equipment - Rokthok Lekhani News

पुणे: एमडी ड्रग्स लैब की खबरों का सीबीएन ने किया खंडन, कहा- केवल उपकरण हुए थे बरामद
पुणे: पुणे के दिघी-भोसरी क्षेत्र में कथित तौर पर हाईटेक एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स लैब संचालित होने की खबरों पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए इन दावों का खंडन किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुणे में एमडी बनाने वाली कोई सक्रिय प्रयोगशाला नहीं पाई गई थी और इस संबंध में प्रसारित कुछ खबरें तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। सीबीएन, नीमच (मध्य प्रदेश) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह मामला फरवरी 2026 में चलाए गए ‘ऑपरेशन वज्र’ से जुड़ा हुआ है। इस अभियान के तहत सबसे पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर में छापेमारी कर 8.17 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया था।

जांच आगे बढ़ने पर अधिकारियों ने महू (मध्य प्रदेश) में कार्रवाई करते हुए 43.82 किलोग्राम मेफेड्रोन, 261.32 किलोग्राम प्रीकर्सर केमिकल्स तथा ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए थे। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और वहीं पर मेफेड्रोन निर्माण की लैब संचालित कर रहा था। आरोपी ने एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरण पुणे में अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपाकर रखे थे।

इस जानकारी के आधार पर सीबीएन ने जोधपुर और पुणे में एक साथ छापेमारी की। पुणे के दिघी इलाके में कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए, जिन्हें सीलबंद बक्सों में रखा गया था। सीबीएन की जांच में यह भी सामने आया कि जिन रिश्तेदारों के घर ये उपकरण रखे गए थे, उन्हें इनके वास्तविक उपयोग या उद्देश्य की कोई जानकारी नहीं थी। इसी कारण पुणे से किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं की गई।

विभाग ने प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया है कि पुणे (दिघी) में कोई कार्यशील या हाईटेक एमडी उत्पादन प्रयोगशाला नहीं मिली थी। वहां से केवल उपकरण बरामद हुए थे, जिन्हें मुख्य आरोपी ने छिपाकर रखा था। सीबीएन ने कहा कि पुणे में एमडी ड्रग्स का उत्पादन शुरू होने या सक्रिय ड्रग्स लैब संचालित होने संबंधी खबरें भ्रामक हैं और इससे आम जनता के बीच गलतफहमी पैदा हो सकती है। विभाग ने लोगों से अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानने की अपील की है।

ठाणे में मोबाइल टावरों से उपकरण चुराने के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार
ठाणे: ठाणे में पुलिस ने मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 40 लाख रुपये का सामान बरामद किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि गिरोह कथित तौर पर अचोले, वलिव, पेल्हार और बिहार सहित विभिन्न पुलिस थानों के अधिकार क्षेत्र में चोरी के 20 मामलों में शामिल था।उन्होंने बताया कि आरोपी मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस 5जी नेटवर्क के कामकाज के लिए जरूरी एजेडएनए कार्ड की चोरी की जांच कर रही थी और उन्होंने मीरा-भायंदर और वसई-विरार इलाकों में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि तकनीकी और खुफिया सूचनाओं की मदद से पुलिस ने गिरोह का पता लगाया और उनके पास से चोरी के 36 कार्ड बरामद किए।

गिरोह ने चोरी की गई वस्तुओं के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में कथित तौर पर बदलाव किया और फिर उन्हें हांगकांग और चीन के ब्लैकमार्केट में बेच दिया। जांच से पता चला है कि उपकरण न केवल मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई से चुराए गए थे, बल्कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब और गोवा से भी चुराए गए थे।

बॉडी मसाज उपकरण सेक्स टॉय नहीं, आयात पर नहीं लगा सकते पाबंदी... HC की दो टूक
मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति किशोर संत की खंडपीठ ने कहा कि बॉडी मसाजकर को एडल्ट / वयस्क लोगों के इस्तेमाल वाली वस्तु- सेक्स टॉय के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि बॉडी मसाजर को आयात के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में भी शामिल नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने बुधवार को पारित आदेश में सीमा शुल्क विभाग की तरफ से जब्त बॉडी मसाजर की खेप को छोड़ने का निर्देश देते हुए, खेप को जब्त करने के आदेश को निरस्त कर दिया।

अदालत ने साफ किया कि एक बॉडी मसाजर को वयस्क सेक्स टॉय के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, इसे केवल सीमा शुल्क आयुक्त की कल्पना माना जाएगा। हाईकोर्ट के फैसले से पहले सीमा शुल्क आयुक्त ने मुंबई में बॉडी मसाजर की खेप जब्त की थी। उन्होंने यह दावा करते हुए सामान जब्त किया था कि बॉडी मसाजर्स का इस्तेमाल वयस्क सेक्स खिलौनों के रूप में किया जा सकता है। आयुक्त ने कार्रवाई का आधार बताते हुए कहा था कि सरकार ने ऐसी वस्तुओं को आयात के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सीमा शुल्क आयुक्त की तरफ से दायर याचिका खारिज कर दी। याचिका में मई, 2023 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण के आदेश को चुनौती दी गई थी। अपीलीय न्यायाधिकरण ने अपने आदेश से सीमा शुल्क विभाग के बॉडी मसाजर्स वाली खेप को जब्त करने के आदेश को रद्द कर दिया था।

आयुक्त ने अप्रैल, 2022 में बॉडी मसाजर्स वाली खेप को यह कहते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया था कि ये उपकरण वयस्क सेक्स खिलौने थे। आयुक्त के मुताबिक जनवरी, 1964 में जारी सीमा शुल्क अधिसूचना के अनुसार इन्हें आयात के लिए निषिद्ध सामानों की सूची में रखा गया है। हाईकोर्ट ने कहा कि आयुक्त के निष्कर्ष 'अजीबोगरीब और स्पष्ट रूप से काफी आश्चर्यजनक होने के साथ-साथ बहुत दूर की कौड़ी प्रतीत होते हैं।

ठाणे में एक निजी अस्पताल से 53.61 लाख रुपये की मशीन और चिकित्सा उपकरणों की हो गई चोरी...
ठाणे : ठाणे में एक निजी अस्पताल से 53.61 लाख रुपये की मशीन और चिकित्सा उपकरणों की चोरी हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कलवा के खारेगांव स्थित सफायर अस्पताल में नौ जनवरी को शाम साढ़े छह बजे से अगले दिन दोपहर दो बजे के बीच हुई।

कलवा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अज्ञात व्यक्ति मुख्य दरवाजे से अस्पताल में घुस गए और 53,61,000 रुपये की मशीन व चिकित्सा उपकरण ले गए।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।