smuggler - Rokthok Lekhani News

मुंबई : पुलिस ने 7 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की, महिला तस्कर गिरफ्तार
मुंबई : मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करोड़ों रुपए की ड्रग्स के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने करोड़ों रुपए की एमडीएमए टैबलेट्स बरामद करते हुए एक महिला ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह पहली बार है जब शहर में इतनी बड़ी मात्रा में एक्स्टेसी पिल्स एक साथ पकड़ी गई हैं।
क्राइम ब्रांच की एएनसी की घाटकोपर यूनिट ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के दौरान पुलिस को एक

संगठित ड्रग्स नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार की गई 36 वर्षीय महिला टिटवाला (कल्याण) की रहने वाली है और वह इस ड्रग्स रैकेट की मुख्य सप्लायर के रूप में काम कर रही थी। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए।

छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 4056 एक्स्टेसी टैबलेट्स (कुल वजन 2030 ग्राम) बरामद की गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत लगभग 5 करोड़ 7 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इससे पहले भी आरोपी के पास से 104 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया था, जिसकी कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई थी। इस तरह कुल बरामदगी का आंकड़ा करीब 7 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी कामयाबी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

मुंबई : शरीर में छिपाया सोना, बैंकॉक ले जा रहा था विदेशी पैसा, मुंबई एयरपोर्ट पर तस्कर ऐसे धरा गया
मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग (जोन-III) को बड़ी कामयाबी मिली है. कस्टम विभाग ने 10 सितंबर 2025 को सोना, विदेशी करेंसी और डायमंड जड़े गहनों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया. विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की, जिसमें एक यात्री को भी गिरफ्तार किया गया है.

शरीर के अंदर छिपाए सोने के टुकड़े
दुबई से मुंबई आ रहे एक यात्री को एयरपोर्ट पर पकड़ा गया. जांच में उसके शरीर के अंदर छिपाकर रखे गए 24 कैरेट सोने के टुकड़े मिले. इनका वजन 0.689 किलो और कीमत करीब 66.43 लाख रुपये आंकी गई है. कस्टम्स अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विदेशी करेंसी, सोने-हीरे के गहने जब्त
वहीं दूसरे मामले में इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई से बैंकॉक जा रहे एक यात्री के पास से विदेशी करेंसी (भारतीय रुपये में करीब 35.92 लाख के बराबर), साथ ही हीरे जड़ी सोने का अंगूठी और कान के झुमके बरामद किए गए. इनकी कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये है. सामान यात्री के ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा गया था. मुंबई कस्टम विभाग ने दोनों मामलों में बरामद सोना, करेंसी और गहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अगवा किए गए ड्रग तस्कर को कानपुर से बचाया
मुंबई : एक नाटकीय घटनाक्रम में, मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर को बचाया है, जिसे एमडी ड्रग व्यापार से जुड़े एक वित्तीय विवाद के चलते शहर के पश्चिमी उपनगरों से अगवा किया गया था। अपराध के सिलसिले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और पीड़ित को उत्तर प्रदेश के कानपुर से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। जांचकर्ताओं के अनुसार, अपहृत व्यक्ति, साजिद इलेक्ट्रिकवाला—जिस पर एक अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों का सिंडिकेट चलाने का संदेह है—का उसके सहयोगी, एक एस्टेट एजेंट के साथ, हत्या के इरादे से अपहरण किया गया था। कथित तौर पर कुख्यात अंडरवर्ल्ड शख्सियत छोटा शकील के भाई के इशारे पर गैंगस्टर सरवर खान ने अपहरण की साजिश रची थी।

सूत्रों ने खुलासा किया कि सात से आठ सदस्यों के एक गिरोह ने दोनों को मुंबई से अगवा किया और कई अज्ञात स्थानों पर उन पर हमला किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए, अधिकारियों ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और अपराधियों का पता लगाने और पीड़ित की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया, क्योंकि उनका मानना था कि पीड़ित की तत्काल हत्या का खतरा था। मामले को सुलझाने के लिए वरिष्ठ अपराध शाखा अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष कार्य बल का गठन किया गया था। यह दल चार संदिग्धों को पकड़ने और मुख्य पीड़ित को कानपुर तक ट्रैक करने में सफल रहा, जहाँ से उसे बचा लिया गया। मंगलवार देर रात, दल ने बचाए गए पीड़ित और गिरफ्तार आरोपियों को वापस मुंबई ले जाना शुरू कर दिया। पुलिस अभी भी मुख्य आरोपी सरवर खान की तलाश में है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपहरण का मुख्य लक्ष्य साजिद इलेक्ट्रिकवाला को पहले महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने 2015 में करोड़ों रुपये के एमडी ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। जेल में रहने के दौरान, कथित तौर पर उसकी जान-पहचान कुख्यात गैंगस्टर हरीश मांडविलकर से हुई, जिसने कथित तौर पर सलाखों के पीछे रहते हुए उसकी मदद की थी। मांडविलकर मटका सरगना रतन खत्री की बहुचर्चित हत्या का भी मुख्य आरोपी है। जांच जारी है, मुंबई पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी रखे हुए है और मामले से जुड़े व्यापक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए काम कर रही है।

ठाणे : विदेश भागने की फिराक में था ड्रग तस्कर 'फरहान'; हैदराबाद एयरपोर्ट से 2.12 करोड़ के एमडी संग गिरफ्तार
ठाणे : मानपाड़ा पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने ड्रग तस्करी के एक सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य फरार आरोपी मोहम्मद रहीम सलीम शेख उर्फ फरहान को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.93 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) जब्त किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 2.12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह मामला 27 जून को दर्ज हुआ था, जब मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धाराएं 8 (ए), 21 (ए) और 22 (ए) के तहत मामला पंजीकृत किया गया। प्रारंभिक जांच में तीन आरोपियों असील जबार सुर्वे (26 वर्ष), मोहम्मद ईसा मोहम्मद हनीस कुरैशी और एक महिला आरोपी मेहर फातिमा रिजवान देवजानी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। लेकिन इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड फरहान तब से फरार था। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि फरहान देश छोड़कर विदेश भागने की योजना बना रहा है।

इस सूचना के आधार पर एक विशेष टीम ने 29 जून को हैदराबाद एयरपोर्ट पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 3 जुलाई को उसे डोंबिवली की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 7 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि फरहान का नेटवर्क देश के अलग-अलग राज्यों से लेकर विदेश तक फैला हुआ है।