waiting - Rokthok Lekhani News

मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार
मुंबई : मुंबई की पहचान रहीं कपड़ा मिलों के बंद होने के बाद उजड़े हजारों परिवार आज भी अपने आशियाने का इंतजार कर रहे हैं। वर्षों पहले मिल कामगारों और उनके वारिसों को घर देने का वादा करने वाली सरकार अब तक अधिकांश पात्र परिवारों को छत उपलब्ध नहीं करा सकी है। हालत यह है कि करीब डेढ़ लाख मिल कामगार आज भी आवास की आस लगाए बैठे हैं, जबकि सरकार ने अब समाधान के नाम पर निजी बिल्डरों के दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिए हैं।
म्हाडा के मुंबई मंडल ने बोरीवली, ठाणे, मीरा-भायंदर और उलवे में निजी डेवलपर्स की आवासीय परियोजनाओं से घर खरीदने के लिए रुचि निविदाएं (ईओआई) आमंत्रित की हैं। यह कदम सरकार की उस विफलता की ओर इशारा करता है कि इतने वर्षों में वह मिल कामगारों के लिए स्वयं पर्याप्त आवासीय परियोजनाएं विकसित नहीं कर सकी।

मिल कामगारों के पुनर्वास के लिए तीन चरणों में करीब पौने दो लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन अब तक लॉटरी के जरिए केवल १६–१७ हजार परिवारों को ही घर मिल पाए हैं। कुछ हजार और परिवारों को घर मिलने की संभावना है, मगर इसके बाद भी लगभग डेढ़ लाख पात्र परिवार अब भी अपने अधिकार की छत से वंचित हैं।

सरकार ने पहले शेलू और वांगणी जैसे दूरस्थ इलाकों में आवास उपलब्ध कराने की कोशिश की, लेकिन रोजगार, परिवहन और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण बड़ी संख्या में कामगारों ने उन घरों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। मिल कामगार संगठनों का कहना है कि जिन लोगों ने मुंबई के विकास में अपना जीवन खपा दिया, उन्हें शहर से दूर भेजना उनके साथ अन्याय है। उनकी मांग है कि पुनर्वास मुंबई या उसके आसपास ही किया जाए। अब निजी बिल्डरों से घर लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। निविदा की शर्तों के अनुसार परियोजनाएं कम से कम एक एकड़ क्षेत्र में विकसित हों, सभी सरकारी मंजूरियां प्राप्त हों, रेलवे स्टेशन के निकट हों तथा सड़क, पानी और अन्य नागरिक सुविधाओं से लैस हों।

मुंबई में घर चाहिए, दूर नहीं
शेलू और वांगणी जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के घर बड़ी संख्या में कामगारों ने ठुकरा दिए। उनका कहना है कि रोज़गार, परिवहन और बुनियादी सुविधाओं से दूर पुनर्वास स्वीकार्य नहीं है। संगठनों की मांग है कि मिल कामगारों को मुंबई या उसके आसपास ही स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए।

मुंबई : चेंबूर में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी, लोगों ने सुबह से लाइन में लगाई प्रतीक्षा
मुंबई : चेंबूर के भारतगैस एजेंसी के बाहर  एलपीजी सिलेंडर भरवाने या लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है जब केंद्र सरकार लगातार भरोसा दिला रही है कि देश भर में पेट्रोल, डीज़ल, एलपीजी और पीएनजी की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। मौके पर मौजूद मुंबई पुलिस के कॉन्स्टेबल अरुण अनमोल सिरोस्कर ने बताया कि सुबह लगभग 5 बजे से ही करीब 200-300 लोग सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े थे। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने 50-70 टोकन बांटे थे, लेकिन आज किसी को भी सिलेंडर नहीं मिला। उनके सिस्टम में तकनीकी समस्या की वजह से यह अफ़रा-तफ़री हुई।

कॉन्स्टेबल ने बताया कि जिन लोगों को कल टोकन और ओटीपी मिला था, वे रविवार को सिलेंडर लेने आ सकते हैं या उन्हें सिलेंडर उनके घर पर डिलीवर किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सिलेंडर की कमी से लोग परेशान हैं और खाना बनाने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।
मुंबई पुलिस ने कहा कि अगर किसी को सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग या अवैध बिक्री की जानकारी मिलती है, तो शिकायत दर्ज कराई जा सकती है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कॉन्स्टेबल सिरोस्कर ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि सरकार और एजेंसी हर संभव उपाय कर रही हैं। स्थानीय निवासी रमेश पाटिल ने बताया कि सुबह 5 बजे से ही वे लाइन में खड़े थे और अब तक सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने कहा, “हमारे पास खाना बनाने का विकल्प नहीं है।

छोटे बच्चों और बुजुर्गों वाले परिवारों के लिए यह स्थिति बहुत मुश्किल बना रही है।”विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू एलपीजी की इस तरह की कमी न केवल लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित कर रही है, बल्कि आपूर्ति चैनल और डिस्ट्रीब्यूशन में भी दबाव डाल रही है। सरकार और एजेंसी तकनीकी समस्याओं को दूर करने और समय पर सिलेंडर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए उपाय कर रही हैं।

इस बीच, आम जनता को सलाह दी जा रही है कि वे बिना टोकन और प्रमाण के एजेंसी के बाहर लंबे समय तक लाइन में न खड़े रहें और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें। चेंबूर और भिवंडी इलाके में जारी एलपीजी की कमी ने एक बार फिर घरेलू ऊर्जा आपूर्ति और संसाधन प्रबंधन के महत्व को उजागर किया है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सिलेंडर की सप्लाई नियमित करने और जनता की परेशानियों को कम करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।

