Ola - Rokthok Lekhani News

मुंबई: ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर ड्राइवरों के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य, सरकार ने तय किए नए नियम
मुंबई: राज्य सरकार ने कैब एग्रीगेटर (जैसे ओला, उबर आदि) से जुड़े ड्राइवरों के लिए पांच दिन (30 घंटे) का इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम अनिवार्य कर दिया है। यह ट्रेनिंग ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से करनी होगी। एग्रीगेटर को इस ट्रेनिंग का पूरा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराना होगा और उसकी जानकारी तय पोर्टल पर भी अपलोड करनी होगी।

यह सब होगा ट्रेनिंग में शामिल
इस ट्रेनिंग में ड्राइवरों को एग्रीगेटर के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल, संबंधित कानूनों और नियमों, मोटर व्हीकल (ड्राइविंग) रेगुलेशन-2017, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, ट्रैफिक नियमों, वाहन रखरखाव, ईंधन की बचत करने वाली ड्राइविंग, यात्रियों के साथ व्यवहार और विभिन्न चीजों की जानकारी दी जाएगी।

फर्स्ट रिस्पांडर की भी दी जाएगी ट्रेनिंग
इसके अलावा, ड्राइवरों को कम से कम छह घंटे की फर्स्ट रिस्पांडर ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटना होने पर वे तुरंत मदद कर सकें। प्रशिक्षण में महिला सुरक्षा, दिव्यांगजनों की जरूरतों और उनकी सुरक्षित आवाजाही के प्रति संवेदनशीलता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसी के साथ-साथ राज्य सरकार समय-समय पर अन्य जरूरी ट्रेनिंग भी निर्धारित करेगी।

लाइसेंस मिलने के छह महीने में सर्विस नहीं शुरू होने पर लाइसेंस होगा रद्द
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि लाइसेंस मिलने के छह महीने के भीतर एग्रीगेटर को अपना कारोबार शुरू करना होगा। ऐसा नहीं करने पर लाइसेंस स्वतः रद्द माना जाएगा। हालांकि, जमा की गई सुरक्षा राशि वापस कर दी जाएगी, लेकिन लाइसेंस शुल्क वापस नहीं मिलेगा। इसके अलावा, सभी एग्रीगेटर को स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों की भी ट्रेनिंग देना जरूरी
नियमों के अनुसार, एग्रीगेटर को ड्राइवर और कंपनी के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों की भी जानकारी ट्रेनिंग के दौरान देनी होगी। इसके लिए एग्रीगेटर को परिवहन आयुक्त के आदेश के एक वर्ष के भीतर सभी पुराने ड्राइवरों को मान्यता प्राप्त संस्थानों, जैसे आईडीटीआर , आरडीटीसी और एडीटीसी में प्रशिक्षण दिलाने की योजना प्रस्तुत करनी होगी।

ठाणे : ग्रामीण पुलिस ने लापता ओला ड्राइवर की बेरहमी से हत्या के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया
ठाणे : ठाणे रूरल पुलिस ने लापता ओला ड्राइवर नासिर अहमद की हत्या के आरोप में टिटवाला से आदर्श चंद्रकांत भालेराव को गिरफ्तार किया है। अहमद की बॉडी ओटूर पुलिस स्टेशन के इलाके में मालशेज घाट के पास मिली, जबकि उसकी खून से सनी कार कल्याण-मुरबाद रोड पर गोविली गांव के पास एक जंगल में मिली।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल एनालिसिस के ज़रिए आरोपी का पता लगाया, और हत्या के पीछे के मकसद की अभी भी जांच चल रही है।

ओला ड्राइवर नासिर अहमद की कई घावों वाली डेड बॉडी टिटवाला से 90 km दूर एक जंगल में मिली, वह पिछले चार दिनों से लापता था, उसकी कार गोवली गांव के पास एक सुनसान जगह पर खून से लथपथ मिली, कल्याण तालुका पुलिस (ठाणे रूरल) आगे की जांच कर रही है।

मुंबई : ओला और उबर सहित कैब, रिक्शा और टैक्सी चालक ने किया "भीख का कटोरा" विरोध प्रदर्शन
मुंबई : महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से एग्रीगेटर कंपनियों ओला और उबर सहित कैब, रिक्शा और टैक्सी चालक मंगलवार को मुंबई के आज़ाद मैदान में महायुति के खिलाफ वोट देने की शपथ लेने के लिए एकत्र हुए और "उनकी मांगों की अनदेखी" के लिए "भीख का कटोरा" विरोध प्रदर्शन आयोजित किया. मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, संभाजीनगर और पूरे महाराष्ट्र से कैब और रिक्शा चालक आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए.

