Rahul gandhi - Rokthok Lekhani News

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की दिल्ली रिसेप्शन में दिखा सियासी जमावड़ा, PM मोदी से राहुल गांधी तक पहुंचे दिग्गज
नई दिल्ली: NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के दिल्ली में आयोजित वेडिंग रिसेप्शन में देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे एक मंच पर नजर आए। रिसेप्शन सोमवार को शरद पवार के 6 जनपथ स्थित आवास पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और NCP (SP) प्रमुख शरद पवार एक साथ नजर आए। विपक्षी खेमे से कांग्रेस की सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी समारोह में शामिल हुईं।

रिसेप्शन में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, RSS प्रमुख मोहन भागवत, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई प्रमुख नेता पहुंचे।

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती ने 20 जून को मुंबई में नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी से शादी की थी। दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में राजनीतिक दलों की अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े नेताओं की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं, जिनमें अलग-अलग राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते नजर आए।

राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में आया नया मोड़... भिवंडी कोर्ट ने अगली तारीख 17 जनवरी तय की
भिवंडी : महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ी कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई भिवंडी की अदालत ने शनिवार को 17 जनवरी तक के लिए टाल दी। यह शिकायत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की ओर से दाखिल की गई है। राहुल गांधी की ओर से पेश हुए अधिवक्ता नारायण अय्यर ने बताया कि यह मामला संयुक्त दीवानी न्यायाधीश (जूनियर डिविजन) पीएम कोलसे की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था। उन्होंने कहा कि जमानतदार से संबंधित कुछ प्रक्रियागत औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण अदालत ने अगली तारीख तय की है।

अधिवक्ता अय्यर के अनुसार, अदालत ने राहुल गांधी को नया जमानतदार पेश करने का निर्देश दिया है, क्योंकि इस मामले में उनके मौजूदा जमानतदार शिवराज पाटिल चाकूरकर का 12 दिसंबर को निधन हो गया था। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर का 90 वर्ष की उम्र में अपने गृह नगर लातूर में निधन हुआ था। अदालत ने राहुल गांधी को निर्देश दिया है कि वे अगली सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहें और नए जमानतदार से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी। यह मानहानि शिकायत राजेश कुंटे द्वारा दायर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की हत्या को लेकर कथित रूप से एक झूठा बयान दिया था। अदालत में इस आरोप से जुड़े तथ्यों और कानूनी पहलुओं पर आगे सुनवाई की जाएगी।

राहुल गांधी ने बताए सीमावर्ती जिला पुंछ के हालात... पीड़ितों से मिलकर बोले- आपके साथ मजबूती से खड़ा हूं
जम्मू : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को सीमावर्ती जिला पुंछ पहुंचे। यहां उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के स्वजनों से मुलाकात की और उनका दुख-दर्द सुना।इसके अलावा राहुल गांधी गोलीबारी से प्रभावित अन्य लोगों की भी व्यथा सुनी। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज पुंछ में पाकिस्तान की गोलाबारी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से मिला। टूटे मकान, बिखरा सामान, नम आंखें और हर कोने में अपनों को खोने की दर्द भरी दास्तान - ये देशभक्त परिवार हर बार जंग का सबसे बड़ा बोझ साहस और गरिमा के साथ उठाते हैं। उनके हौसले को सलाम है। पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा हूं। उनकी मांगें और मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर ज़रूर उठाऊंगा।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी का यह जम्मू-कश्मीर का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले राहुल 25 अप्रैल को श्रीनगर आए थे। पाकिस्तानी गोलाबारी में पुंछ जिला में ही सबसे ज्यादा जानमाल का नुकसान हुआ है। यहां 20 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी शनिवार सुबह करीब नौ बजे जम्मू पहुंचे और वहां से चापर के जरिए सीधे पुंछ के लिए आएं।

जम्मू हवाई अड्डे से राहुल गांधी के साथ पार्टी के कार्यवाहक प्रधान रमण भल्ला व युवा नेता नीरज कुंदन भी साथ जाएंगे। राहुल गांधी पुंछ में करीब तीन घंटे तक रुकेंगे। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए पार्टी के सांसद व जम्मू-कश्मीर प्रभारी डा. सैयद नसीर अहमद, प्रदेश प्रधान तारिक हमीद करा पुंछ पहुंच चुके हैं। उन्होंने पुंछ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी की। राहुल गांधी को प्रदेश प्रधान पूरी स्थिति की जानकारी देंगे। इस दौरान सीमांत इलाकों में बंकरों के निर्माण, बंकरों की मरम्मत, प्रभावित लोगों के लिए व्यापक पैकेज की मांग संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। राहुल गांधी शनिवार शाम को ही दिल्ली लौट जाएंगे।

मुंबई : राहुल गांधी का धारावी दौरा; कांग्रेस ने बजाया बीएमसी चुनाव का बिगुल!
मुंबई :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी का दौरा किया, धारावी चुनाव के तौर पर भी आरक्षित इलाका है और यहां का वोट बैंक भी बड़ी संख्या में एससी-एसटी तबके से आता है.अपने दौरे के दौरान, राहुल गांधी ने समावेशी उत्पादन नेटवर्क के महत्व पर जोर दिया, जो वंचित उद्यमियों, विशेष रूप से दलितों और अन्य कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों को समान अवसर सुनिश्चित करता है, जिन्हें बाज़ार तक पहुंच और समर्थन कठिनाई से मिलता है. उन्होंने यह भी कहा कि चमार स्टूडियो उनके "समृद्धि और हिस्सेदारी" के विज़न का एक उदाहरण है - एक ऐसा मॉडल जिसमें कारीगरों को आवश्यक उपकरण, नेटवर्क और संस्थागत समर्थन प्राप्त होता है, जिससे वो अपने काम को वैश्विक स्तर पर ले जा सकते हैं.

कांग्रेस ने बजाया बीएमसी चुनाव का बिगुल
उनके इस दौरे से साफ है कि बिना आधिकारिक ऐलान के महाविकास आघाड़ी से अलग कांग्रेस ने अपनी तरफ से महानगरपालिका चुनाव का बिगुल बजा दिया है. राहुल गांधी के इस दौरे ने उनके इस निरंतर संकल्प को दोहराया कि वे भारत के कारीगरों के लिए स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने, भारत के रचनात्मक उद्योगों को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों के लिए समान आर्थिक विकास सुनिश्चित करने की दिशा में काम करते रहेंगे. ऐसे में धारावी में चमड़े के कारोबार करने वाले कारीगर और उनके परिवार का एक बहुत मजबूत वोट बैंक है, जिसे अपनी तरफ खींचने की शुरुआत आज राहुल गांधी के इस दौरे से हो गई है.