24th - Rokthok Lekhani News

मुंबई : रेल यात्रियों को झटका! मुंबई पुणे रूट की 12 ट्रेनें 24 जुलाई तक कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट- टाइमिंग में बड़ा बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट
मुंबई : अगर आप अगले कुछ दिनों में मुंबई, पुणे, शिरडी या दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. मध्य रेलवे के कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन में हुए भूस्खलन के बाद ट्रैक बहाली कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह ठप हो गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अगले आदेश तक कई मुख्य ट्रेनों को रद्द या उनके रूट में बदलाव किया गया है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित सेक्शन में फिलहाल दो रेल लाइनें चालू कर दी गई हैं, लेकिन तीसरी लाइन को पूरी तरह ठीक करने का काम अभी भी जारी है.

मंडल के कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन में पुराना मलबा साफ करने और ट्रैक बहाली का काम जारी है. फिलहाल केवल दो लाइनें चालू हैं.
मुंबई-चेन्नई, दादर-शिरडी और मुंबई-हैदराबाद समेत 12 एक्सप्रेस ट्रेनें 18 से 24 जुलाई 2026 तक पूरी तरह रद्द रहेंगी.
विशाखापत्तनम-एलटीटी, राजकोट-सिकंदराबाद समेत 22 ट्रेनों को कल्याण-मनमाड-दौंड के रास्ते डायवर्ट किया गया है.
जौनपुर/दौंड-अजमेर एक्सप्रेस और एलटीटी-कानपुर सेंट्रल स्पेशल के समय में बदलाव किया गया है.

शॉर्ट ओरिजिनेटेड ट्रेनें
मुंबई जाने वाली हुबली-सीएसएमटी एक्सप्रेस (11140) अब पुणे में ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी. इसी तरह, कोल्हापुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस (11030) को खड़की स्टेशन पर ही समाप्त किया जा रहा है.

ED 24 को नहीं, 22 या 23 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाएं - रोहित पवार
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक रोहित पवार ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) से अनुरोध किया कि उन्हें 24 जनवरी को नहीं, बल्कि 22 या 23 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया जाए। ईडी ने कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाला मामले में धन शोधन जांच के तहत राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते और कर्जत-जामखेड से विधायक रोहित पवार (38) को 24 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक धन शोधन मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की अगस्त 2019 की प्राथमिकी पर आधारित है। शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के विधायक ने  बताया कि मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर पूरे महाराष्ट्र से प्रदर्शनकारी 24 जनवरी को मुंबई आएंगे और इसलिए समन की तारीख में बदलाव के लिए ईडी से अनुरोध किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ईडी से मुझे 22 या 23 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाने का अनुरोध किया है। ईडी अधिकारियों की कोई गलती नहीं है, क्योंकि वे आदेशों का पालन कर रहे हैं। उनके साथ सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। इस बीच, राकांपा ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाईड क्रैस्टो ने कहा कि अगर रोहित पवार को केंद्रीय एजेंसी ने तलब किया है, तो कई अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए जिन पर भाजपा में शामिल होने से पहले पार्टी नेताओं ने (अनियमितताओं के) आरोप लगाए थे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को उन दागी नेताओं को न्याय के कठघरे में लाना चाहिए, जो अब ‘‘भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलकर पाक-साफ हो गए हैं। ईडी ने पांच जनवरी को बारामती, पुणे, औरंगाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर रोहित पवार के स्वामित्व वाली कंपनी बारामती एग्रो और कुछ संबंधित संस्थाओं के परिसरों पर छापेमारी की थी।

24 से 26 नवंबर के बीच बूंदाबांदी का अनुमान... गर्मी से राहत नहीं, लेकिन हवा हो जाएगी शुद्ध
मुंबई : मुंबई में एक बार फिर बेमौसम बरसात हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश 24 से 26 नवंबर के बीच मुंबई महानगर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, बारिश से मुंबईकरों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, लेकिन इससे शहर की एयर क्वॉलिटी में सुधार की उम्मीद है।

मुंबई का अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इससे पहले 8 और 9 नवंबर को भी यहां बेमौसम बरसात हुई थी। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उपनगर का अधिकतम पारा 35.6 डिग्री सेल्सियस और शहर का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और उपनगर का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तीन दिन पहले उपनगर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था, लेकिन मंगलवार को इसमें बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर से मुंबई के आसमान में बादलों का जमावड़ा हो सकता है, फिर 25 की दोपहर या शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 26 को भी बारिश होने का अनुमान है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में धूल और वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए कृत्रिम बारिश की बात कही थी। शिंदे ने बताया कि स्थानीय निकाय ने पहले ही दुबई स्थित एक कंपनी से संपर्क किया है। इस कंपनी के पास कृत्रिम बारिश कराने का अच्छा अनुभव है और इसके साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

हालांकि मुंबई में अगर दो दिनों तक बारिश होगी तो वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी। दिल्ली में इसी तरह क्लाउड सीडिंग की तैयारी थी लेकिन उससे पहले ही बारिश हो गई और सारा प्रदूषण धुल गया। बारिश से सरकार के कृत्रिम बारिश कराने में खर्च होने वाले लाखों रुपये बच सकते हैं।