betting - Rokthok Lekhani News

मुंबई: अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को समन; 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का आदेश
मुंबई: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी ने समन भेजा है। अभिनेत्री को 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का आदेश जारी किया गया है। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने ‘वनएक्सबेट’ नाम की एक सट्टेबाजी ऐप का विज्ञापन किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। उसी के आधार पर उर्वशी रौतेला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके साथ ही पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में समन भेजा गया है, उन्हें 15 सितंबर को मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। दरअसल, ईडी की जांच में सामने आया कि कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म गैरकानूनी तरीके से भारत में अपना कारोबार फैला रहे हैं। इन्हीं में से एक है ‘वनएक्सबेट, जिसके विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार में कई सेलेब्रिटी जुड़े पाए गए हैं। जांच एजेंसी ये समझना चाहती है कि आखिर इन सितारों की भूमिका इन ऐप्स के प्रचार और पब्लिसिटी में किस हद तक रही है।

इसी सिलसिले में ईडी इस ऐप का प्रचार करने वाले सभी सेलिब्रिटी से पूछताछ कर रही है। ईडी ने पिछले सप्ताह भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पूछताछ की थी। इन प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर छद्म विज्ञापनों के लिए और उपयोगकर्ताओं से धन इकट्ठा करने के लिए कई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया था। बताया जा रहा हा कि इसमें कई लोग पैसे लगा चुके हैं और उन्हें आर्थिक तौर पर काफी नुकसान झेलना पड़ा है। एक अन्य क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पिछले महीने एजेंसी ने पूछताछ की थी। ईडी सट्टेबाजी ऐप्स के साथ मशहूर हस्तियों के संबंधों, अर्जित किसी भी विज्ञापन शुल्क और उनके बीच संचार के तरीके की जांच कर रहा है। जांच एजेंसी ने जांच के हिस्से के रूप में गूगल और मेटा (फेसबुक) के प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।

नई दिल्ली : दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई; कर्नाटक के कांग्रेस विधायक से जुड़े अवैध सट्टेबाजी घोटाले के संबंध में ईडी ने कई स्थानों पर मारे छापे
नई दिल्ली : कर्नाटक के कांग्रेस विधायक केसी. वीरेंद्र उर्फ पप्पी से जुड़े अवैध सट्टेबाजी घोटाले के संबंध में ईडी ने चित्रदुर्ग जिले के चाल्लकेरे शहर में कई स्थानों पर छापे मारे। विधायक वीरेंद्र द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ये छापे मारे गए हैं। वीरेंद्र को ईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी द्वारा अवैध सट्टेबाजी घोटाले की जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र और उनके सहयोगियों ने वेबसाइटों से सिंगल गेटवे के माध्यम से दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई।

31 परिसरों में तलाशी ली गई
इससे पहले दो दो सितंबर को ईडी ने वीरेंद्र और अन्य के खिलाफ अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी में जनता को धोखा देने के मामले में बेंगलुरु और चाल्लकेरे में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। चल्लेकेरे, बेंगलुरु, पणजी, गंगटोक, जोधपुर, हुबली और मुंबई में 31 परिसरों में तलाशी ली गई। जांच में सामने आया है कि आरोपित कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटों का संचालन कर रहा है, जिनके नाम किंग567, राजा567, लायन567 आदि हैं।

मुंबई : चार स्थानों पर छापेमारी के बाद बड़े अवैध व्यापार और सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश
मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई में चार स्थानों पर छापेमारी के बाद एक बड़े अवैध व्यापार और सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें 3.3 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी, लग्ज़री घड़ियाँ, आभूषण, विदेशी मुद्रा और महंगे वाहन जब्त किए गए हैं।

यह जाँच इंदौर के लसूड़िया पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) और 318(4) (जो पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 थी) के तहत दर्ज एक प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी ने अब धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत मामले की जाँच शुरू कर दी है।

नई दिल्ली: ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी; प्रभावशाली कानून बनाने की तैयारी
नई दिल्ली: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर कानूनी उपाय करने होंगे। वैष्णव ने युवाओं पर ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी पर गंभीर प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इस पर अंकुश लगाने में काफी सफलता मिली है, लेकिन इस तरह की गतिविधियों से निपटने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर मिलकर प्रयास करने होंगे।

सट्टेबाजी के कारण युवा कर रहे आत्महत्या

ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के विस्तार को लेकर लोकसभा सदस्यों की ओर से चिंता जताई गई। खासकर युवाओं में इसके कारण आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति पर सदस्यों ने अपनी चिंता व्यक्त की। इसी संदर्भ में वैष्णव ने कहा कि पिछले साल जुए और सट्टेबाजी की 1097 वेबसाइटों को प्रतिबंधित किया गया है। इन गतिविधियों के कारण नियम-कानूनों के उल्लंघन की जो भी शिकायत मिलती है, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाती है।

वेबसाइटों को ब्लॉक करना इसी का एक हिस्सा है। वैष्णव ने कहा कि साइबर अपराध से निपटने के लिए काम कर रहीं तमाम एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ने से इसे रोकने में एक हद तक सफलता मिली है। कुल मिलाकर एक अच्छा और प्रभावशाली कानूनी ढांचा बनाने की कोशिश की जा रही है। वैष्णव ने कहा कि एक जटिल विषय है। इसमें कई एजेंसियों और पक्षों की भूमिका है। भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 172 के उपखंड एक में इसके दोषी को दो से सात साल तक की जेल की सजा का प्रविधान है। कुछ राज्यों ने इस पर अपने स्तर पर काम शुरू कर दिया है।