completely - Rokthok Lekhani News

गुजरात में भारी बारिश से आफत, सूरत-मुंबई रेल सेवा पूरी तरह ठप; कई सड़कें बंद
सूरत : गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर द्वारा 23 जुलाई 2026 को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य के दक्षिण गुजरात क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई है। मात्र 6 घंटों के भीतर कई तालुकाओं में भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।

उमरपाड़ा और उमरगाम में रिकॉर्ड बारिश
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो सूरत जिले का उमरपाड़ा तालुका सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे के बीच कुल 283 मिलीमीटर (11.14 इंच) बारिश दर्ज की गई। वलसाड जिले के उमरगाम में भी कुदरत का कहर देखने को मिला, जहां 251 मिलीमीटर (9.88 इंच) वर्षा हुई।
इसके अलावा भरूच के नेत्रंग में 175 मिलीमीटर (6.89 इंच) बारिश के साथ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

दक्षिण गुजरात के अन्य प्रभावित क्षेत्र
वलसाड और नवसारी जिलों में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। वलसाड के पारडी में 168 मिलीमीटर, नानी पोंढा में 138 मिलीमीटर और कपराडा में 123 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नवसारी के खेरगाम तालुका में 164 मिलीमीटर और वांसदा में 113 मिलीमीटर वर्षा हुई है। तापी जिले के उकाई और व्यारा में क्रमशः 125 मिलीमीटर और 116 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि डांग के वघई में 125 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

अहमदाबाद और अन्य शहरों की स्थिति
गुजरात के मुख्य शहरों में भी बारिश ने अपनी रफ्तार पकड़ी है। अहमदाबाद शहर में दोपहर 12:00 बजे तक कुल 66 मिलीमीटर (2.60 इंच) बारिश दर्ज की गई है। वहीं, सूरत शहर में 49 मिलीमीटर, वडोदरा में 16 मिलीमीटर और राज्य की राजधानी गांधीनगर में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। उत्तर गुजरात के महेसाणा जिले के बेचराजी में भी 130 मिलीमीटर (5.12 इंच) की भारी वर्षा दर्ज की गई है। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मुंबई-नवी मुंबई का सफर टेंशन फ्री होगा, अटल सेतु पर टोल पर 50% की छूट 'या' गाड़ियों के लिए पूरी तरह टोल-फ्री सफर
मुंबई : अटल सेतु मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाला एक अहम पुल है। इस पुल पर सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अटल सेतु के इस्तेमाल पर लगने वाले टोल में 50 प्रतिशत की छूट एक और साल के लिए देने के फैसले को शनिवार को कैबिनेट की मीटिंग में मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा इलेक्ट्रिक मोटर कार और बसों के लिए अटल सेतु के टोल से पूरी छूट को नोटिफिकेशन में शामिल करने को भी मंजूरी दी गई। इससे ई-वाहन मालिकों के साथ-साथ दूसरे वाहन मालिकों को भी राहत मिलेगी।

कब तक थी मंजूरी?
दरअसल महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट ने 4 जनवरी 2024 को अपनी मीटिंग में अटल सेतु के इस्तेमाल पर 50 प्रतिशत की छूट देने का फैसला किया था। उस फैसले के मुताबिक, 1 जनवरी, 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक टोल लेने की मंजूरी दी गई थी। इसके साथ ही दूसरे वाहनों के लिए एक तरफ की यात्रा के लिए टोल की दरें भी तय कर दी गई हैं।

एक तरफ की यात्रा के लिए लगने वाला टोल
मोटर, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहन - 250 रुपये, 200 रुपये, 250 रुपये, 50
लाइट कमर्शियल व्हीकल, लाइट गुड्स व्हीकल, मिनी बस- 400 रुपये, 320 रुपये, 80 रुपये
ट्रक या बस (टू-सीटर) - 830 रुपये, 655 रुपये, 170 रुपये
थ्री-सीटर कमर्शियल व्हीकल- 905 रुपये, 715 रुपये, 185 रुपये
हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी, अर्थ-मूविंग मशीनरी, एक से ज़्यादा सीट वाली गाड़ियां - 1300 रुपये, 1030 रुपये, 270 रुपये
वेरी हैवी व्हीकल, सात या उससे ज़्यादा सीट वाली गाड़ियां - 1500 रुपये, 1255 और 325 रुपये

चौमू : एहतियातन कस्बे में आज दूसरे दिन भी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई; स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
चौमू : बीते दिनों उत्पन्न हुए तनाव के बाद अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। एहतियातन कस्बे में आज दूसरे दिन भी 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई हैं।

दरअसल, एक धार्मिक स्थल के पास लोहे की रेलिंग लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, जो क्रिसमस डे की आधी रात को हिंसक हो गया। इस दौरान समुदाय विशेष के कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात रहे और पूरे कस्बे को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

स्थिति संभालने के लिए जयपुर (पश्चिम) डीसीपी हनुमान प्रसाद मीणा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव पचार और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन) राहुल प्रकाश मौके पर मौजूद रहे।

इंदौर से दिल्ली, मुंबई, यूपी बिहार जाने वाले ट्रेनें पूरी तरह पैक
इंदौर : दीपावाली पर्व मनाने के बाद फिर काम पर लौटने वालों की भीड़ इंदौर रेलवे स्टेशन पर नजर आ रही है। इंदौर से दिल्ली, मुंबई, यूपी बिहार जाने वाले ट्रेनें पूरी तरह पैक होकर जा रही है। किसी भी श्रेणी में टिकट कन्फर्म नहीं मिल रहे है। यह स्थिति पूरे अक्टूबर माह तक रहेगी। इंदौर से छट पूजन के लिए यूपी-बिहार के लिए कई परिवार जा रहे है। बुधवार दोपहर एक बजे इंदौर से पटना के लिए रवाना हुई ट्रेन के आरक्षित कोच में भी लोग खड़े-खड़े सफर करने के लिए तैयार थे। जिन यात्रियों की टिकट पहले से कन्फर्म थे, वे अपने आप को खुश किस्मत समझ रहे थे और जो बगैर कन्फर्म टिकट के यात्रा कर रहे थे, वे किसी तरह जुगाड़ से सीट पाने की कवायद में जुटे थे।
अक्टूबर के पहले सप्ताह तक इंदौर से मुंबई के लिए खाली चलने वाली तेजस ट्रेन भी अब पूरी तरह पैक चल रही है। 30 अक्टूबर तक इस ट्रेन में भी वेटिंग है। अंवतिका एक्सप्रेस के हर कोच में बुधवार को यात्रियों की भीड़ नजर आई। जो स्पेशल ट्रेनें रेलवे संचालित कर रहा है। वे भी पूरी तरह पैक जा रही है,हालांकि दिल्ली, मुबंई से आने वाली ट्रेनों में अब आसानी से टिकट मिल रहे है। दीपावाली के समय गुजरात से इंदौर, उज्जैन के लिए काफी पर्यटक आते है। इस कारण गुजरात रुट पर चलने वाली ट्रेनों में भी टिकट आसानी से नहीं मिल रहे है।

बसों का किराया भी दोगुना
इंदौर से दिल्ली, मुंबई की तरफ जाने वाली बसें भी पैक होकर जा रही हैं। उनका किराया भी बस आपरेटरों ने दोगुना कर दिया है। डेढ़ हजार रुपये की टिकट दो से ढाई हजार रुपये में मिल रही है। इसके अलावा इंदौर से बड़े शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट की टिकट की कीमत भी आम दिनों से ज्यादा है। महंगे किराए और असुविधा से बचने के लिए कई परिवार खुद की कारों से पांच सौ से सात सौ किलोमीटर का सफर अपने निजी वाहनों से करना बेहतर मान रहे है।