी हिस्सेदारी, पारदर्शिता और कोई छुपा चार्ज नहीं होगा।
इंश्योरेंस से लेकर 24/7 सपोर्ट तक की सुविधा
प्लेटफॉर्म ड्राइवरों को बीमा, मेडिकल सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी वादा करता है। साथ ही 24/7 ड्राइवर सपोर्ट की सुविधा दी जाएगी, जिससे ड्राइवरों को सुरक्षा और भरोसा दोनों मिल सके।
देशभर में तेजी से बढ़ता नेटवर्क
‘भारत टैक्सी’ के मुताबिक अब तक 5.17 लाख से ज्यादा ड्राइवर प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं, जबकि 50 लाख से अधिक ग्राहक इस सेवा का उपयोग कर रहे हैं। दिल्ली-NCR, गुजरात, चंडीगढ़, लखनऊ और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इसका विस्तार हो चुका है।
उबर-रैपिडो को टक्कर देने की तैयारी
पीयूष गोयल ने भरोसा जताया कि ‘भारत टैक्सी’ भविष्य में Uber और Rapido जैसे प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर दे सकती है। उनका कहना है कि यह मॉडल ड्राइवरों की कमाई बढ़ाने और अनावश्यक खर्चों को कम करने पर केंद्रित है, जिससे यह प्लेटफॉर्म ड्राइवरों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन 2026 में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. अब जेईई मेन स्कोर से एडमिशन का दायरा बढ़ गया है. अब ऐसे कैंडिडेट्स जेईई मेन स्कोर से डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स में भी एडमिशन ले सकेंगे. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मुंबई ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे के साथ मिलकर 4 साल का ये अंडर ग्रेजुएट कोर्स शुरू किया है. ये अपने तरह का पहला कोर्स है, जो टेक्नोलॉजी और बिजनेस लीडरशिप को साथ रखकर तैयार किया गया है.

आइए, डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं. जानेंगे कि इस कोर्स में क्या खास है? साथ ही इस कोर्स के एडमिशन प्रोसेस और फीस के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आईआईएम और आईआईटी ने तैयार किया कोर्स
डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स की जानकारी आईआईएम मुंबई के डायरेक्टर प्रोफेसर मनोज तिवारी ने दी है. उन्होंने बताया कि आईआईएम मुंबई इस कोर्स को संचालित करेगा, जिसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे और इंडस्ट्री पार्टनर्स के सहयोग से तैयार किया गया है, जो इस सेशन से संचालित किया जाएगा.

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन स्कोर और इंटरव्यू से एडमिशन
डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन  मेन स्काेर के आधार पर दिया जाएगा. एडमिशन के लिए जेईई मेन स्कोर के आधार पर कैंडिडेट्स को शार्टलिस्ट किया जाएगा, इसके बाद उनका एक इंटरव्यू होगा. इसके बाद एडमिशन के लिए फाइनल मेरिट बनेगी.

कोर्स में क्या सीखाया जाएगा
डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स को टेक्नोलॉजी और बिजनेस लीडरशिप को साथ रखकर तैयार किया गया है. इस कोर्स में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और रोबोटिक्स के बारे में जानेंगे का मौका मिलेगा. इसके साथ ही कोर्स में मैनेजमेंट के मुख्य स्तंभों: ऑपरेशंस, मार्केटिंग, फाइनेंस और मैन्युफैक्चरिंग के बारे में भी पढ़ाया जाएगा.

70 सीटें, फीस डिटेल्स और 100 फीसदी प्लेसमेंट
डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स के लिए 70 सीटें निर्धारित हैं. तो वहीं ये कोर्स डिजिटल रूप से संचालित किया जाएगा, जिसे इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस कोर्स के लिए निर्धारित फीस की बात करें तो इस डिग्री प्रोग्राम की सालाना फीस 6-7 लाख रुपये होगी. तो वहीं 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी भी संस्थान की तरफ से दी जा रही है.