मुंबई : परीक्षा के बीच लाइन में खड़े छात्र, सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार
मुंबई : मुंबई में भी गैस सिलेंडर का संकट गहरा गया है। आलम यह है कि कांदिवली (पूर्व) स्थित हनुमान नगर, सिंह ईस्टेट, आकुर्ली रोड, अशोक नगर, आशा नगर, जानूपाड़ा, दामू नगर और वडारपाड़ा समेत अन्य इलाके में इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का असर अब छात्रों पर भी पड़ने लगा है, जिनकी इन दिनों स्कूल परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें भी लाइन में लगना पड़ रहा है। चिंता की बात यह है कि ये विद्यार्थी औसतन चार से पांच घंटे लाइन में लगते हैं, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाता है।

क्या है दिक्कत?
स्थानीय हनुमान नगर निवासी एवं कक्षा 9वीं के छात्र रिहान अंसारी ने बताया कि उनकी परीक्षा चल रही है। फिर भी, घर में गैस खत्म होने के कारण उन्हें सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है। रिहान का कहना है कि पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के बीच इस तरह लाइन में लगना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा है। घर में पिता जी हैं, जो काम पर सुबह-सुबह निकल जाते हैं। उसके अलावा और कोई घर में है नहीं, जो लाइन में खड़े होंगे।

छात्र लगा रहे सिलेंडर के लिए लाइन
इसी तरह कक्षा 8वीं के छात्र आरव यादव भी गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े नजर आए। उन्होंने बताया कि स्कूल में परीक्षा चल रही है, लेकिन घर में खाना बनाने के लिए गैस जरूरी है। इसलिए उन्हें यहां आना पड़ता है। पिछले तीन दिनों से वह आ-जा रहे हैं, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। रिहान की तरह आरव के घर में भी पिता काम पर बाहर चले जाते हैं। इसलिए लाइन में लगना पड़ता है।

सिलेंडर मिला नहीं, डिलीवर हो गया
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में गैस सिलेंडरों की सप्लाई समय पर नहीं हो रही है, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई है। स्थानीय निवासी शकुंतला यादव ने बताया कि उनके मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज आ गया है। लेकिन, उन्हें अभी तक गैस सिलेंडर मिला ही नहीं है। इस प्रकार की शिकायतें कई लोगों ने मोबाइल पर आए मैसेज को दिखाते हुए बताया।

कांदिवली (ईस्ट) के कई निवासियों ने बताया कि अगर जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने गैस एजेंसी और संबंधित विभाग से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि लोगों को इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही,स्थानीय लोगों ने डिलिवरी बॉय द्वारा फूड स्टॉल्स वालों व अन्य लोगों को ब्लैक में सिलेंडर बेचने व कालाबाजारी किए जाने की बात कही।

मुंबई : होली के बाद घर वापसी बनी 'अग्नि परीक्षा': दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग, कई में 'Regret' की स्थिति
मुंबई : होली का उल्लास बीतने के बाद अब काम पर लौटने वालों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। शुक्रवार से रविवार तक का तीन दिवसीय समय रेलवे और यात्रियों, दोनों के लिए 'अग्नि परीक्षा' साबित होने वाला है। दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे महानगरों की ओर जाने वाली किसी भी ट्रेन में कन्फर्म आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं। दो दर्जन प्रमुख ट्रेनों में 'रिग्रेट' की स्थिति आ गई है, यानी अब उनमें वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी में 10 मार्च तक थर्ड एसी में रिग्रेट है, जबकि फर्स्ट एसी में नौ मार्च तक टिकट मिलना बंद हो चुका है। यही हाल शिवगंगा एक्सप्रेस और आनंद विहार गरीब रथ का भी है। नई शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस में भी 15 मार्च तक कोई सीट उपलब्ध नहीं है।प्रयागराज की लाइफलाइन मानी जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर में 157 वेटिंग है, जबकि फर्स्ट और थर्ड एसी में रिग्रेट की स्थिति है। बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट और मगध एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 150 के पार जा चुकी है।

शाम को चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार तक वेटिंग लिस्ट 300 के करीब पहुंचने का अनुमान है। वहीं, सूबेदारगंज से चलने वाली जम्मू मेल और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के सभी कोचों में आठ मार्च तक रिग्रेट लग चुका है। आठ मार्च तक उमड़ने वाली इस संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सभी बड़े स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा है। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही के लिए अतिरिक्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा रही है।

इन ट्रेनों में भी मारामारी
डिब्रूगढ़ राजधानी: 12 मार्च तक थर्ड और सेकंड एसी फुल।
पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति: स्लीपर में इस पूरे महीने सीट नहीं।
ब्रह्मपुत्र मेल व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस: सभी श्रेणियों में टिकट मिलना बंद।
महाबोधि व पूर्वा एक्सप्रेस: रिग्रेट की स्थिति के कारण वेटिंग टिकट भी नहीं।

मुंबई रूट की स्थिति
मुंबई रूट पर जय नगर एलटीटी में 12 मार्च तक स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी में नो रूम है। राजगीर-एलटीटी एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी, पाटिलीपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस, छिवकी के रास्ते चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस, पटना-एलटीटी एक्सप्रेस में रिग्रेट की स्थिति है।स्लीपर श्रेणी में महानगरी एक्सप्रेस में रिग्रेट है, हालांकि अन्य श्रेणी में वेटिंग में टिकट मिल रहा है।