forcibly - Rokthok Lekhani News

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का संकट... 2021 से अब तक 500 से अधिक लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन
पाकिस्तान : पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा पर गहरा संकट मंडरा रहा है। मानवाधिकार संगठन वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बेहद चिंताजनक खुलासे किए हैं। पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण का चलन दिखाती हैं कि कैसे सैकड़ों लड़कियों को उनके परिवारों से छीन लिया गया है। यह स्थिति समाज के हाशिए पर जी रहे इन समुदायों की असुरक्षा और संस्थागत विफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 से 2025 के बीच कुल 515 मामले दर्ज किए गए हैं। इन आंकड़ों में 69 प्रतिशत हिंदू लड़कियां और 31 प्रतिशत ईसाई समुदाय की लड़कियां शामिल हैं। वीओपीएम का कहना है कि हर एक नंबर एक मानवीय त्रासदी और डरे हुए परिवार की कहानी है।

पीड़ितों की उम्र को लेकर संस्था ने बहुत ही गंभीर और चिंताजनक आंकड़े पेश किए हैं। रिपोर्ट बताती है कि 52 प्रतिशत पीड़ित लड़कियां 14 से 18 साल के बीच की आयु की हैं। इसके अलावा 20 प्रतिशत पीड़ित ऐसी हैं जिनकी उम्र महज 14 साल से भी कम है।

अल्पसंख्यक परिवारों के लिए अपनी बेटियों के अपहरण के बाद इंसाफ पाना एक बहुत बड़ा संघर्ष है। अक्सर माता-पिता को बताया जाता है कि उनकी नाबालिग बेटी ने अपनी मर्जी से धर्म बदला है। कार्यकर्ताओं का सवाल है कि नाबालिग की मर्जी का कानूनी और नैतिक आधार आखिर क्या हो सकता है।

कुछ मामलों में तो स्थानीय अदालतों ने भी इन जबरन शादियों और धर्म परिवर्तन को वैध माना है। सेंटर फॉर सोशल जस्टिस ने भी इस मुद्दे की गंभीरता को बताते हुए सैकड़ों मामले दर्ज किए हैं। परिवारों के पास कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न रसूख।

इस गंभीर मुद्दे पर समाज और मीडिया की चुप्पी अल्पसंख्यकों को और अधिक अलग-थलग कर देती है। कोई मामला सोशल मीडिया पर थोड़ी देर के लिए तो चर्चा में आता है पर जल्द गायब हो जाता है। यह खामोशी दोषियों को बढ़ावा देती है और पीड़ितों के घावों को और गहरा कर देती है।

अब समय आ गया है कि पाकिस्तान में कानून को और अधिक सख्त और पारदर्शी बनाया जाए। संस्थाओं की जवाबदेही तय करना और नाबालिगों को मजबूत कानूनी सुरक्षा देना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। समाज को इन अनसुनी आवाजों को सुनने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे आना होगा।

मुंबई : लोकल ट्रेन में लड़की को जबरदस्ती किस किया और फरार हो गया अनजान शख्स; आरोपी की सरगर्मी से तलाश
मुंबई : मुंबई की लोकल ट्रेनों में आए दिन महिलाओं के साथ अश्लील घटनाएं होती रहती हैं। कभी लोकल ट्रेन के डिब्बों में, तो कभी प्लेटफार्म पर गंदी हरकतें होने से लड़कियों और महिलाओं को शर्मसार होना पड़ रहा है। मुंबई में रेलवे पुलिस में पुलिसकर्मियों की भारी कमी होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। ताजी घटना ने तो जीआरपी और मुंबई पुलिस की नींद उड़ा दी है। एक अनजान शख्स लोकल ट्रेन में लड़कियों का जबरन चुम्मा लेकर फरार हो जाता है।

बता दें कि कॉलेज में ११वीं क्लास में पढ़नेवाली छात्रा अनजान शख्स का शिकार हो गई। यहां तक कि उसका जीना हराम हो गया। लोकल ट्रेन में सफर करने में उसे डर लगने लगा है। छात्रा जब कॉलेज जा रही थी, तभी वह अंधेरी स्टेशन पर लोकल ट्रेन के लेडीज डिब्बे में चढ़ी तो एक युवक डिब्बें में घुसा और लड़की को जबरदस्ती किस किया और फरार हो गया। घबराई लड़की ने शोर मचाया, फिर भी युवक भागने में कामयाब रहा। क्योंकि प्लेटफार्म पर कोई भी रेलवे पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। डर कर छात्रा ने दूसरे दिन ट्रेन के बजाय बस से जाने का इरादा किया। बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर बस स्टॉप पर भी उसके साथ हैरान कर देनेवाली घटना हुई। बस के इंतजार में लड़की खडी थी, तभी युवक वहां पंहुचा और जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गया। आश्चर्य की बात यह है कि लड़की युवक को जानती तक नहीं है। रोजाना हो रही गंदी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने बांद्रा रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी की शिनाख्त करने के लिए पुलिस रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप के पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

