Navy - Rokthok Lekhani News

मुंबई : फंदे से लटका मिला नौसेना के नाविक का शव, पत्नी और दो बच्चे भी मिले मृत, आत्महत्या का शक
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। चारों के शव शनिवार, 15 अगस्त को कोलाबा स्थित हाई-सिक्योरिटी कैंटोनमेंट इलाके नेवी नगर में उनके अपार्टमेंट से बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों में नौसेना का नाविक, उसकी पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र दो महीने और तीन साल बताई गई है।

पुलिस ने क्या बताया
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, नाविक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन या उन्हें दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस उपायुक्त मनीष कलवानिया ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भारतीय नौसेना ने क्या कहा?
भारतीय नौसेना ने भी इस घटना पर बयान जारी किया है। नौसेना के मुताबिक, कोलाबा के नेवी नगर में एक दुखद घटना में 15 अगस्त को भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चे अपने घर पर मृत पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भारतीय नौसेना इसमें हर संभव मदद कर रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य निष्कर्षों का इंतजार कर रही है। मौतों की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

मुंबई : आईएनएस शिकरा के पास 23 मंजिला इमारत बन कैसे गई, नौसेना अधिकारियों पर भड़का हाईकोर्ट
मुंबई :  मुंबई न्यूज: बंबई हाईकोर्ट ने बुधवार को नौसेना के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की है. मामला दक्षिण मुंबई स्थित नौसेना के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अड्डे आईएनएस शिकरा के पास बन रही एक बहुमंजिला इमारत से जुड़ा है. अदालत ने सुरक्षा के नाम पर देर से जागी नौसेना से पूछा कि जब उनके नाक के नीचे इतना बड़ा निर्माण कार्य चल रहा था, तब वे क्या कर रहे थे. न्यायमूर्ति रविंद्र घुगे और न्यायमूर्ति अभय मंत्री की पीठ ने आईएनएस शिकरा के कमांडिंग ऑफिसर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान अधिकारियों को आड़े हाथों लिया. जब नौसेना ने इस 23 मंजिला इमारत को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक ‘गंभीर जोखिम’ बताया, तो अदालत ने पलटवार करते हुए पूछा, “जब 23 मंजिला इमारत बन रही थी, तो क्या आप सो रहे थे?”.

क्या आप सो रहे थे?
अदालत ने इस बात पर हैरानी जताई कि जो निर्माण कार्य 2021 में शुरू हुआ था, उसे रोकने के लिए नौसेना इतने सालों बाद अब याचिका लेकर आई है. न्यायमूर्ति घुगे ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि नौसेना को अपने सैन्य अड्डों के आसपास के क्षेत्र की नियमित निगरानी करनी चाहिए थी ताकि ऐसे निर्माण कार्य शुरू ही न हो सकें.

प्रधानमंत्री के दौरे और सुरक्षा का हवाला
इससे पहले, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंबई दौरे को देखते हुए हाईकोर्ट ने सुरक्षा संबंधी तत्काल चिंताओं के आधार पर निर्माण कार्य पर अस्थायी रोक लगा दी थी. हालांकि, बुधवार की सुनवाई में अदालत का रुख प्रशासन की ढिलाई पर अधिक केंद्रित रहा. नौसेना के वकील आर.वी. गोविलकर ने दलील दी कि उस विशिष्ट क्षेत्र में केवल 53.07 मीटर तक की ऊंचाई के निर्माण की अनुमति है.

अगली सुनवाई शुक्रवार को
पीठ ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा चिंताएं अपनी जगह हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने संकेत दिया कि वह 53.07 मीटर की स्वीकृत ऊंचाई तक निर्माण की अनुमति देने वाला अंतरिम आदेश जारी कर सकता है. फिलहाल मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार के लिए तय की गई है.

