23 arrested - Rokthok Lekhani News

घाटकोपर के ऑरकेस्ट्रा बार में छापेमारी, 23 गिरफ्तार...13 महिलाओं को बचाया गया
मुंबई : मुंबई के पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में कथित रूप से अवैध तरीके से चलाये जा रहे ऑर्केस्ट्रा बार में छापेमारी कर पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और 13 महिलाओं को वहां से बचा लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यहां इसकी जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के सामाजिक सेवा शाखा ने बार में बृहस्पतिवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे छापेमारी की जो पंत नगर में 90 फुट रोड पर स्थित है । उन्होंने बताया कि महिलायें कथित रूप से बार में डांस रही थीं ।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के बाद वहां से कम से कम 13 महिलाओं को बचा लिया गया जबकि 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार किये गये लोगों में प्रबंधक, कैशियर, सात वेटर और 13 ग्राहक शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड विधान समेत अन्य अधिनियमों की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । अधिकारी ने बतायसा कि पुलिस ने मौके से छापेमारी के दौरान कंप्यूटर उपकरण एवं 35,760 रुपये नकद बरामद किया है ।

पुणे में पुलिस की सतर्कता से टला गैंगवार, 23 गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
पुणे : वर्चस्व के संघर्ष औऱ पुरानी रंजिश के चलते पिंपरी चिंचवड़ के मोशी और चिंबली गांवों की दो गैंग्स के बीच एक बड़े गैंगवार को रोकने में क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की टीम ने सफलता पाई है. दूसरी गैंग के सदस्यों के लिए घात लगाए बैठे गैंग के 23 सदस्यों को पुलिस ने धरदबोचा है. साथ ही उनसे बड़े पैमाने पर घातक हथियारों का जखीरा जब्त किया गया है. एक बड़े गैंगवार को रोकने में पाई गई सफलता को लेकर पिंपरी चिंचवड़ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले, उपायुक्त सुधीर हिरेमठ, स्मिता पाटिल ने यूनिट-1 की टीम को बधाई दी है.

– पुरानी रंजिश थी दोनों गुटों में
यूनिट 1 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उत्तम तांगड़े के मुताबिक, मोशी गांव के शातिर बदमाश स्वप्निल भोसले और चिंबली गांव के भरत जैद के बीच पुरानी रंजिश है. इसी रंजिश के चलते भोंसले अपने साथियों के साथ 31 जुलाई को चिंबली गया. यहां जैद के साथी अभी के साथ मारपीट करते हुए जैद व सतीश लोखंडे को जान से मारने की धमकी देकर दहशत फैलाई. दूसरे दिन सुबह दस बजे वह फिर अपने 30 से 40 साथियों के साथ चिंबली गया और फिर जैद और लोखंडे को ढूंढने लगा. जब वे नहीं मिले तो जैद के घर में तोड़फोड़ की और उसकी मां को धमकाया कि शाम को फिर आऊंगा और उन्हें जिंदा नहीं छोड़ूंगा. गांव में दहशत फैलाने के बाद वह चला गया.

– वरना छिड़ जाता गैंगवार
शाम को इससे पहले कि भोसले और उसके साथी चिंबली पहुंचे भरत जैद और सतीश लोखंडे ने हथियारों से लैस अपने 30 से 40 साथियों के साथ चिंबली के पुना रांची कार्गो मुवर्स प्रा लि कंपनी के पास घात लगाकर रुक गए. यहां उन्होंने बड़े पैमाने पर घातक हथियार और ईंट- पत्थर जमा कर रखे थे. इससे पहले कि दोनों गैंग के बीच टकराव होता क्राइम ब्रांच यूनिट 1 के कर्मचारी गणेश सावंत को इसकी भनक लग गई. वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद पुलिस टीम ने वहां छापा मारा और उक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे तलवार, कोयते, चॉपर, सत्तुर, रॉड जैसे हथियारों के जखीरे के साथ 19 मोबाइल, 12 मोटरसाइकिल और छह कारें आदि बरामद किया गया. उनके खिलाफ आलंदी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई को युनिट एक के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उत्तम तांगडे, सहायक निरीक्षक गणेश पाटिल, उपनिरीक्षक कालूराम लांडगे, कर्मचारी रवींद्र राठोड, रवींद्र गावंडे, शिवाजी कानडे, बालू कोकाटे, अमित गायकवाड, मनोज कुमार कमले, महेंद्र तातले, प्रवीण पाटील, विशाल भोईर, सचिन मोरे, गणेश सावंत, तानाजी पानसरे, विजय मोरे के समावेश वाली टीम ने अंजाम दिया.

– इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में तुषार दिलीप सस्ते (19, बनकर बस्ती, मोशी), धीरज बाबूराव कुदले (23), रोहित सुरेश काले (19, शिवाजीवाडी, मोशी), अनिकेत राहुल कटके (19, खेड़ बस्ती, मोशी), निशिद महादेव शिंदे (22, सस्तेवाडी, मोशी), योगेश राजु सस्ते (23, बोरहाड़ेवाडी, मोशी), गणेश बाबासाहेब वाघमारे (23, मोशी), तुषार पोपट हवालदार (23, हवालदार बस्ती, आलंदी- मोशी रोड), रुतिक प्रभाकर मुकरे (20, बोरहाड़ेवाडी, मोशी), विशाल मोहन सावंत (24, निवासी राक्षेवाडी, खेड़), सूरज बाबू कांबले (20, आनंदनगर, धावड़ेबस्ती, भोसरी), शुभम महादेव लोखंडे (18, संजय गांधीनगर, मोशी), सतीश बारिकराव लोखंडे (32, बोरहाड़ेबस्ती, मोशी), राजेश भरत थोरात (19, शिवगणेशनगर, धावड़े बस्ती, भोसरी), रविंद्र कालूराम महांगड़े (32, काटे नगर, चरहोली, पुणे), अक्षय अरुण मोरे (22, गणेशनगर, मोशी), श्रीराम बाबासाहेब घोलप (24, नागेश्वर नगर, मोशी), आशीष अनिल शाह (21, मोशी गावठान), सचिन राजकुमार पटने (24, गंधर्व नगरी, मोशी), चंद्रकांत विश्वनाथ जगदाले (25, गणेशनगर, मोशी), तुषार नत्थूराम बच्चे (25, शिवाजीवाडी, मोशी) शामिल हैं.

– तोड़फोड़ मामले में 5 गिरफ्तार
बहरहाल भरत तुकाराम जैद के घर में तोड़फोड़ व लूटपाट मचाकर उसकी मां को धमकाने के मामले में आलंदी पुलिस ने 20 से 25 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उनमें से शुभम शिवाजी दिवाण (22), ओमकार दत्तात्रय कुंभार (21), चेतन मछिंद्र भालेराव (23), रेवन बचवेश्वर स्वामी (24), राहुल प्रकाश लोहार (23, सभी निवासी मोशी) नामक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस बारे में भरत की मां ऊषा तुकाराम जैद (50, परदेशी बस्ती, चिंबली, खेड) ने आलंदी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. गुरुवार की दोपहर एक बजे यह वारदात हुई है. इसमें शुभम दीवान ने भरत जैद से हुए झगड़े का बदला लेने के लिहाज से अपने साथियों के साथ मिलकर घातक हथियारों से जैद के घर पर हमला कर दिया. घर में तोड़फोड़ करते हुए उसकी मां का मोबाइल फोन और नकदी कुल 17 हजार रुपए की लूटपाट की.