People - Rokthok Lekhani News

मुंबई के कुर्ला में क्रेन गिरने से 11 लोग घायल, दो मकानों और रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर को भी नुकसान
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में गुरुवार देर रात हादसा हो गया। क्रेन की मदद से एक पोकलेन मशीन को इमारत के ऊपरी हिस्से तक पहुंचाया जा रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से क्रेन जमीन पर आ गिरी और उसका एक हिस्सा पास के दो मकानों और मुंबई लोकल रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर पर गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

11 लोगों के घायल होने की खबर
सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) की एक क्रेन कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) पर पास की एक वर्क साइट से गिर गई। यह मुख्य रूप से मालगाड़ियों की लाइन है, इसलिए आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है। इस हादसे में अभी तक 11 लोगों के घायल होने की खबर है। इस हादसे की जिम्मेदारी एमएमआरडीए ने ली है। मुंबई पुलिस के डीसीपी गणेश शिंदे के मुताबिक, उन्होंने घटना के बाद घायलों से मुलाकात की है। 9 घायलों से उन्होंने अस्पताल जाकर मुलाकात की है, सभी की हालात स्थिर हैं, जबकि एक या दो लोग निजी अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है।

राहत और बचाव कार्य जारी
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और क्रेन को हटाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके पहले मुंबई के घाटकोपर में जबरदस्त भूस्खलन हुआ था, जिसमें तीन बच्चों समेत लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे। यह हादसा चिराग नगर के अशोक नगर इलाके में गौसिया चाल में हुआ था। जब लोग अपने घरों में आराम से सो रहे थे। तभी पास की पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कीचड़, बड़े पत्थर और मलबा दो-तीन कतार वाले घरों पर गिर गया था।

मीरा रोड में बाल-बाल बचे चार लोग, तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर
मीरा रोड: मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में हिट-एंड-रन की एक खतरनाक घटना सामने आई है, जिसने सड़क सुरक्षा और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जेपी बैक रोड इलाके के पास सड़क किनारे खड़े चार लोग एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना इतनी भयावह थी कि कुछ सेकंड के अंतर से बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना एक अन्य वाहन के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे कुछ लोग खड़े हुए थे। इसी दौरान अचानक एक एसयूवी तेज गति से उनकी ओर आती दिखाई देती है। वाहन इतनी तेजी से उनके करीब पहुंचता है कि वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता। वीडियो में दिखाई देता है कि एसयूवी सड़क किनारे खड़े लोगों के बेहद करीब से निकलती है। हालांकि, किसी तरह चारों लोग सुरक्षित बच जाते हैं और एक बड़ा हादसा होने से टल जाता है।
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम कम्युनिटी पेज ‘जेम्सऑफएमबीएमसी’ की ओर से साझा किया गया है। फुटेज में दिख रहे टाइमस्टैम्प के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि शहर और उपनगरों में तेज रफ्तार वाहन चलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे पैदल यात्रियों और सड़क किनारे खड़े लोगों की जान खतरे में रहती है।

मीरा रोड जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन और तेज गति पर नियंत्रण बेहद जरूरी हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे क्षेत्रों में ट्रैफिक निगरानी बढ़ाई जाए और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। हिट-एंड-रन मामलों में बढ़ती चिंता मुंबई महानगर क्षेत्र में हिट-एंड-रन की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। इनमें अक्सर तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी प्रमुख कारण बताए जाते हैं।

मुंबई: कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से हड़कंप, 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। कुर्ला के चिराग नगर इलाके में बुधवार तड़के भूस्खलन की घटना हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के बाद बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जिसके नीचे 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए हैं। वहीं, दो लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं. बीएमसी मेयर रितु तावड़े भी घटनास्थल पर पहुंच रही है.

यह घटना गौसिया चॉल, राठौड़ मेडिकल के पास हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंच गया है. मलबे में 4 से प5 लोगों के फंसे होने का शक है. दो की मौत हो चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लोगों को निकाला जा रहा है. इसकी वीडियो भी सामने आई है. दरअसल, मुंबई में बीती रात को काफी बरसात थी, जिसके चलते कुर्ला के इस चॉल पर पहाड़ का हिस्सा गिर गया. बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, सुबह करीब 3:48 बजे भूस्खलन की सूचना मिली थी.
हादसे में 4 से 5 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है. घटना की जानकारी मिलते ही बीएमसी फायर ब्रिगेड, पुलिस, बिजली वितरण कंपनी, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. लगातार मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के पूरे इंतजाम हैं. वहीं, डीसीपी गणेश शिंदे ने जानकारी देते हुए कहा, "बारिश की वजह से घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है. अब तक दो शव बरामद किये गए हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सभी जरूरी टीमों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी यहां तैनात हैं, जिसमें बीएमसी, एनडीआरएफ, और दूसरी एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं. यह सुबह करीब 3 बजे हुआ था. करीब 4-5 लोगों के फंसे होने की संभावना है."

बता दें कि पहले ही एनडीआरएफ और प्रशासन इस तरह के इलाकों का दौरा कर लोगों को अगाह कर रही है. इसके साथ ही लोगो से अपील भी की जाती है कि अलर्ट रहें या इस तरह के घरों में रहने से बचें, लेकिन अवैध तौर पर बने इन घरों में लोग रहते हैं. यह घर इतने मजबूत नहीं होते और बारिश के समय में ढह तक जाते हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है. मुंबई में येलो अलर्ट जारी बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में फिलहाल मानसूनी बारिश जारी रहेगी. विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मुंबई के उपनगरों में बारिश मंगलवार सुबह 2,000 मिमी बारिश के आंकड़े को पार कर गई,

ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक, 163 लोग बने शिकार
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच अब तक 163 लोगों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। कुत्तों के हमले और काटने की घटनाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। ठाणे नगर निगम के उप नगर आयुक्त प्रसाद बोरगांवकर ने बताया कि अलग-अलग इलाकों से कुत्ते के काटने के मामले सामने आए हैं और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। प्रसाद बोरगांवकर ने बताया कि अब तक कुल 58 डॉग बाइट के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को अकेले रुक्मिणीबाई अस्पताल में कुत्ते के काटने के 17 मामले सामने आए। अचानक बढ़ी घटनाओं को देखते हुए नगर निगम की डॉग कैचर टीम को संबंधित इलाके में भेजा गया।

उप नगर आयुक्त के अनुसार, 9 अगस्त की रात नगर निगम की डॉग कैचर टीम ने इलाके में घूम रहे आक्रामक कुत्तों को पकड़कर निर्धारित केंद्र में पहुंचाया। निगम की टीम उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है जहां लोगों पर कुत्तों के हमले या काटने की घटनाएं अधिक सामने आ रही हैं। प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवारा और आक्रामक कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की शिकायतों और सामने आ रही घटनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों में भी चिंता बढ़ी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोग सतर्क हैं। कुत्तों के झुंड और आक्रामक व्यवहार की वजह से कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आक्रामक कुत्ते की जानकारी मिलने पर नगर निगम को सूचित किया जाए, ताकि डॉग कैचर टीम को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन के मुताबिक, अभियान के तहत पकड़े गए कुत्तों को निर्धारित केंद्र में ले जाया जा रहा है। वहीं, प्रभावित क्षेत्रों में आगे भी निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच नगर निगम के सामने आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती बनी हुई है।