criminal case - Rokthok Lekhani

शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग सुनवाई में की मांग... अजित गुट के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हो
मुंबई: एनसीपी में फूट के बाद पार्टी के नाम व चुनाव चिन्ह पर कब्ज़े को लेकर सोमवार को केंद्रीय चुनाव आयोग में सुनवाई हुई। डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार द्वारा शुरू की गई पार्टी और चुनाव चिन्ह पर दावा ठोकते हुए चुनाव आयोग में याचिका दायर की है।

शरद पवार गुट की ओर से सीनियर अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया अजित पवार गुट ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों के भी फ़र्ज़ी शपथ पत्र जमा करवाए हैं। शरद पवार गुट ने आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

अभिषेक मनु सिंघवी, शरद पवार गुट के वकील ने कहा, अजित पवार गुट ने पदाधिकारियों का जो हलफनामा दिया, उसमें कई फ़र्ज़ी हैं। यह एक शर्मनाक काम है। हमने मांग की है कि इसके खिलाफ मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक मामला दायर किया जाना चाहिए।

सिंघवी ने मीडिया के सामने एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर प्रताप सिंह को पेश करते हुए कहा कि सिंह शरद पवार गुट के साथ हैं। उन्होंने ऐसा शपथ पत्र भी दिया है। लेकिन अजित गुट ने प्रताप सिंह का फर्जी हलफनामा बना कर चुनाव आयोग में जमा कराया है।

सिंघवी ने आरोप लगाया कि गलत दस्तावेज प्रस्तुत करके चुनाव आयोग को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अजित गुट के दावे चुनाव आयोग में टिकने वाले नहीं हैं।
समय बर्बाद करने का आरोप
दूसरी ओर अजित पवार गुट की तरफ से अधिवक्ता नीरज किशन कौल और मनिंदर सिंह ने बहस करते हुए कहा कि शरद पवार गुट पर लगातार एक ही तरह के मुद्दे उठाने और समय बर्बाद करने का आरोप लगाया। सोमवार की बहस खत्म होने बाद अब इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार, 24 नवंबर को होगी।
अजित की तरफ से उनके बेटे पार्थ रहे मौजूद
चुनाव आयोग में सुनवाई के दौरान एक ओर जहां पार्टी अध्यक्ष शरद पवार अपनी बेटी व सांसद सुप्रिया सुले और पूर्व मंत्री  जितेंद्र अहवाड के साथ मौजूद रहे। वहीं डिप्टी सीएम अजीत पवार की तरफ से उनके बड़े बेटे पार्थ पवार मौजूद थे। पार्टी की इस लड़ाई में दादा-पोता आमने-सामने दिखाई दिए।
आयोग ने शरद पवार गुट की खिंचाई की
केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुनवाई के दौरान शरद पवार गुट के वकील अभिषेक मनु सिंघवी की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि शरद पवार हलफनामे के उन बिंदुओं का दोबारा जिक्र न करें, जिन पर हमने पिछली सुनवाई में बहस की थी। अब इस मामले में आगे की बहस होनी चाहिए।
कैसे चुने गए अजीत राष्ट्रीय अध्यक्ष
शरद पवार गुट ने अजित पवार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को भी चुनौती दी है। अधिवक्ता सिंघवी ने कहा कि शरद पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के दौरान अजित पवार ने खुद प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किये थे। फिर उन्होंने पूछा कि आख़िर दस महीने में ऐसा क्या हुआ कि ने अजित राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर दावा किया है।
शरद पवार गुट के सवाल
अजित पवार कब बने राष्ट्रीय अध्यक्ष2.इस सम्बन्ध में राष्ट्रीय अधिवेशन कब आयोजित किया गया3.किस तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए आवेदन किया गया4. चुनाव के दौरान चुनाव रिटर्निंग अधिकारी कौन था5. अजित पवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की कवरेज  किस चैनल पर दिखाई गई