lovers - Rokthok Lekhani

मुंबई : फ्री एंट्री, क्यूआर कोड और हजारों रंग, काला घोड़ा फेस्टिवल में उमड़ा कला प्रेमियों का सैलाब
मुंबई. मुंबई जिसे सपनों का शहर कहा जाता है, अपनी तेज रफ्तार जिंदगी के लिए मशहूर है. इसी भागदौड़ के बीच साल का एक समय ऐसा आता है, जब यह शहर कला और संस्कृति के रंगों में पूरी तरह डूब जाता है. हम बात कर रहे हैं काला घोड़ा फेस्टिवल की, जो हर साल मुंबई की सांस्कृतिक पहचान बनकर उभरता है. दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक काला घोड़ा इलाके में लगने वाला यह फेस्टिवल न केवल देश बल्कि विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन जाता है. इस साल काला घोड़ा फेस्टिवल में कला के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय संदेशों का भी अनोखा संगम देखने को मिल रहा है.

इस साल काला घोड़ा फेस्टिवल की शुरुआत एक बेहद खास और सकारात्मक संदेश के साथ हुई है. पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों को बचाने की अहमियत को समझाने के लिए चर्चगेट स्टेशन के बाहर स्थित ग्राउंड में एक विशेष इंस्टॉलेशन लगाया गया है. इस प्रोजेक्ट को छात्रों ने तैयार किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और ध्वनि प्रदूषण को कम करने का संदेश देना है. स्टेशन के बाहर से गुजरने वाला हर व्यक्ति इस कलाकृति को देखकर रुकने पर मजबूर हो जाता है. काला घोड़ा फेस्टिवल में एंट्री पूरी तरह फ्री रखी गई है, बस आगंतुकों को क्यूआर कोड स्कैन करना होता है.

मिथिला पेंटिंग और बॉम्बे आर्ट बने आकर्षण
काला घोड़ा के मुख्य इलाके में प्रवेश करते ही हस्तशिल्प और कला के कई स्टॉल्स दर्शकों का स्वागत करते हैं. इस बार बिहार की प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग फेस्टिवल का बड़ा आकर्षण बनी हुई है. हाथ से बने कागज पर उकेरी गई यह पेंटिंग पूरी तरह पारंपरिक थीम पर आधारित है और दर्शकों को भारतीय लोक कला से रूबरू कराती है. इसके ठीक पास बॉम्बे आर्ट का स्टॉल भी लगाया गया है, जहां पेंटिंग्स में मुंबई की आत्मा दिखाई देती है. इन चित्रों में शहर की ऐतिहासिक इमारतों, गलियों और रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद खूबसूरती से कैनवास पर उतारा गया है. मुंबई के पुराने और नए स्वरूप से जुड़ाव रखने वालों के लिए यह स्टॉल खास आकर्षण बना हुआ है.

मुंबई: बिछड़े प्रेमी-प्रेमिकाओं को मिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी; क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को हिरासत में लिया
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के रहने वाले 2 लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पर बड़ी जालसाजी का आरोप है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, प्यार में जिन लोगों का दिल टूट जाता था, दोनों आरोपी ऐसे ही लोगों को अपना शिकार बनाते थे और बिछड़े प्रेमी-प्रेमिकाओं को मिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों के पास से भारी संख्या में सोने के आभूषण और नकदी भी बरामद की है। पुलिस को 1 अगस्त को इस मामले की भनक लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

चोरी से शुरू हुआ सिलसिला
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, 1 अगस्त को 52 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई। महिला का कहना था कि कुछ अनजान लोग अचानक उसके घर में घुस आए और 129 ग्राम सोना समेत 3.2 लाख रुपये उठा ले गए। यह पूरा सामान 16.2 लाख रुपये का था। पुलिस ने चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली और मामले की छानबीन शुरू की।

24 घंटे में पैचअप करवाने का वादा
मुंबई क्राइम ब्रांच ने जब मामले की तह तक जाने की कोशिश की, तो चौंकाने वाली चीजें निकलकर सामने आई। पीड़ित महिला की बेटी का हाल ही में ब्रेकअप हुआ था। ब्रेकअप के बाद उसने इंस्टाग्राम पर 'इरफान खानजी' नामक शख्स से बात की थी। इस बातचीत में कथित आरोपी ने 24 घंटे के अंदर उसे उसका प्यार वापस दिलाने का आश्वन दिया था।

