Aadhar card - Rokthok Lekhani

मुंबई : जालसाजों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़; डुप्लीकेट आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर बैंकों से फाइनेंस कराकर कारें खरीदते थे.
मुंबई : मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जालसाजों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. ये जालसाल डुप्लीकेट आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर प्रीमियम कारें और गाड़ियां खरीदा करते थे. इसे बाद में दूसरे राज्यों में बेच दिया करते थे. इस रैकेट के सदस्य मुंबई, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश में सक्रिय थे. इन ठगों ने करीब 7.30 करोड़ रुपए का चूना लगाया है. पुलिस ने सात ठगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मुंबई के बाहर के व्यापारियों के जीएसटी नंबर का इस्तेमाल किया, फिर डुप्लीकेट पैन कार्ड और आधार कार्ड बनाया था. इन फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से फाइनेंस कराकर कारें खरीदते थे. इसके बाद इंजन और चेसिस नंबर बदलकर महंगी कारों को दूसरे राज्यों में बेच देते थे. इस तरह वे बैंक, व्यापारियों और उन लोगों को ठगते, जिनके दस्तावेजों का इस्तेमाल किया होता.

पुलिस ने अब तक 16 कारों को जब्त किया है. इनमें बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर, स्कोडा और मर्सडीज सहित कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए सात ठगों में से चार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. तीन आरोपी मुंबई और उपनगरीय इलाके से हैं. इनमें कई गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली के रहने वाले हैं. पुलिस का मानना है कि आने वाले समय में जब्त की जाने वाली कारों की 35 तक पहुंच सकती है.

छत्रपति संभाजी नगर जिले में आधार कार्ड दिखाइए फ्री खाना खाइए... इस होटल में 'मनोज' नाम के शख्स के लिए चल रहा है मस्त ऑफर
महाराष्ट्र : मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन करने वाले मनोज जारांगे का नाम न केवल राज्य में बल्कि देश में भी चर्चा में आ गया है. इसलिए, मनोज जारांगे और मराठा आरक्षण की मांग का समर्थन करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं. छत्रपति संभाजी नगर जिले के एक होटल संचालक ने भी मनोज जारांगे का समर्थन करने के लिए एक शानदार ऑफर शुरू किया है. इसलिए सोशल मीडिया पर इस ऑफर की जमकर चर्चा हो रही है. क्योंकि इस होटल में सीधे तौर पर मनोज नाम के शख्स को मुफ्त खाना दिया जा रहा है. हालांकि, इसके लिए एक शर्त भी रखी गई है.

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर पूरे राज्य का मनोज जरांगे दौरा करने वाले हैं. महाराष्ट्र में इस वक्त शायद ही ऐसा कोई होगा जो मनोज जरांगे के नाम को नहीं जानते होंगे. महाराष्ट्र के कई लोगों द्वारा मनोज जारांगे के आंदोलन का अलग-अलग तरीकों से समर्थन किया जा रहा है. इस बीच, धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छत्रपति संभाजीनगर जिले के पचोद के अमृत होटल के मालिक बालासाहेब भोजने ने भी मनोज जरांगे पाटिल का समर्थन करने के लिए एक असाधारण पेशकश शुरू की है. उन्होंने अपने होटल में डिनर के लिए आने वाले मनोज नाम के शख्स को मुफ्त खाना देने का ऐलान किया है. लेकिन इसके लिए शर्त रखी गई है कि मनोज नाम के व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपने साथ लाना होगा.

अमृत ​​होटल छत्रपति संभाजीनगर जिले के पचोद गांव के पास धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है. इस होटल के मालिक बालासाहेब भोजने हैं. भोजने ने जारांगे पाटिल को समर्थन देने के लिए एक अलग पहल चलायी है. जिसमें उन्होंने कहा कि 'मनोज' नाम के शख्स को आधार कार्ड दिखाकर मुफ्त में खाना दिया जा रहा है. उनके इस बेहद ऑफर को लेकर इलाके में जोरदार चर्चा देखी जा रही है.

बालासाहेब भोजने ने अपने होटल के बाहर एक बोर्ड लगाया है, जिस पर लिखा है, ''जिस पद्धति ने मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए संघर्ष को बढ़ाकर अखंड महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को एकजुट किया. विशेष रूप से, मनोज जारांगे पाटिल जैसे जुझारू योद्धा ने दिखा दिया कि एक अकेला व्यक्ति क्या कर सकता है यदि उसका लक्ष्य निर्धारित हो और उसमें किसी भी राजनीतिक या अन्य शक्ति के समर्थन के बिना भी समाज के लिए अच्छा करने की शुद्ध निस्वार्थ भावना हो. उनके काम को सलाम. मनोज जारांगे पाटिल के प्रति अपना सम्मान दिखाने के एक छोटे से प्रयास के रूप में, हम अपने होटल अमृत प्योर वेज पचोड़ में 'मनोज' नाम के एक व्यक्ति को मुफ्त भोजन की पेशकश कर रहे हैं.