groups - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मालाड पूर्व में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
मुंबई : मालाड पूर्व स्थित दिंडोशी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत संतोष नगर मार्केट में रविवार को दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही दिंडोशी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, भीड़ के उग्र होने और पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करने के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई।

जानकारी के अनुसार, हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व भाजपा पार्षद विनोद मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रूप से जब घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। यहां तक कि एक नाबालिग, जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है, को भी पुलिस ने पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके फ्रैक्चर होने की भी जानकारी सामने आई है।”

डीसीपी महेश चिमटे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जो भी लोग इस घटना में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। घायल व्यक्ति फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। हम जल्द ही उसका आधिकारिक बयान दर्ज करेंगे। घायल व्यक्ति इस घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान करके उनके नाम बताएगा, जिसके आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे शांति बनाए रखें। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। हम पूरी निष्पक्षता और गंभीरता से इस मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई : घाटकोपर इलाके से गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली के दौरान दो गुटों में विवाद
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके से सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। घाटकोपर पश्चिम स्थित नित्यानंद नगर में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा रैली के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। घटना दोपहर करीब पौने बारह बजे की है, जब छोटे बच्चे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए तिरंगा रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद आसिफ नामक एक टेलर ने बच्चों से आगे जाकर नारे लगाने को कहा। इस बात की शिकायत बच्चों ने अपने घरवालों से की। इसके बाद आसिफ और बच्चों के अभिभावकों के बीच कहासुनी हो गई।

बच्चों और उनके परिजनों का आरोप है कि आजीज शेख और उसके साथियों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय और तिरंगा रैली का विरोध किया, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वहीं दूसरे पक्ष से आरिज और उनकी पड़ोसन फातिमा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी देशभक्ति नारों या तिरंगे का विरोध नहीं किया, केवल आवाज को लेकर गलतफहमी हुई, जिसे बेवजह बड़ा रूप दिया गया। उनका आरोप है कि मामले को जबरन हिंदू-मुस्लिम रंग दिया जा रहा है और उन्हें फंसाया जा रहा है।

घटना के बाद पुलिस ने पहले इसे एक ही मोहल्ले का मामला बताते हुए आपसी सुलह की सलाह दी और शिकायत लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया और भाजपा कार्यकर्ता घाटकोपर पुलिस स्टेशन पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। किरीट सोमैया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। शिकायतकर्ता संध्या समरजीत गुहा की शिकायत पर अजीज शेख, अब्दुल्ला शेख, गौस मोहम्मद शेख, रिज़वान शेख और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई :नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के दोनों ग्रुप का मर्जर नहीं होगा - अजित पवार
मुंबई : राज्य में चल रहे नगर निगम चुनावों में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के बड़े नगर निगमों समेत कुछ जगहों पर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के दोनों ग्रुप मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा भी लग रहा है कि दोनों ग्रुप के बीच का अंतर कम हो गया है। इसलिए, ऐसी बातें हो रही थीं कि NCP के दोनों ग्रुप का मर्जर होगा, सुप्रिया सुले केंद्र में मंत्री बनेंगी। इस बीच, आज नगर निगम चुनावों का प्रचार खत्म है, ऐसे में नेशनलिस्ट कांग्रेस (अजीत पवार) पार्टी के नेता अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के दोनों ग्रुप का मर्जर नहीं होगा। अजित पवार ने यह भी साफ कर दिया है कि सुप्रिया सुले केंद्र में मंत्री नहीं बनेंगी। अजित पवार ने कहा कि ऐसा होने का सवाल ही नहीं उठता। सुप्रिया सुले अभी भारत अघाड़ी में हैं। जबकि हम NDA में हैं। साथ ही, NCP की दोनों पार्टियां एक साथ नहीं आएंगी, यह भी अजित पवार ने इस समय साफ कर दिया।

इस बीच, नगर निगम चुनावों में हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद, पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम इलाकों में NCP के अजित पवार और शरद पवार गुट एक साथ आ गए। साथ ही, प्रचार के दौरान यह भी देखा गया कि पवार गुटों के गठबंधन ने इन दोनों नगर निगमों में BJP के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। इस वजह से, यहां के नतीजों को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता है।

साणंद : गुजरात के साणंद में पथराव के बाद तनाव, दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का मामला
साणंद : गुजरात के साणंद में दो गुटों के बीच टकराव बढ़ने पर पथराव किए जाने की खबर है। तनाव बढ़ने पर मौके पर पहुंची गुजरात पुलिस की टीम ने कई लोगों को अपनी गिरफ्त में भी लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है। कई लोगों को एहतियातन हिरासत में भी लिया गया है।

तनाव बढ़ने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका में सोमवार को पथराव हुआ। मंगलवार को हालात और खराब हो गए, जब गांव में एक जगह पर आगजनी की गई।अहमदाबाद में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। तनाव बढ़ने की आशंका के बीच पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घटना में शामिल 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

गांव में दोबारा पत्थरबाजी हुई, पुलिस ने ड्रोन से पकड़े दोषी
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अहमदाबाद की साणंद तालुका के कलाना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई। मामला सोमवार रात से शुरू हुआ था। मंगलवार सुबह हालात फिर से तब बिगड़ गए, जब गांव में दोबारा से पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति को काबू में किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने ड्रोन की मदद से खेतों में छिपे असामाजिक तत्वों को ढूंढ निकाला। अब तक इस मामले में कुल 42 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।