assembly seat - Rokthok Lekhani News

उत्तर प्रदेश की उन्नाव सदर विधानसभा सीट: बीजेपी और सपा का दबदबा... क्या कांग्रेस कभी जीत पाएगी?
उन्नाव: उत्तर प्रदेश की उन्नाव सदर एक ऐसी विधानसभा है, जहां पर कांग्रेस लंबे समय से हासिए पर है। हाल यह है की पिछले 6 दशक से उसका खाता नहीं खुल सका। कभी सपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर वर्तमान में बीजेपी का कब्जा है। यहां बता दें की इस विधानसभा के वोटरों ने किसी भी राजनैतिक दल को निराश नहीं किया है और लगभग सभी प्रमुख दलों को एक बार चुनाव जीतने का मौका दिया है।

उन्नाव जिले में विधानसभा की कुल 6 सीट है, उनमें से एक उन्नाव सदर विधानसभा है। इस विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर 1952 में लीलाधर अस्थाना पहली बार विधायक बने वह कांग्रेस पार्टी से ही थे।1957 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से खजान सिंह इसके बाद 1962 और 1967 में कांग्रेस के टिकट पर जियाउर रहमान विधायक बने।

1967 के चुनाव के बाद से कांग्रेस का इस सीट से खाता नहीं खुला। इसके बाद यह सीट भारतीय क्रांति दल, जनता पार्टी, जनता पार्टी सेकुलर, फिर लोक दल और जनता दल के खाते में गई।
चार बार बीजेपी के खाते में गई यह सीट
1991 में भारतीय जनता पार्टी के शिवपाल सिंह इस सीट से विधायक चुने गए और बीजेपी का खाता खुला। इसके बाद 24 साल बाद 2014 में हुआ उप चुनाव बीजेपी के खाते में गया फिर 2017 और 2022 में बीजेपी के उम्मीदवार यहां से चुनाव जीते।

सपा की बात करें तो सपा इस सीट से पांच बार चुनाव जीत चुकी है जिसमें 1993, 1996, 2000 फिर 2007 और 2012 में इस सीट से सपा के प्रत्याशी यहां से चुनाव जीतकर विधानसभा तक पहुंचे।

बसपा की बात करें तो इस सीट पर वह मात्र एक बार ही चुनाव जीत पाई 2002 में बीएसपी के टिकट पर कुलदीप सिंह सेंगर पहली बार यहां से विधायक चुने गए। इस प्रकार देखा जाए तो इस सीट से चार बार कांग्रेस, पांच बार समाजवादी पार्टी और तीन बार बीजेपी यहां से चुनाव जीती।

पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन की विधानसभा सीट जुबली हिल के प्रभारी बनाए गए महाराष्ट्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता इकबाल अहमद
मुस्तकीम खान

भिवंडी ।। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सिकंदराबाद लोक सभा की जुबली हिल विधानसभा से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद  व पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन  पहली बार विधायक बनने के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। अजहरुद्दीन की विधानसभा सीट पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की सहमति  से  तेलंगाना के प्रभारी फरहान आजमी ने महाराष्ट्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता इकबाल अहमद को प्रभारी बनाकर भेजा है ।

कांग्रेस नेता इकबाल अहमद इससे पूर्व  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रभारी की सफल जिम्मेदारी निभा चुके हैं । आज भिवंडी में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेताओं ने इकबाल अहमद का प्रभारी बनने पर स्वागत सत्कार कर उनको बधाई दिए । इस मौके  पर इकबाल अहमद ने कहा कि तेलांगना प्रदेश  कांग्रेस पार्टी  जिस तरीके से प्रदेश अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी के नेतृत्व में काम कर रही है  बीआरएस की भरष्टाचारी सरकार को हरा कर तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बननी तय है ।

इकबाल ने  तेलंगाना की रिजनल पार्टी एमआईएम  कटाक्ष करते हुए कहा कि एमआईएम के नेता हमेशा मुस्लिम लीडरशिप की बात करते हैं पर उनकी कथनी और करनी में फर्क है । मालूम हो कि   अजहरुद्दीन के खिलाफ  एमआईएम ने पहली बार अपना एक मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारा है । इस सत्कार कार्यक्रम में भिवंडी नगर पालिका के पूर्व नगर अध्यक्ष रऊफ अंसारी ,भिवंडी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नफीस अंसारी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष अयाज़ अंसारी ,भिवंडी पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष एडवोकेट हुजैफ रऊफ अंसारी, जाकिर मोमिन , एडवोकेट अरबाज शमसाद मोमिन, मुजाहिद शेख ,अनस अंसारी और जब्बार शेख आदि मौजूद रहे ।