Rs 200 crore - Rokthok Lekhani

बीएमसी को कार पार्किंग के ठेकों में 200 करोड़ रुपये से अधिक का भारी नुकसान... पार्किंग ठेकों के जांच की मांग !
मुंबई:  बीएमसी ने मुंबई के विभिन्न स्थानों पर एलिवेटेड मल्टीलेवल इलेक्ट्रोमैकेनिकल कार पार्किंग सिस्टम (शटल और रोबो पार्कर सिस्टम) का काम शुरू कर दिया है। इसमें मुंबादेवी, माटुंगा, फोर्ट और वर्ली शामिल हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने जांच की मांग की है। उन्होंने शिकायत की है कि मुंबई महानगरपालिका को कार पार्किंग के ठेकों में 200 करोड़ रुपये से अधिक का भारी नुकसान हुआ है।

दिल्ली में प्रति वाहन कार पार्किंग की लागत लगभग 7 लाख से 17 लाख रुपये है, जबकि मुंबई में प्रति वाहन कार पार्किंग की लागत लगभग 22 लाख से 40 लाख रुपये है। महानगरपालिका द्वारा अब तक दिए गए सभी टेंडरों में मूल उपकरण निर्माण (ओईएम) भागीदार मेसर्स सोटेफिन पार्किंग प्राइवेट लिमिटेड है।

गलगली ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी को भेजे पत्र में 100 करोड़ रुपये के कार पार्किंग ठेकों के काम की जांच की मांग की है। 513.41 करोड़ रुपये के कार पार्किंग ठेके की राशि पर विवाद हो गया है और हाल ही में दिए गए सभी विवादास्पद ठेकों को तत्काल रद्द करने की मांग की गई है।

शिकायत में गलगली ने कहा है कि सभी निविदाकर्ताओं में ओईएम भागीदार एक ही है, यानी मेसर्स सोटेफिन पार्किंग प्राइवेट लिमिटेड। 513.41 करोड़ रुपये के कार पार्किंग ठेके दिए गए हैं, जो उसी स्थान पर मेसर्स सोटेफिन पार्किंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए काम से अधिक है। एकमात्र ओईएम भागीदार जिसने एक से अधिक निविदाकर्ताओं के साथ एमओए में प्रवेश किया है, वह मेसर्स सोटेफिन पार्किंग प्राइवेट लिमिटेड है, जो बीएमसी निविदा प्रक्रिया पर गंभीर संदेह पैदा करता है।

मनपा ने दी बेस्ट को 200 करोड़ की सहायता राशि... 800 करोड़ में अब सिर्फ 100 करोड़ ही है बचा
मुंबई : पिछले सप्ताह मनपा ने बेस्ट को और 200 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है। मनपा ने मौजूदा बजट में बेस्ट को 800 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का प्रावधान किया था। जिसमे मनपा अब तक बेस्ट को 700 करोड़ दे चुकी है। अब शेष 100 करोड़ रुपए ही दिए जाएंगे। मनपा ने इसको लेकर कड़ा रुख अपना लिया है।

इसलिए बेस्ट को मनपा से और मदद मिलने की संभावना कम है। बेस्ट प्रशासन ने पिछले दिनों मनपा से 3 हजार करोड़ की सहायता राशि दिए जाने की गुहार लगाई थी। बता दें कि बेस्ट का पहिया दिन-ब-दिन वित्तीय घाटे के दलदल में डूबता जा रहा है। मनपा ने पिछले तीन-चार सालों से बेस्ट को सहायता राशि दी है।

मनपा द्वारा दी गई सहायता राशि के बावजूद बेस्ट का वित्तीय घाटा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इस साल मनपा ने बेस्ट को 800 करोड़ के पार एक रुपए भी नहीं देने का निणर्य लिया है। मनपा ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में बेस्ट के लिए 800 करोड़ का वित्तीय प्रावधान किया था। मनपा ने बेस्ट को सूचित किया है कि बजट के प्रावधानों के अधीन धन उपलब्ध कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बेस्ट को मनपा ने बुनियादी ढांचे के विकास और पूंजीगत उपकरणों की खरीद, ऋणों के पुनर्भुगतान, पट्टे पर नई बसों की खरीद, वेतन अनुबंध से उत्पन्न वित्तीय दायित्वों, दैनिक खर्चों को पूरा करने, कर्मचारियों को कल्याण अनुदान प्रदान करने के लिए सब्सिडी के रूप में 800 करोड़ रुपए देने के लिए प्रावधान किया था। इसके अलावा दिवाली बोनस, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया भुगतान, बिजली बकाया का भुगतान का प्रावधान किया गया था।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अब तक 200 करोड़ कैश बरामद... नोटों की गिनती अभी भी जारी है
नई दिल्ली: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी अभी भी जारी है। उनके साथ-साथ उनके करीबियों के खिलाफ भी छापेमारी  अभियान चलाया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से धीरज साहू और उनके करीबियों के खिलाफ यह छापेमारी अभियान जारी है और अबतक इस मामले में 200 करोड़ तक का कैश मिला है।

इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के मुताबिक धीरज साहू और उनके पूरे ग्रुप के खिलाफ इनकम टैक्स की छापेमारी का ऑपरेशन अभी भी लगातार जारी है। ये छापेमारी तीन राज्यों में चल रही है। झारखंड, ओडिसा, कलकत्ता में तीन दिनों से धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही है।

बता दें कि आईटी विभाग की छापेमारी में अभी तक 200 करोड़ रुपये का कैश मिला है और अभी भी काउंटिंग जारी है। फिलहाल कैश को सीज नहीं किया गया है, क्योंकि अभी ऑपरेशन चल रहा है काउंटिंग भी हो रही है। बताया जा रहा है कि ये एमाउंट अभी और ज्यादा होगा, क्योंकि गिनती अभी भी जारी है।

राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिवार के लोगों के यहां भी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग आज किसी तरह की कोई आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी नहीं करेगा, क्योकि अभी ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद पूरी कैलकुलेशन और वैरिफिकेशन के बाद ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के ऑफिस की अलमारियों और बेड से बड़ा अमाउंट रिकवर हुआ है। यहां बता दें कि बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) एक साझेदारी फर्म है। इसी कंपनी में बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, क्वालिटी बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड और किशोर प्रसाद विजय प्रसाद बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं।

कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के रिश्तेदारों के नाम ओडिशा में शराब का बड़ा कारोबार है। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज मूल रूप से झारखंड के लोहरदगा जिले की है। वहीं अभी यह छापेमारी अभियान जारी है। साथ ही अभी पूरी गिनती और ऑपरेशन खत्म होने में दो दिन और लग सकते है। वहीं यह छापेमारी अभियान बीते तीन दिनों से जारी है।