cylinders - Rokthok Lekhani News

मुंबई : देश में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त, 52.3 लाख से अधिक सिलेंडर डिलीवर हुए: केंद्र
मुंबई : देश में शनिवार को 52.3 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी हुई है और देश में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त है। साथ ही, किसी भी वितरक के पास से गैस समाप्त होने की कोई सूचना नहीं मिली है। यह जानकारी केंद्र सरकार की ओर से रविवार को दी गई। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि देश में पीएनजी कनेक्शन को लेकर कार्य तेजी से चल रहा है और मार्च 2026 से 4.24 लाख से ज्यादा पीएनजी कनेक्शंस को गैस की आपूर्ति शुरू की गई है और 4.66 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने नए कनेक्शंस से लिए पंजीकृत किया है।

सरकार ने बताया कि तेल वितरक कंपनियां प्रवासी मजदूरों को 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता अभियान चला रही हैं और बीते आठ दिनों में 3,300 से ज्यादा जागरूकता शिविर लगाए जा चुके हैं, जहां 35,800 पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की बिक्री की गई है। शनिवार को भी एक लाख से ज्यादा 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर्स की बिक्री की गई है, जो कि फरवरी 2026 के औसत 77,000 से काफी अधिक है। 23 मार्च से अब तक 13 लाख से ज्यादा 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की बिक्री हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति युद्ध शुरू होने के पहले के स्तर से 70 प्रतिशत बनी हुई है, जिसमें 10 प्रतिशत का सुधार से जुड़ा आवंटन शामिल है। 14 मार्च 2026 से अब तक कुल 1,20,898 मीट्रिक टन (जो 19 किलोग्राम के 63.6 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडरों के बराबर है) कमर्शियल एलपीजी की बिक्री हो चुकी है। इसके अतिरिक्त, मंत्रालय ने कहा कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं, जबकि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जा रहा है। घरेलू खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों से एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है।

मुंबई : अवैध रूप से स्टोर किए गए 451 एलपीजी सिलेंडर जब्त, कीमत 40.61 लाख रुपये, 8 वाहन भी पकड़े
मुंबई : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां अवैध तरीके से स्टोर किए 451 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। पश्चिम एशिया संकट के बीच एलपीजी की कालाबाजारी पर कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को वाडीबंदर ब्रिज और डोंगरी इलाके से 451 गैस सिलेंडर और 8 वाहन जब्त किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर बिना लाइसेंस के अवैध रूप से स्टोर और ट्रांसपोर्ट किए जा रहे थे। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 40.61 लाख रुपये बताई गई है।

विशेष सूचना पर कार्रवाई
यह छापेमारी नियंत्रक खाद्य वितरण एवं नागरिक आपूर्ति निदेशक चंद्रकांत डांगे को मिली विशेष सूचना के आधार पर की गई। कार्रवाई विशेष टीम ने गणेश बेल्लाळे, माधुरी शिंदे और प्रदीप यादव के नेतृत्व में की। जांच के दौरान ‘जय हिंद गैस एजेंसी’ पर सरकारी नियमों के उल्लंघन और अवैध भंडारण के आरोप लगे हैं। एजेंसी की मालिक नजमा सनारुल मंडल और संचालक सनारुल रहमतुल्ला मंडल के खिलाफ डोंगरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
दिल्ली में प्रवासी मजदूरों को मिल रहे छोटे गैस सिलेंडर
दिल्ली सरकार ने प्रवासी मजदूरों को पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को जिलाधिकारियों को विशेष शिविर लगाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूर श्रेणी के तहत पांच किलोग्राम के सिलेंडरों के आवंटन में 100 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने इन सिलेंडरों की दैनिक उपलब्धता को 684 से बढ़ाकर 1,368 कर दिया है। बयान में कहा गया है कि इस बढ़े हुए आवंटन का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रवासी मजदूरों की अधिक संख्या वाले इलाकों में विशेष शिविर लगाएं।
आधार कार्ड दिखाकर मिलेंगे छोटे सिलेंडर
शिविर तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) और उनके अधिकृत एलपीजी वितरकों के साथ मिलकर लगाए जाएंगे। उपभोक्ता 'आधार कार्ड' को दिखाकर ये छोटे सिलेंडर खरीद सकेंगे। इसके अलावा, जिला प्रवर्तन टीमें इस पूरी प्रक्रिया में मांग का आकलन करने और वितरण की निगरानी करने का काम करेंगी, जिससे व्यवस्था पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनी रहे। बयान के मुताबिक, जिन मजदूरों को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में दिक्कत हो रही है, वे अपने क्षेत्र में शिविर लगवाने के लिए संबंधित डीएम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

मुंबई : चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 45 गैस सिलेंडर और 3 बाइक बरामद
मुंबई : पवई इलाके में पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राज चंद्रकांत कांबले (45) और उसके दो साथियों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से कुल 45 गैस सिलेंडर और तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जो मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे के विभिन्न इलाकों से चुराई गई थीं। मुंबई पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष के कारण नागरिकों में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर चिंता और अनिश्चितता का माहौल है।

ऐसे समय में, इस तरह की चोरी की घटनाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। यह मामला तब सामने आया जब पवई पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की शिकायत दर्ज की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी उसी चोरी की बाइक का इस्तेमाल गैस सिलेंडर चोरी करने के लिए कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने औपचारिक मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की। पुलिस टीम ने स्थानीय सीसीटीवी फुटेज का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

इसके बाद ठाणे के वर्तक नगर इलाके में छापेमारी की गई, जहां एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोटरसाइकिल और 45 गैस सिलेंडर बरामद किए, जो विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी लंबे समय से ऐसे अपराधों में शामिल था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी राज चंद्रकांत कांबले के खिलाफ मुंबई और अन्य पुलिस थानों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पवई पुलिस फिलहाल पूरे गिरोह की जांच कर रही है और गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मुंबई में घर-घर जाकर गैस सिलेंडर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 45 गैस सिलेंडर और 3 बाइक बरामद
मुंबई : पवई पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी होने के मामलों में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे क्षेत्रों में सिलेंडर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पहले मोटरसाइकिल चोरी का केस दर्ज किया गया था, जिसमें बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

अलग-अलग इलाकों से चुरा रहा था सिलेंडर
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी चोरी की कार का इस्तेमाल कर अलग-अलग इलाकों से गैस सिलेंडर चुरा रहा था। हाल ही में पवई पुलिस स्टेशन में गैस सिलेंडर चोरी के दो मामले दर्ज हुए थे। इस बीच खाड़ी के देशों में तनाव के चलते आम लोगों में गैस सिलेंडर को लेकर चिंता भी बढ़ी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

बनाई गईं थी दो टीमें
डीसीपी दत्त किशन नालावडे ने बताया कि जांच के लिए क्राइम ब्रांच की दो टीमों का गठन किया गया और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ठाणे के वर्तक नगर  में रहने वाले 45 वर्षीय राज चंद्रकांत कांबले को गिरफ्तार किया।

35 गैस सिलेंडर और 3 चोरी की मोटरासाइकिलें बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से 45 चोरी किए गए गैस सिलेंडर और 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इसके अलावा, चोरी के सिलेंडरों को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 10 केस
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित कनेक्शन और नेटवर्क की जांच कर रही है।