मुंबई : पर्यटकों के लिए मासिक पास शुरू; हरा-भरा मालाबार हिल वॉकवे आकर्षण का केंद्र
मुंबई : दक्षिण मुबंई का हरा-भरा मालाबार हिल वॉकवे आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। मुंबई महानगरपालिका ने अब इसके लिए मासिक पास की सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे नियमित रूप से वॉक करने वालों को राहत मिलेगी। लगभग 485 मीटर लंबा और 2.4 मीटर चौड़ा एलिवेटेड वॉकवे अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समुद्र के मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस पर बने व्यूइंग डेक से अरब सागर का शानदार नजारा दिखाई देता है।

लकड़ी के स्ट्रक्चर और स्टील सपोर्ट से बना ट्रेल पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन किया गया है। मनपा ने मासिक पास की कीमत 750 रुपये रखी है। इस पास के जरिए एक व्यक्ति को रोजाना एक बार वॉकवे में प्रवेश करने की अनुमति होगी। नई व्यवस्था से खासकर स्थानीय निवासियों और फिटनेस प्रेमियों को राहत मिलेगी। वॉकवे पर सैर करने आने वालों को प्रति विजिट टिकट लेना पड़ता था।

वर्तमान में वॉकवे के लिए प्रवेश शुल्क भारतीय नागरिकों के लिए 25 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 100 रुपये निर्धारित है। मासिक पास के साथ यह सुविधा भी जारी रहेगी। वॉकवे सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मनपा ने स्लॉट सिस्टम भी लागू किया है। इसके तहत हर दिन 16 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। हर स्लॉट में 200 लोगों को प्रवेश दिया जाता है, जिससे कुल दैनिक क्षमता 3,200 आगंतुकों तक सीमित रहती है।

मुंबई : वायरल बेबी मंकी ‘पंच’ बना मुंबई पुलिस का मैसेज एंबेसडर, 112 हेल्पलाइन के लिए चलाई मुहिम
मुंबई : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जापान का बेबी मंकी पंच अब मुंबई पुलिस के लिए एक खास सामाजिक संदेश फैलाने में मदद कर रहा है। Mumbai Police ने बेबी मंकी ‘पंच’ की तस्वीर शेयर कर लोगों को आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के बारे में जागरूक किया है। मुंबई पुलिस ने पोस्ट में लिखा — “समझदारी से काम लें, बुराई की रिपोर्ट करें” और साथ में हैशटैग #JustPunchIn112 और #WiseMonkeyAdvise का इस्तेमाल किया। बंदर के नाम ‘पंच’ को 112 नंबर से जोड़कर किया गया यह शब्दों का खेल लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा।

क्या है 112 हेल्पलाइन?
मुंबई पुलिस ने बताया कि 112 एक राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन है, जो पूरे भारत में काम करती है। इस नंबर पर आप: फोन कॉल, एसएमएस, ईमेल, पैनिक बटन या ‘112 इंडिया’ मोबाइल ऐप के जरिए मदद मांग सकते हैं। यह सेवा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है।

कौन है बेबी मंकी ‘पंच’?
यह छोटा बंदर जापान के Ichikawa City Zoo में रहता है। उसका असली नाम पांची-कुन है। उसका जन्म पिछले साल जुलाई में हुआ था, लेकिन जन्म के तुरंत बाद उसकी मां ने उसे छोड़ दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, वह बार-बार बड़े बंदरों के पास जाकर उनसे घुलने-मिलने की कोशिश करता था। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों का ध्यान उस बेबी मंकी पर गया।
सोशल मीडिया ट्रेंड का सकारात्मक इस्तेमाल
मुंबई पुलिस ने बेबी मंकी पंच के जरिए एक अच्छा मैसेज दिया। पंच की तस्वीर के जरिए उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें। मुंबई पुलिस की यह क्रिएटिविटी बताती है कि सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स को सकारात्मक और जागरूकता फैलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।