thunderstorm - Rokthok Lekhani News

मुंबई में फिर शुरू हुई जोरदार बारिश, आंधी-तूफान की भी आशंका; आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई : मानसूनी बारिश जारी है. बारिश के कारण शहर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मुंबई में तेज बरसात के साथ बहुत तेज हवाएं चल रही है, अगर आप छतरी लेकर निकल रहे है तो भी इस बरसात में हाल बुरा होने वाला है. शहर में बारिश के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है और समुद्र में ऊंची लहरें उठने शुरू हो गई हैं.

ऊंची-ऊंची इमारत धुंध की चादर में लिपटी है दिखाई दे रही हैं. ऐसे में नगर निगम ने अपील की है कि बहुत आवश्यक ह तो ही घर से निकले अन्यथा अपनी और परिवार की सुरक्षा देखते हुए ना निकलें.  मुंबई के कोस्टल रोड से इस वक्त बहुत तेज हवाएं चल रही है. भारतीय मौसम विभाग ने आज भी शहर के कई इलाकों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी रखा है.  वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुंबई के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी और हाई टाइड (समुद्र में ऊंची लहरें उठने) की भी चेतावनी जारी की है. रविवार (5 जुलाई) को 4.19 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है, जो दोपहर लगभग 3:22 बजे अपने चरम पर होंगी.
विभाग के अनुसार, आज राज्य के उत्तरी कोंकण के जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ अलग-अलग इलाकों में बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ अलग-अलग जगहों पर बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई है.

इसके अलावा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में कुछ अलग-अलग इलाकों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान और बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई है. राज्य के मराठवाड़ा के जिलों में कुछ अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

मंबई में कहं सबसे अधिक हुई बारिश
BMC ने उन इलाकों की रिपोर्ट साझा की है 4 जुलाई सुबह 8 बजे से 5 जुलाई सुबह 7 बजे तक सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई. मुंबई के शहर इलाके के मांडवी फायर स्टेशन में 255.8 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 250.2 मिमी, बी वार्ड ऑफिस में 244.6 मिमी और मेननवाड़ा फायर स्टेशन में 241.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

वहीं, मुंबई के पश्चिमी उपनगर के अंधेरी फायर स्टेशन में 252.6 मिमी, अंधेरी के चकाला म्यूनिसिपल स्कूल में 248.8 मिमी, हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे म्यूनिसिपल स्कूल में 247.6 मिमी, गोरेगांव के आरे कॉलोनी म्यूनिसिपल स्कूल में 247 मिमी और के वेस्ट वार्ड ऑफिस में 243.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.
वहीं, मंबई के पूर्वी उपनगर के विक्रोली वेस्ट स्थित बिल्डिंग प्रपोजल ऑफिस में सबसे अधिक 306.6 मिमी बारिश दर्ज गई. वहीं, विक्रोली के टैगोर नगर म्यूनिसिपल स्कूल में 298.2 मिमी, पसपोली पवई म्यूनिसिपल स्कूल में 284 मिमी, विक्रोली फायर स्टेशन में 283.6 मिमी और भांडुप कॉम्प्लेक्स में 273 मिमी बारिश दर्ज की गई.

नई दिल्ली : पंजाब - गुजरात में तेज तूफान-बारिश समेत गरज का अलर्ट! किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
नई दिल्ली : पंजाब वासियों को फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत मिली है. बीते दिन से कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और आसमान भी बादलों से घिरा हुआ है. कई स्थानों पर मौसम बदलने के कारण तापमान में भी कमी महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ और फिर से गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा.

गरज-चमक के साथ बरसेगा बारिश
विभाग ने चेतावनी दी है कि सूबे के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिनों के लिए मौसम को लेकर अहम चेतावनी जारी की गई है.  IMD के मुताबिक  आज से 21 मार्च 2026 तक कई इलाकों में बिजली चमकने, तेज तूफान का असर देखने को मिल सकता है. आज और 18 मार्च को सूबे भर में कोई बड़ी चेतावनी नहीं है और मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान लोगों को कुछ राहत मिलेगी और दिनचर्या साधारण रहेगी.

गुजरात में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
गुजरात राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश की भविष्यवाणी की गई है. गुजरात के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अपरएयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन को लेकर बारिश की भविष्यवाणी की गई है. कल बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा में बेमौसम बारिश की संभावना है. इसके साथ ही जामनगर, मोरबी, कच्छ में भी गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है.

राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश
उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में वातावरण में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन बनासकांठा, पाटन और साबरकांठा के साथ-साथ सौराष्ट्र के जामनगर, मोरबी, देवभूमि द्वारका और कच्छ जिले में हल्की बारिश हो सकती है. 19 मार्च गुरुवार को भरूच, सूरत, डांग, तापी में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की गई है. नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर में बेमौसम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 19 मार्च को जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, बोटाद, कच्छ, दीव में भी गरज के साथ बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की है.

महाराष्ट्र समेत गुजरात में तेज गरज के साथ बारिश
मुंबई : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया है। आने वाली तीन दिनों में पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड का मौसम बदल सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। IMD ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र  के अनुसार, रविवार (26 नवंबर) को ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय रहेगा, जिसके कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। सोमवार (27 नवंबर) को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ समेत 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होगी।

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिण राजस्थान में 26-27 नवंबर के दौरान तेज गरज के साथ बारिश के बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि होने के साथ ही भारी वर्षा की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी राजस्थान के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुजरात में 26 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान गिरने से जम्मू-कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। श्रीनगर समेत अधिकांश जगहों का न्यूनतम तापमान जीरो से शून्य के बीच पहुंच गया है। रविवार यानी आज हिमाचल में बारिश होने की संभावना है।

IMD के अनुसार, 26 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिससे ठंड और भी बढ़ेगी। पहलगाम, कश्मीर, श्रीनगर और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया है। हालांकि, जम्मू में गुनगुनी धूप से मौसम साफ रहा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के बीच मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना जताई है। IMD ने 3 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव को छोड़कर कश्मीर में मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन न आने की संभावना जताई है।

हिमाचल में 26 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका प्रभाव 30 नवंबर तक बना रहेगा। IMD ने 27 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। किन्नोर समेत लाहोल स्पीति को छोड़ अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है।