piece - Rokthok Lekhani News

मुंबई : बांद्रा में 'होटल रंगशारदा' और प्रभादेवी में जमीन का एक टुकड़ा जब्त किया; 332 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने प्रभुदास वीरचंद लोटिया और अन्य के मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत एक अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया है। इस आदेश में लगभग 332.24 करोड़ रुपए के कुल मूल्य की 2 अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है। कुर्क की गई संपत्तियों में मुंबई के बांद्रा स्थित होटल रंगशारदा और मुंबई के प्रभादेवी में स्थित एक भूमि का टुकड़ा शामिल है, जो मेसर्स रंग शारदा होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के कब्जे और नियंत्रण में हैं।

मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की। यह एफआईआर रंग शारदा प्रतिष्ठान के ट्रस्टियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित थी। शिकायत में प्रभुदास वीरचंद लोटिया और मेसर्स रंग शारदा होटल्स प्राइवेट लिमिटेड पर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप लगाए गए थे।

क्या है पूरा मामला
आरोप है कि म्हाडा ने 'रंग शारदा प्रतिष्ठान ट्रस्ट' को मराठी थिएटर, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रियायती दर पर ज़मीन का एक टुकड़ा आवंटित किया था। लेकिन आरोपियों ने इसका व्यावसायिक इस्तेमाल करके गलत फायदा उठाया। ED मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। यह जांच बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के आधार पर की जा रही है, जो 'रंग शारदा प्रतिष्ठान' के ट्रस्टियों की शिकायत पर दर्ज की गई थी। ट्रस्टियों ने लोटिया और 'रंग शारदा होटल्स' पर धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाया था।

ED ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि लोटिया ने 'रंग शारदा होटल्स' के ज़रिए ट्रस्ट को आवंटित जमीन पर गलत तरीके से कब्ज़ा किया और उसका नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। साथ ही, उन्होंने आवंटन की शर्तों और जरूरी मंज़ूरियों का उल्लंघन करते हुए उस ज़मीन का व्यावसायिक इस्तेमाल किया।

जांच में क्या आया सामने
जांच में यह भी सामने आया है कि मेसर्स रंग शारदा होटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ट्रस्ट को नाटक थिएटर और कलाकारों के आवास सौंपने में विफल रहने के बजाय, आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियां प्राप्त किए बिना ही संपत्ति का उपयोग होटल, लॉजिंग हाउस, रेस्तरां, शराब बार, बैंक्वेट हॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन के लिए किया। इसके अलावा, प्रभुदास वीरचंद लोटिया ने मेसर्स रंग शारदा होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से रंग शारदा प्रतिष्ठान ट्रस्ट को आवंटित भूमि पर व्यावसायिक परिसरों की अनधिकृत बिक्री करवाई और उस आय का उपयोग मुंबई के प्रभादेवी में एक अन्य संपत्ति खरीदने के लिए किया।
जांच के दौरान अपराध से प्राप्त कुल आय लगभग 512 करोड़ रुपए आंकी गई है, जिसमें होटल संचालन, लॉजिंग हाउस, रेस्तरां, शराब बार, बैंक्वेट हॉल आदि से प्राप्त राजस्व और किराए सहित अन्य आय शामिल हैं।

मनोज जरांगे ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी... महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
जालना : महाराष्ट्र में एक बार फिर से मराठा आरक्षण का मामला तूल पकड़ने लगा है। आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को एक बार फिर से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी समुदाय के हितों के खिलाफ बोल रही है। जरांगे ने कहा कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है और कांग्रेस को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

जालना से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद कल्याण काले ने अंतरवाली सारथी गांव में आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की। मालूम हो कि जरांगे लगातार तीसरे दिन भी आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखा है। हालांकि, कल्याण काले ने कहा कि वह मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन का समर्थन करते हैं।

मालूम हो कि कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हिस्से से मराठा समुदाय को आरक्षण दिए जाने का विरोध किया था। वडेट्टीवार की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर जरांगे ने कहा कि कांग्रेस ने हाल के लोकसभा चुनावों में मराठा लोगों से वोट लिए और अब वे हमारे खिलाफ बोल रहे हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनावों में परिणाम भुगतने होंगे।

कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात करने के बाद काले ने कहा कि वडेट्टीवार को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। मैं उनके बयान का समर्थन नहीं करता। उन्होंने आगे कहा कि जारंगे के कारण ही मैं जालना लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुआ हूं।

कांग्रेस का घोषणापत्र महज कागज का टुकड़ा- देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र ‘‘महज कागज का टुकड़ा’’ है और उन्होंने दावा किया कि पार्टी उन राज्यों में वादे पूरे करने में नाकाम रही है जहां वह सत्ता में रह चुकी है।कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी किया था जिसमें उसने जाति आधारित जनगणना कराने, आरक्षण की सीमा बढ़ा कर 50 प्रतिशत से अधिक करने, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने तथा चुनावी बॉण्ड, राफेल एवं पेगासस जैसे ‘भ्रष्टाचार के मामलों’ की जांच कराने का वादा किया।

पार्टी ने अपने 45 पृष्ठों के घोषणापत्र को ‘न्याय पत्र’ नाम दिया जो न्याय के पांच स्तंभों और उनके तहत 25 गारंटी पर केंद्रित है।नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा, ‘‘कांग्रेस का घोषणापत्र एक नाकामी है और उस पार्टी के लिए महज कागज का टुकड़ा है। पार्टी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता में रही लेकिन कभी अपना घोषणापत्र लागू नहीं किया।

वह हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में सत्ता में है लेकिन अपने वादे पूरे नहीं कर पायी है।’’उन्होंने अग्निपथ योजना रद्द करने के वादे को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा के घोषणापत्र में रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दे नदारद रहने के बारे में पूछने पर फडणवीस ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र और अधिक स्टार्टअप, बुनियादी ढांचा, डिजिटल बुनियादी ढांचा और कृषि तथा सहकारी क्षेत्रों में अधिक निवेश को प्रोत्साहन देने के बारे में बात करता है।

ठाणे में एक चॉल के मकान की छत से भरभराकर गिरा प्लास्टर का टुकड़ा... 33 वर्षीय महिला की मौत, 1 घायल
ठाणे : ठाणे में एक चॉल के मकान की छत से प्लास्टर का एक टुकड़ा गिरने से 33 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।  कलवा के सहायक नगर निगम आयुक्त सुबोध ठाणेकर ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि छत से कंक्रीट का टुकड़ा गिरने से चंद्रिका कुंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ठाणे नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय चंद्रिका के परिवार के चार सदस्य घर में थे। इस हादसे में 65 वर्षीय एक महिला भी घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह एक मंजिला चॉल 23 साल पुरानी है और इसमें 13 मकान हैं। उन्होंने बताया कि इसमें कई दरारें हैं और यह खतरनाक स्थिति में है।