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे महाराष्ट्र कामगार सभा के अध्यक्ष केशव नाना क्षीरसागर ने बताया, "सभी मेहनती कैब चालकों और ड्राइवरों ने रैपिडो कंपनी द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम के लिए पूरे राज्य से धन इकट्ठा करने के लिए एक `भीख का कटोरा` अभियान भी चलाया." उन्होंने आगे कहा, "ओला, उबर और रैपिडो कंपनियों द्वारा सभी सरकारी आदेशों की अनदेखी करने के बावजूद, परिवहन मंत्रालय ने उन पर जुर्माना लगाने और उन्हें काली सूची में डालने के बजाय अस्थायी लाइसेंस प्रदान करके उन पर `कृपा` की है. राज्य के सहायक परिवहन आयुक्त द्वारा बार-बार लिखित और मौखिक रूप से सरकारी दरों का पालन करने का आश्वासन देने के बावजूद, कंपनियों ने आज तक अपने मोबाइल एप्लिकेशन पर कोई दरें लागू नहीं की हैं."

16 सितंबर, 2025 को, राज्य के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त भरत कालस्कर ने सभी कैब और बाइक एग्रीगेटर कंपनियों को 18 सितंबर शाम 5 बजे तक अपने मोबाइल एप्लिकेशन पर सरकारी दरें लागू करने का आदेश दिया था. हालाँकि, दो हफ़्ते बाद भी, कंपनियों ने अपने एप्लिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया है.

परिवहन विभाग ने कथित तौर पर उन्हीं कंपनियों के खिलाफ सफेद नंबर वाली बाइक टैक्सियों के अवैध संचालन के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की थी. फिर भी, अधिकारियों ने पंद्रह दिनों के भीतर ई-बाइक टैक्सियों के संचालन के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी कर दिए. इन अनंतिम लाइसेंसों को जारी करते समय कंपनियों द्वारा एक हलफनामा प्रस्तुत किया गया था जिसमें कहा गया था कि वे सफेद नंबर प्लेट वाली बाइक टैक्सियों का संचालन नहीं करेंगी, लेकिन इसके बावजूद वे हलफनामे का उल्लंघन कर रही हैं.

मुंबई में ओला, उबर से जुड़े ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल !
मुंबई : मुंबई में टैक्सी और बाइक पर ब्रेक लग गई है। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े हजारों ड्राइवरों ने अनिश्चितकाली हड़ताल शुरू कर दी है। इन ड्राइवरों ने 15 जुलाई को अपनी सर्विस बंद की थी। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य उचित वेतन और बेहतर सुविधाओं की गारंटी सुनिश्चित करना है।

हवाई अड्डा क्षेत्र, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी और दक्षिण मुंबई सहित प्रमुख क्षेत्रों में ड्राइवरों यह आंदोलन चल रहा है। उनका आरोप है कि एग्रीगेटर कमीशन और ईंधन खर्च को जोड़ने के बाद, उनकी वास्तविक आय कभी-कभी केवल 8 से 12 रुपए प्रति किलोमीटर रह जाती है। ड्राइवरों का कहना है कि ये कमाई टिकाऊ नहीं है, खासकर बढ़ते ईंधन और रखरखाव खर्च के साथ।

प्रदर्शनकारी ड्राइवरों की मांग है कि ऐप-आधारित कैब का किराया काली-पीली टैक्सियों के बराबर किया जाए। इसके साथ ही बाइक टैक्सियों पर प्रतिबंध और एक मजबूत कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। सरकार की तरफ से स्प्ष्ट नीति न बनाए जाने को लेकर भी ड्राइवरों में गुस्सा है। उनका कहना है कि तेल की कीमतें बढ़ने की वजह से उनकी बिल्कुल भी बचत नहीं हो पा रही है। ड्राइवरों ने प्लेटफॉर्म की ओर से दी जाने वाली छूटों पर भी चिंता जताई है, उनका कहना है कि इन छूटों का खर्च अक्सर उनकी कमाई से काट लिया जाता है। वे चाहते हैं कि प्लेटफॉर्म छूट का बोझ ड्राइवरों पर डालने के बजाय उसे वहन करे।

एग्रीगेटर सेवाओं पर एक समर्पित नीति की योजना की घोषणा को एक साल से भी ज्यादा समय हो गया है। महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक इसे लागू नहीं किया है। किराया संरचना, लाइसेंसिंग मानदंड और प्रवर्तन उपायों की रूपरेखा वाला एक मसौदा तैयार है, लेकिन अभी भी अंतिम मंजूरी का इंतजार है। साफ नियमों के अभाव में ड्राइवरों, ऐप-आधारित प्लेटफॉर्म और यात्रियों के बीच विवाद आम हो गया है। कार्यान्वयन में देरी ने इन मुद्दों के समाधान में सरकार की भूमिका को भी सीमित कर दिया है।