बेटी को जाल में फंसाया
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की बेटी ने अपने प्यार को दोबारा हासिल करने की उम्मीद से इरफान को अपना मोबाइल नंबर दे दिया। एक शख्स ने खुद को पादरी बताते हुए उसके पास फोन किया और उसे यकीन दिलाया कि कुछ अनुष्ठान करने से उसे उसका प्यार वापस मिल जाएगा।
पादरी ने फोन पर महिला की बेटी से कहा कि इस अनुष्ठान में चांदी के घड़े, सोने के दिए और सोने की फाइल, सोने के नाखून और कुछ पौधे लगेंगे। इसके लिए पैसे किसी तीसरी पार्टी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने होंगे और सोना लेने के लिए एक शख्स खुद उसके घर आएगा।

आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस?
पुलिस की पूछताछ में लड़की ने भी सारा सच कबूल कर लिया। वहीं पुलिस ने जब आरोपियों का फोन नंबर ट्रेस किया, तो इसका पता राजस्थान के गंगानगर का निकला। पुलिस ने दोनों आरोपी विकास मनोज कुमार मेघवाल (21 साल) और मनोज श्यामसुंदर नागपाल (30 साल) को गिरफ्तार कर लिया है।

हैदराबाद-दिल्ली में कई लड़कियों को लूटा
पुलिस को दोनों आरोपियों के पास 13 लाख का सोना और 3.18 लाख रुपये नकद मिला है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इसी तरह हैदराबाद और दिल्ली में कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपियों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स, सिम और बैंक अकाउंट भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।

बारामती में प्रेमी जोड़ों को निर्वस्त्र कर लूटा गया
बारामती: बारामती इलाके में प्रेमी जोड़े की लूट की वारदातें बढ़ गई हैं. हाल ही में बारामती एयरपोर्ट इलाके में प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट कर 90 हजार के आभूषण लूटने की घटना हुई थी. खुलासा हुआ है कि चोरों ने दम्पति को लूटने के बाद उन्हें निर्वस्त्र कर फोटो भी खींचे हैं और दम्पति को लूटने की यह तीसरी घटना है.

बारामती इलाके में लूटपाट की घटनाएं बढ़ने से कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो गयी है. चोरों द्वारा प्रेमियों को धमकाने और उन्हें निर्वस्त्र कर अपने मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें लेने की घटनाएं हुई हैं। शुक्रवार (10 मई) शाम बारामती एयरपोर्ट इलाके में एक दंपत्ति से लूटपाट की गई. उन्हें निर्वस्त्र कर तस्वीरें खींची गईं। चोरों ने उनके पास से 90 हजार के आभूषण चुरा लिए और फरार हो गए।

चोरों ने बच्ची के गले से सोने की चेन और बालियां चुरा लीं. चोरों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। लड़की ने बारामती सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस चोरों की तलाश कर रही है. इससे पहले मुंबई में एक युवती से लूटपाट की घटना हुई थी. बारामती शहर में अब तक ऐसी तीन घटनाएं हो चुकी हैं. पुलिस जांच कर रही है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है.

दारू के शौकीनों को बड़ा तोहफा, न्यू ईयर-क्रिसमस पर रात में खुली रहेगी शराब की दुकानें
मुंबई : महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने न्यू ईयर और क्रिसमस पर शराब प्रेमियों को बड़ा उपहार दिया है। प्रदेश में गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर शराब की दुकानों और बार को सुबह तक खुला रखने की अनुमति दी है। जानकारी के अनुसार प्रीमियम शराब की दुकानें 1 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं पब, बार और रेस्टाॅरेंट सुबह 5 बजे तक खुले रहेंगे।

महाराष्ट्र एक्साइज डिपार्टमेंट के डिप्टी एसपी युवराज शिंदे ने बताया कि क्रिसमस और नए साल को देखते हुए सरकार ने 25 दिसंबर और 31 दिसंबर को शराब की दुकानें निर्धारित समय के बाद भी खुली रहेगी। लोग अब 25 और 31 दिसंबर को सुबह 5 बजे तक शराब खरीद सकेंगे।

युवराज शिंदे ने बताया कि न्यू ईयर पर लोग जमकर शराब पार्टी करते हैं। इसके अलावा 31 दिसंबर को लोग शराब भी पीते हैं। ऐसे में शराब की मांग ज्यादा रहती है। ऐसे में दुकानों को निर्धारित समय से अधिक देर तक खुला रखने से सरकार को आर्थिक लाभ मिलेगा। इधर यूपी में भी योगी सरकार ने न्यू ईयर और क्रिसमस को देखते हुए 25 और 31 दिसंबर को शराब की दुकानें रात 10 की बजाय 11 बजे तक खुला रखने की इजाजत दी है।