पहले भी हो चुकी हैं अश्लील हरकतें
बता दें कि इससे पहले भी लोकल ट्रेनों और प्लेटफार्म पर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें हो चुकी हैं। अगस्त महीने में सीएसएमटी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में एक महिला के सामने एक युवक अश्लील हरकत कर रहा था, तभी यह पूरी घटना ट्रेन में मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की और पुलिस को दे दिया। आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। दो महीने पहले दादर रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को कालेज छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया था।

पीडिता ने आरोपी युवक का हुलिया बताया है। उस आधार पर भी आरोपी की सरगर्मी से तलाश हो रही है। बताया जा रहा है कि अनजान शख्स ने और भी कई लड़कियों के शर्मसार कर देनेवाली घटनाओं को अंजाम दिया है। बदनामी के डर से कोई शिकायत दर्ज करना नहीं चाह रहा है।

मुंबई : किसी सोसाइटी में ज़बरदस्ती बकरा काटा गया, तो सरकार कार्रवाई करेगी - नितेश राणे
मुंबई : महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी सोसाइटी में ज़बरदस्ती बकरा काटा गया, तो हमारी हिंदुत्व सरकार उसके खिलाफ ज़रूर कार्रवाई करेगी. यह किसी के अब्बा का पाकिस्तान नहीं है. यह हमारा हिंदू राष्ट्र है, यहां शरीया कानून लागू नहीं है.  सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि कुर्बानी देना हमारा अधिकार है. इस पर उन्होंने कहा, "क्या पटाखे फोड़ना हमारा अधिकार नहीं है? होली खेलना हमारा अधिकार नहीं है? यदि हम भी ज़बरदस्ती करने लगें तो? हमें होली खेलने से क्यों रोका जाता है? हमें पटाखे फोड़ने से क्यों रोका जाता है? जब भी कोई हिंदू त्योहार आता है, ये लोग कोई न कोई मुद्दा खड़ा करके त्योहार मनाने से रोकने की कोशिश करते हैं."

'हमें फोकट में सलाह दी जाती है'
नितेश राणे ने कहा, "जब हमारा हिंदू त्योहार आता है, होली पर हमें फोकट में सलाह दी जाती है कि ड्राई होली मनाओ, पर्यावरण के अनुकूल होली मनाओ. जब हमारी दीवाली आती है, तो कहा जाता है कि पटाखे मत फोड़ो, इससे पर्यावरण को नुकसान होता है. अब वही लोग, जो हमें फोकट की सलाह देते हैं,

बकरीद के समय क्यों नहीं कहते कि पर्यावरण के अनुकूल बकरीद मनाओ? क्यों नहीं कहते कि 'वर्चुअल बकरा काटो'? ऐसा क्यों नहीं कहा जाता? मुस्लिम समाज मिलकर ऐसा क्यों नहीं सोचता कि इस त्योहार में हजारों बकरे काटे जाते हैं, चलो हम इस बार पर्यावरण के अनुकूल बकरीद मनाते हैं?"

मानकोली उड़ान पुल के पास रिक्शा में बैठी महिला का जबरन छीना मंगलसूत्र...
भिवंडी : भिवंडी शहर व ग्रामीण के मुख्य सड़कों पर चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह सक्रिय होने के कारण आऐ दिन महिलाओं के गले से सोने के आभूषणों की छिनौती हो रही है। इसी क्रम में एक बार फिर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया बदमाश ने मानकोली उड़ान पुल के पास रिक्शा में बैठकर जा रही एक महिला के गले से पांच लाख 60 हजार कीमत के मंगलसूत्र छीन लिया है।

पुलिस ने पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक भरोडी अंजूर के रहने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर दिलीप बलीराम भगत ने नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है।

कि वह अपनी पत्नी करूणा भगत, भाई की पत्नी सुवर्णा भगत, अंजना भगत को ऑटो रिक्शा में बैठा कर माझीवाडा से भिवंडी के अंजूर गांव की तरफ जा रहा था। मानकोली उड़ान पुल के पहले मोटरसाइकिल पर आया एक अज्ञात व्यक्ति ने ऑटो रिक्शा के किनारे साइट में बैठी करूणा भगत के गले से पांच लाख 60 हजार कीमत के मंगलसूत्र छीन लिया। नारपोली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विजय मोरे कर रहे है।