sleeper - Rokthok Lekhani

बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को मंज़ूरी मिली
मुंबई : लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी को काफ़ी बढ़ावा देते हुए, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने को मंज़ूरी दे दी है। इस हाई-डिमांड रूट पर पैसेंजर की सुविधा को बेहतर बनाने पर चर्चा के बाद, पी. सी. मोहन को भेजे गए एक ऑफ़िशियल कम्युनिकेशन में इस डेवलपमेंट की पुष्टि की गई। प्रस्तावित ट्रेन केएसआर बेंगलुरु और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच चलेगी।

यह भारत के सेमी-हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को ओवरनाइट ट्रैवल सेगमेंट में बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मौजूदा चेयर-कार वंदे भारत ट्रेनों के उलट, स्लीपर वर्शन लंबी दूरी की यात्राओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो ज़्यादा आराम, मॉडर्न सुविधाएँ और तेज़ यात्रा समय देता है।

बेंगलुरु-मुंबई कॉरिडोर देश के सबसे व्यस्त इंटरसिटी रूट में से एक है, जो बिज़नेस ट्रैवलर्स, स्टूडेंट्स और टूरिस्ट्स के लिए है। वंदे भारत स्लीपर के शुरू होने से यात्रा का समय काफ़ी कम होने और एक प्रीमियम यात्रा अनुभव मिलने की उम्मीद है।

गाजियाबाद : आतंकी मॉड्यूल का सामने आया मुंबई कनेक्शन, आईएसआई एजेंट महिला ने बनाया स्लीपर सेल नेटवर्क
गाजियाबाद : छह जासूसों के पकड़े जाने के बाद उनका कनेक्शन खंगाल रही सुरक्षा एजेंसियों को अब आतंकी माड्यूल का मुंबई कनेक्शन मिला है। सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस के लिए मुखबिरी करने वाली एक महिला ने आइएसआइ एजेंट के संपर्क में आकर देश इंटरनेट मीडिया के माध्यम से स्लीपर सेल का पूरा नेटवर्क खड़ा किया। महिला के संपर्क में सबसे पहले मुख्य आरोपित सुहेल आया था। इसके बाद महिला ने पूरा नेटवर्क खड़ा किया। वहीं इस मामले में 14 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड पर लिए गए छह आरोपितों से रा सहित अन्य खुफिया एजेंसी ने पूछताछ की है। आरोपितों से कई अहम जानकारी हासिल हुई हैं।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व में महिला मुंबई पुलिस के लिए मुखबिरी करती थी। उसे मुखबिरी के दांव पेच बखूबी आते हैं। बदले में उसे पैसा मिलता था। महिला की मुखबिरी से वहां की पुलिस ने कई बड़े गैंगों पर कार्रवाई की थी। महिला को कई गैंग के काम करने के बारे में अहम जानकारी थी। इस दौरान महिला आईएसआई के संपर्क में आ गई।

महिला को अधिक पैसे कमाने के लालच मुंबई पुलिस की मुखबिरी बंद कर दी। इसके बाद महिला ने आइएसआइ के लिए जासूसी शुरू कर दी। वह आइएसआइ के निर्देश पर काम करने लगी। इंटरनेट मीडिया पर युवाओं से संपर्क करना शुरू कर दिया। लोगों को बरगालकर नेटवर्क से जोड़ने लगी।

यह वीडियो भी देखें
उसी के इशारे पर 150 लोग वाट्सएप ग्रुप पर जोड़े गए थे। यह महिला एक शहर में नहीं ठहरती है। युवाओं को जोड़ने के लिए उसने विभिन्न शहरों में मीटिंग की। युवाओं को बरगलाया और उन्हें मोटा पैसा कमाने का लालच दिया।

रॉ, आईबी और एटीएस कर रही पूछताछ
पकड़े गए सभी आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बुधवार को रा, आइबी और एटीएस ने पूछताछ की। सुरक्षा एजेंसियों अब यह पता लगाने में जुटीं हैं कि कैमरे की फुटेज को कहां-कहां देखा गया था। आइपी एड्रेस निकाला गया है। वहीं कैमरे बनाने वाली कंपनी से भी संपर्क किया गया है। जिससे कैमरे की विशेषता के बारे में गहनता से पता किया जा सके।

हिरासत में लिए गए 14 संदिग्धों में दो कोरियर वाले शामिल
पुलिस ने जिन 14 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हैं उनमें दो कोरियर वाले भी शामिल हैं। कोरियर वालों से भी खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की है। माना जा रहा है कि आरोपित कोरियर वालों से संदिग्ध सामान मंगवाया था। इन कोरियर वालों को कितना पैसा दिया गया था, इसकी जांच की जा रही है। पूर्व में ये कोरियर वालों ने क्या-क्या सामान उपलब्ध कराया था। वहीं एटीएस के उच्चाधिकारी भी बुधवार शाम को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने भी आराेपितों से पूछताछ की।

विदेश से डायरेक्ट नहीं आता था पैसा
पाकिस्तानों हैंडलरों ने भारत में म्यूल बैंक खाते खुलवाए थे। इन खातों से आरोपितों के पास रकम आती थी। म्यूल खातों का प्रयोग चोरी, फ्राड या साइबर अपराध से मिले पैसे को इधर-उधर किया जाता है। खाता धारक को अक्सर इसकी पूरी जानकारी नहीं होती। ऐसे खातों का उपयोग मनी लान्ड्रिंग में होता है। आरोपितों के पास जासूसी करने के बदले में सीधा विदेश से पैसा नहीं आता था। यह पैसा म्यूल खातों से ट्रांसफर होता था।

नई दिल्ली : 2026 में रफ्तार पकड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, दिल्ली से मुंबई और चेन्नई तक नए रूट्स की तैयारी
नई दिल्ली : वंदे भारत स्लीपर के लिए 2026 बड़ा साल साबित हो सकता है. अभी तक जो रूट शुरू हो चुके हैं, उन्हें छोड़ दें तो रेलवे अब लंबी दूरी की ओवरनाइट यात्रा पर खास ध्यान दे रहा है. यात्रियों को ऐसी ट्रेनों का इंतजार है जो रात में सफर कराएं और सुबह बड़े शहरों में पहुंचा दें. इसी जरूरत को देखते हुए कई हाई डिमांड कॉरिडोर पर वंदे भारत स्लीपर चलाने की तैयारी चल रही है.

रेलवे का लक्ष्य सिर्फ नई ट्रेन चलाना नहीं है, बल्कि लंबी दूरी के प्रीमियम सफर को तेज और आरामदायक बनाना है. 1000 से 1500 किलोमीटर के बीच के रूट्स पर स्लीपर वर्जन उतारने की योजना है. चेयर कार वर्जन के साथ साथ अब स्लीपर पर खास जोर दिया जा रहा है, ताकि राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों का आधुनिक विकल्प तैयार किया जा सके.

2026 में स्लीपर ट्रेनों का बड़ा प्लान
भारतीय रेलवे ने 2026 में कुल 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लॉन्च करने की योजना बनाई है. इनमें कुछ 16 कोच रेक होंगे और कुछ में ज्यादा क्षमता दी जा सकती है. आईसीएफ चेन्नई से मार्च 2026 के अंत तक 2 और 16 कोच वाले स्लीपर रेक रोल आउट होने की उम्मीद है. फिलहाल सिर्फ कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर रूट जनवरी 2026 में शुरू हुआ है. बाकी रूट्स प्लानिंग या तैयारी के चरण में हैं.

मुंबई : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को गर्म खाना देने में क्यों आ रही दिक्कत, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने की ये डिमांड
मुंबई : हावड़ा–कामाख्या रूट पर शुरू हुई प्रीमियम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में खाने को लेकर विवाद के बाद अब इसके डिजाइन में बदलाव पर चर्चा तेज हो गई है। खास तौर पर ट्रेन में पैंट्री कार जोड़ने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि यात्रियों को गर्म और अच्छी क्वालिटी का खाना मिल सके। इस मुद्दे पर हाल ही में मुंबई में एक हाई लेवल मीटिंग का आयोजन किया गया था। इस मीटिंग में अगली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान ट्रेन में कैटरिंग की जिम्मेदारी संभाल रही इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने पैंट्री कार की मांग रखी है।

खाना गरम करने में सक्षम नहीं है हॉट केस
अधिकारी के मुताबिक, मौजूदा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पैंट्री कार नहीं है। 2 कोच के बीच में हॉट केस (खाना गर्म करने की मशीन) लगी हैं, जो खाने को सही तापमान तक गर्म करने में सक्षम नहीं है। इसी वजह से कई यात्रियों ने खाने के ठंडा, बासी या बदबूदार होने की शिकायत की है। दरअसल हॉट केस में नार्मल टेम्परेचर का खाना गरम करा जा सकता है, लेकिन यदि खाना फ्रोजेन है,तो उसे ज्यादा समय लगता है। लेकिन यात्रियों की आबादी को देखते हुए, ज्यादा समय देना मुमकिन नहीं है।

स्टोरेज में भी आ रही दिक्कत
सूत्रों ने बताया कि इस ट्रेन में हाई-प्रोफाइल कैटरर्स के जरिए कोल्ड चेन मील्स दी जा रही हैं। लेकिन दिक्कत यह है कि हॉट केस खाना ठीक से गर्म नहीं कर पा रही है। ऊपर से हर कोच में ये सुविधा भी नहीं है। ऐसे में पैक्ड फूड खराब होने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि न तो सही हीटिंग सिस्टम है और न ही स्टोरेज का पूरा इंतजाम। नतीजन यात्रियों ने कम्प्लेन करना शुरू कर दिया है। आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने कहा कि यात्री गर्म खाना चाहते हैं, जो इस व्यवस्था में संभव नहीं हो पा रहा। इसलिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पैंट्री कार की जरूरत है और इसका प्रस्ताव भी दिया गया है।

मुंबई से चलने वाली ट्रेनों में मिलेगा महाराष्ट्रियन खाना
मीटिंग में यह भी चर्चा हुई कि भारतीय रेलवे जल्द ही मुंबई से भी निर्धारित गंतव्य के लिए वंदे भारत शुरू कर सकती है। इसी कड़ी में मुंबई से चलने वाली वंदे भारत स्लीपर के मेन्यू पर भी मंथन चालु है । मिली जानकारी के अनुसार, महारष्ट्र से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में महाराष्ट्रीयन मेनू होगा, जिसमे मिसल पाँव, वडा पाव, थालीपीठ, आलू वडी, पिटला - भाकरी, पोहा और उपमा जैसे चीज़ शामिल हो सकती है।

कितने कोच की होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
दरअसल वंदे भारत स्लीपर 16 कोच की ओवरनाइट स्लीपर ट्रेन है। इसमें कुल 823 बर्थ हैं। इसमें 11 एसी 3-टियर कोच (611 बर्थ), 4 एसी 2-टियर कोच (188 बर्थ) और 1 फर्स्ट क्लास एसी कोच (24 बर्थ) शामिल हैं।