improved - Rokthok Lekhani News

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर एक्सिडेंट बढ़े, पुणे हाइवे पर सुधरे हालात, महाराष्ट्र के ये आंकड़े चौंक देंगे
मुंबई : नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर 2025 में दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों में तेजी से वृद्धि हुई, जबकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं में मामूली वृद्धि देखी गई। हालांकि, कुल दुर्घटनाओं में मामूली गिरावट आई है। अधिकारियों ने रविवार को महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस के अनंतिम आंकड़ों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। राजमार्ग पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, समृद्धि महामार्ग पर 2025 में 185 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जो 2024 के आंकड़े 137 की तुलना में 35 प्रतिशत की वृद्धि है।

विदर्भ के सबसे बड़े शहर नागपुर को देश की वित्तीय राजधानी से जोड़ने वाले कॉरिडोर पर जानलेवा दुर्घटनाओं की संख्या 2024 के 96 से बढ़कर 2025 में 128 हो गई, जबकि मौतों की संख्या 126 से बढ़कर 152 हो गई, जो क्रमशः 33 प्रतिशत और 21 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।

दोगुनी हुईं दुर्घटनाएं
आंकड़ों से पता चला कि गंभीर चोट का कारण बनने वाली दुर्घटनाओं की संख्या भी दोगुनी होकर 23 से बढ़कर 46 हो गई। ऐसी दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की संख्या 50 से बढ़कर 140 हो गई।

आईटीएमएस लागू
छह लेन वाला 'एक्सेस-कंट्रोल्ड समृद्धि कॉरिडोर' दिसंबर 2022 से चरणबद्ध तरीके से यातायात के लिए खोला गया था और इसका पूरा हिस्सा पिछले साल चालू हो गया था। वर्तमान में निगरानी में सुधार और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक 'इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' (आईटीएमएस) लागू किया जा रहा है।

महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने छिपाए आंकड़े?
महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त के कार्यालय ने इस वर्ष 22 जनवरी को जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में, समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं और मौतों में वृद्धि का उल्लेख नहीं किया। हालांकि उसने देश के पहले 'एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर' मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गंभीर दुर्घटनाओं और मौतों में कमी को उजागर किया।

पुणे एक्सप्रेसवे का हाल
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 2025 में 187 दुर्घटनाएं हुईं, जो 2024 में हुई 191 दुर्घटनाओं से थोड़ी कम हैं। हालांकि, मामूली चोट का कारण बनने वाली दुर्घटनाओं में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 25 से बढ़कर 28 हो गई।

मुंबई में बेसौसम बरसात... इन इलाकों में सुधरी आबोहवा
मुंबई : मुंबई में रविवार सुबह पांच बजे से  बेमौसम बरसात शुरु हो गई. बरसात के साथ-साथ यहां बिजली भी कड़की. वहीं मौसम विभाग की माने तो यहां शाम तक मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है.

मौसम विभाग की माने तो शहर और उपनगरों में दोपहर और शाम तक हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे. रविवार को तापमान 22°C से 28°C के बीच रहने की संभावना है. रविवार सुबह मुंबई का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की ओर से ठाणे, मुंबई, रायगढ़ और पुणे में बारिश होगी. आईएमडी मुंबई की ओर से मुंबई, ठाणे, रायगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

वहीं अचानक हुई बारिश के कारण मुंबई में रविवार को वायु गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय गिरावट देखी गई. हालांकि ये अब भी 'मध्यम' श्रेणी में बनी हुई है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च डेटा के अनुसार रविवार को सुबह मुंबई का एक्यूआई 95 दर्ज किया गया.

कोलाबा में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में (110), अंधेरी में एक्यूआई मध्यम (111), मलाड में एक्यूआई संतोषजनक (61) बीकेसी में एक्यूआई (183) और बोरीवली में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में (105) दर्ज किया गया.

इसी तरह मझगांव एक्यूआई संतोषजनक (97), वर्ली में (59), और नवी मुंबई मध्यम (120) श्रेणी में दर्ज किया गया. बता दें मौसम विभाग ने रविवार को महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिण राजस्थान सहित कई राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है.

मुंबई में बरसात के बाद सुधरा एक्यूआई... इन इलाकों की आबोहवा हुई अच्छी
मुंबई : मुंबई के कुछ उपनगरों और ठाणे सहित इसके पड़ोसी इलाकों में गुरुवार की की रात गरज के साथ बेमौसम बारिश हुई. इस बरसात के बाद शहर के उच्च प्रदूषण स्तर में कुछ गिरावट आई और शहर की आबोहवा अच्छी हुई है. हालांकि अभी भी मुंबई के कुछ इलाकों की आबो-हवा 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है. शुक्रवार को 10 नवंबर) को मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक दर्ज किया गया.

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स की वायु गुणवत्ता 157 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. वहीं बारिश के बाद सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता की बात करें तो वर्ली, मुलुंड वेस्ट और पवई सहित कुछ अन्य इलाकों में वायु गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई. वहीं बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने गुरुवार को कहा कि निगम ने यह सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है कि आने वाले दिनों में शहर का AQI 'मध्यम' श्रेणी से नीचे न जाए. चहल ने कहा कि उन संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है जो बनाए गए नियमों का उल्लघन कर रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि कांजुरमार्ग, भांडुप, मुलुंड, पवई, आरे और मुंबई के कुछ अन्य इलाकों के अलावा डोंबिवली, कल्याण, उल्हासनगर और बदलापुर जैसे विस्तारित उपनगरों के कुछ हिस्सों में गुरुवार रात करीब नौ बजे गरज के साथ बारिश हुई. महानगरपालिका ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ठाणे शहर में रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ के बीच एक घंटे में 5.84 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. बेमौसम बारिश ऐसे समय में हुई जब स्थानीय बाजार में दिवाली की खरीदारी करने वाले लोगों की भारी भीड़ थी. देश की वित्तीय राजधानी और इसके कुछ पड़ोसी इलाकों सहित पनवेल और नवी मुंबई में बुधवार को भी अचानक बारिश हुई थी.