मुंबई : नशे में व्यक्ति ने नौसेना पर संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी; मामला दर्ज
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा काम किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके महानगर के दक्षिणी हिस्से में स्थित नौसेना गोदी पर संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी।

कॉल के बाद एक्शन में आई पुलिस
जैसे ही कॉल पुलिस कंट्रोल रूम में आई, पुलिस हरकत में आ गई। हालांकि, जांच में पाया गया कि यह कॉल फर्जी थी। मामले से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने दावा किया कि वह आंध्र प्रदेश से है और उसे किसी ने इस बारे में सूचना दी थी। फोन करने वाले की पहचान जहाँगीर के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में अपने दोस्त के साथ फोन कर रहा था।

किसी को नहीं किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी का कहना है कि उस प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

मुंबई : नेवी नगर इलाके से 'इंसास राइफल' चोरी; इलाके में दहशत
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर सनसनी फैल गई है. दरअसल, मुंबई के नेवी नगर इलाके से 'इंसास राइफल' चोरी हो गई है. केवल राइफल ही नहीं, उसके साथ 3 मैगज़ीन भी गायब हैं. दरअसल, राइफल खाली नहीं, बल्कि 40 राउंड्स से लोडेड थी.  पुलिस का कहना है कि राइफल चुराने वाला शख्स अब भी अज्ञात है और फरार चल रहा है. भरी हुई राइफल चोरी होने से इलाके में दहशत का माहौल है.

नेवी के शीघ्र कार्रवाई दल की यूनिफॉर्म में आया था चोर
दरअसल, यह राइफल कर्तव्य पर तैनात अग्निवीर से छीनकर चोरी की गई है. नेवी के शीघ्र कार्रवाई दल का हवाला देकर अग्निवीर को ड्यूटी से रिलीव कर खाने के लिए भेजा गया. इसी दौरान उससे राइफल ले ली गई और फिर वह शख्स गायब हो गया. बताया जा रहा है कि अग्निवीर ड्यूटी पर तैनाथ था, तभी नेवी की शीघ्र कार्रवाई दल की वर्दी में आए शख्स ने उसे ड्यूटी से फ्री करने का झांसा दिया और उसकी इंसास रायफल अपने कब्जे में ले ली. मामला कफ परेड पुलिस थाने में दर्ज किया गया है. नौसेना की ओर से भी जांच शुरू कर दी गई है.

नौसेना का बयान
मुंबई स्थित नौसेना के आवासीय क्षेत्र में 6 सितंबर 2025 की रात को एक संतरी चौकी से गोला-बारूद सहित एक राइफल के गायब होने की सूचना मिली थी. एक जूनियर नाविक, जो संतरी ड्यूटी पर था, कथित तौर पर नौसेना की वर्दी पहने एक अन्य व्यक्ति के पास आया और उसे ड्यूटी से मुक्त कर दिया.

उसने बताया कि उसे अब ड्यूटी पर तैनात रहने के लिए कहा गया है. बाद में, संतरी की ड्यूटी संभालने वाला व्यक्ति राइफल और गोला-बारूद सहित अपनी चौकी से गायब पाया गया. मुंबई पुलिस के सहयोग से खोई हुई वस्तुओं की बरामदगी के लिए एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड बनाया जा रहा है. अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है और भारतीय नौसेना इस कोशिश में सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है.

क्या होती है इंसास राइफल?
इंसास या इंडियन न्यू स्मॉल आर्म्स सिस्टम राइफल भारत द्वारा अपनी सेना के लिए विकसित एक गैस-ऑपरेटेड असॉल्ट राइफल है, जो मुख्य रूप से 5.56×45मिमी नाटो गोला-बारूद से बनी है. 90 के दशक के अंत में पुरानी राइफलों की जगह लेने के लिए इसे शुरू किया गया था. इंसास सिंगल शॉट या थ्री-राउंड बर्स्ट मोड में फायर कर सकती है और इसमें ऑप्टिकल साइट्स और ग्रेनेड लॉन्चर भी लगाए जा सकते हैं.