religion - Rokthok Lekhani News

मुंबई :विधानसभा में पेश किए गए 'धर्म की स्वतंत्रता विधेयक' पर ज़ोरदार चर्चा होने की संभावना
मुंबई : राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए 'धर्म की स्वतंत्रता विधेयक' पर सत्र के अगले सप्ताह में ज़ोरदार चर्चा होने की संभावना है। इस बात को लेकर भी उत्सुकता है कि विभिन्न राजनीतिक दल इस पर क्या रुख अपनाएंगे। सत्ताधारी 'महागठबंधन' – जिसमें BJP और शिंदे सेना शामिल हैं – इस विधेयक का पूरी तरह समर्थन करेगा।

हालाँकि, SP विधायक रईस शेख ने आरोप लगाया है कि यह विधेयक अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने के उद्देश्य से लाया गया है। इस संदर्भ में, यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) क्या रुख अपनाती है। विपक्ष का ध्यान अब 'महाविकास अघाड़ी' (विपक्षी गठबंधन) के तीन घटक दलों द्वारा अपनाए जाने वाले रुख पर केंद्रित है।

कांग्रेस और NCP (शरद पवार गुट) इस विधेयक का विरोध करने का रुख अपनाएंगे। वहीं दूसरी ओर, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि विधानसभा में उद्धव सेना के विधायक इस विधेयक के संबंध में क्या राय व्यक्त करते हैं।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा... राजनीति में धर्म को नहीं लाना चाहिए लेकिन भाजपा की राजनीति धर्म पर आधारित
मुंबई : महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि धर्म को राजनीति में नहीं लाना चाहिए लेकिन भारतीय जनता पार्टी की राजनीति धर्म पर आधारित है। पटोले शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती और राजमाता जिजाऊ समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज्य की स्थापना की, जबकि संतों ने अपना आध्यात्मिक कार्य जारी रखा।

शिवाजी महाराज धर्म को राजनीति में नहीं लाए। छत्रपति के राज में किसान की एक भी फसल को नुकसान न पहुंचाने की शिक्षा थी, लेकिन आज भाजपा राज में किसान रोज मर रहे हैं और सरकार को उनकी कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि कई सरकारें आईं और गईं लेकिन उन्होंने राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन भाजपा ऐसा ही कर रही है।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संध्या सव्वलाखे, प्रदेश उपाध्यक्ष नाना गावंडे, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे, प्रदेश महासचिव प्रमोद मोरे मौजूद थे।  पटोले ने कहा कि, हमने पहले भी अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए चंदा और ईंटें दी थीं, हम भी राम मंदिर में विश्वास रखते हैं लेकिन भाजपा मंदिर पर राजनीति कर रही है। अयोध्या में आंशिक रूप से निर्मित राम मंदिर को तैयार होने में अभी तीन साल लगेंगे, लेकिन भाजपा चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए जल्दी में है।

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में सर्वोच्च पद के सभी चार शंकराचार्य इस तरह की प्रथा के विरोध में हैं। शंकराचार्य कह रहे हैं कि आधे बने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करना गलत है लेकिन भाजपा उनकी भी नहीं सुन रही है। भाजपा धर्म भ्रष्ट कर रही है और इसका आरोप कांग्रेस पार्टी पर लगा रही है।

पटोले ने कहा कि राजमाता जिजाऊ, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, झाँसी की रानी का युग अलग था और अब युग अलग है। उस समय वे अत्याचारी व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हुए ब्रिटिश शासन के अधीन थे, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी बड़े साहस के साथ लड़ाई लड़ी, उनके विचार आज भी प्रेरणादायक हैं, ये हमारे प्रेरणा स्रोत हैं, आइए उनके विचारों के साथ आगे बढ़ें।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में 10 मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म... बागेश्वर सरकार ने की घोषणा
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धार्मिक कार्यक्रम में एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू धर्म अपना लिया. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ भगवत कराड ने 'राम कथा' के तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या नगरी मैदान में कराया था. मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम पीठ के प्रमुख शास्त्री ने बुधवार को मंच से घोषणा कर कहा,''कथा सुनने के बाद मुस्लिम धर्म का पालन करने वाले 10 लोग आज से सनातनी बन गए.''

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रहने वाले परिवार से उन्होंने पूछा,''क्या किसी ने तुमपर दबाव बनाया है?'' परिवार के मुखिया जमील निजाम शेख ने कहा कि वह बचपन से 'सनातन धर्म' का पालन कर रहे हैं और बजरंग दल के माध्यम से शास्त्री से संपर्क किया. उन्होंने कहा,''मुझ पर किसी ने कोई दबाव नहीं बनाया.'' शेख ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से भगवान राम तथा कृष्ण को पूजता था और गणेश उत्सव भी मनाता था.

संवाददाताओं के सवाल पर कराड ने कहा कि इस आयोजन से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कोई संबंध नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने कहा,''धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में एक मुस्लिम परिवार हिंदू बन गया. उनसे पूछा भी गया कि क्या तुम पर कोई दबाव तो नहीं है. उन्होंने मना कर दिया. इसका बीजेपी से कोई संपर्क नहीं है.'' बता दें, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो चुका है. बजरंग दल अध्यक्ष कुणाल भंडारी ने कहा कि सभी लोगों ने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं.