Kamboj - Rokthok Lekhani

मुंबई : विपक्ष के नेताओं द्वारा झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं - मोहित कंबोज
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने अब उन दावों का खंडन किया है। जिसमें यह कहा गया था कि उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है। मुंबई में बीजेपी के उभरते चेहरों में शामिल कंबोज को लेकर पिछले 10 दिनों से सोशल मीडिया में चर्चा छिड़ी हुई थी कि उनकी पत्नी के स्वामित्व वाली कंपनी को एसआरए के काफी प्रोजेक्ट मिल गए हैं। अब सोशल मीडिया पर मोहित कंबोज का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने इस तरह के दावों का खंडन किया है। मोहित कंबाेज ने कहा है कि विपक्ष के नेताओं द्वारा झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

वर्षा गायकवाड़ पर भड़के कंबोज

मोहित कंबोज ने वीडियो में मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि वह पूर्व में मंत्री, विधायक और अब सांसद हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे 30 SRA प्रोजेक्ट सरकार ने दिए हैं। कंबोज ने कहा है कि उनकी चुनौती है कि वह पांच प्रोजेक्ट की भी लिस्ट दे दें। कंबाेज ने उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत, वर्षा गायकवाड़ और नवाब मलिक पर टीआरपी और मीडिया अटेंशन के लिए इस तरह के आरोप लगाने की बात कही है। गौरतलब हो कि मोहित कंबोज (41) को बीजेपी 2013 में बीजेपी ने उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। वे इसके बाद गोरेगांव (पूर्व) के डिंडोशी से विधानसभा चुनाव भी लड़े थे, हालांकि सुनील प्रभु के सामने वह हार गए थे।

संजय पांडेय को दी थी चुनौती

पिछले साल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मोहित कंबोज उस वक्त पर सुर्खियों में आए थे जब महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी और पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय कांग्रेस में शामिल हुए थे। तब मोहित कंबोज ने ऐलान कर दिया था कि अगर पांडेय जहां से भी चुनाव लड़ेंगे। वह उनके खिलाफ मैदान में उतरेंगे, हालांकि बाद में संजय पांडेय चुनाव नहीं लड़े थे। अब मोहित कंबोज के सक्रिय राजनीति से हटने और संन्यास की रिपोर्ट्स का खंडन किया है। इन दावों के बाद पत्नी अक्षा कंबोज काफी सुर्खियों में आ गई थीं। उनकी कंपनी को मुंबई में बड़े प्रोजेक्ट मिलने की चर्चा भी सोशल मीडिया में होने लगी थी।

कंबोज की मुश्किलें बढ़ने की आशंका... कोर्ट ने कहा-अपराध दर्ज करो
मुंबई : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से धोखाधड़ी के मामले में मुंबई हाई कोर्ट ने भाजपा नेता मोहित कंबोज को झटका दिया है। सेंट्रल बैंक के लगभग १०४ करोड़ रुपए के फर्जीवा़ड़े केस को लेकर सीबीआई की ओर से दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए इस मामले में अपराध दर्ज करने का आदेश दिया है। ऐसे में कंबोज की मुश्किलें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं मोहित कंबोज ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। बता दें कंबोज व अन्य पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से फर्जीवाड़ा कर १०३ करोड़ ८१ लाख रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। ये जानकारी फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, ऐसे अन्य फर्जीवाड़े का आरोप भी मोहित पर है। उक्त बैंक के लगभग १०४ करोड़ रुपए मोहित एंड कंपनी डकार न पाएं, इसलिए कोर्ट ने यह झटका दिया है।

अब खबर है कि इस मामले में हाई कोर्ट ने अतिरिक्त धारा के तहत अपराध दर्ज कर गहन जांच कर उस जांच की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। सेंट्रल बैंक के लगभग १०४ करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े मामले में मुख्य आरोपी मोहित कंबोज की जांच के बाद भी सीबीआई के हाथ कुछ नहीं लगा। सीबीआई ने कोर्ट में इस मामले को लेकर क्लोजर रिपोर्ट पेश की थी। अब ऐसे में कोर्ट की फटकार के बाद सीबीआई के कम पर सवाल उठने लगे हैं।

क्या सीबीआई ऐसा जान-बूझकर कर रही है? भाजपा नेताओं से जुड़े घोटाले के मामले को क्लोज कर रही है, सीबीआई का काम दोषियों को बचाने का है क्या? इस बीच ये खबर आते ही मोहित कंबोज ने सफाई दी है। सीबीआई ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है, लेकिन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा। यह मामला न्यायालय के अधीन है। इसलिए इस पर और कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।