ordering - Rokthok Lekhani News

मुंबई : ऐप से डिलीवरी मंगाना पड़ा महंगा, 1.30 लाख के आईफोन लेकर फरार हो गया डिलीवरी बॉय, फोन भी ऑफ
मुंबई : घाटकोपर इलाके में स्थित आईफोन स्टोर को डिलीवरी बॉय से आईफोन भिजवाना महंगा पड़ गया. डिलीवरी बॉय लाखों के आईफोन लेकर रफूचक्कर हो गया. यह घटना घाटकोपर स्थित 'आई प्लैनेट' iPlanet स्टोर की है. स्टोर प्रबंधन को अपने दो कीमती आईफोन घाटकोपर से ठाणे स्थित अपनी दूसरी ब्रांच में भेजने थे.

आईफोन लेकर डिलीवरी बॉय फरार
iPlanet स्टोर को अपने दो कीमती आईफोन ठाणे भेजने थे. इसके लिए उन्होंने 'पोर्टर ऐप' के जरिए एक डिलीवरी बुक की थी. तय समय पर डिलीवरी बॉय स्टोर पहुंचा और दोनों आईफोन लेकर ठाणे के लिए रवाना हो गया. कुछ दूर जाने के बाद, डिलीवरी बॉय ने बीच रास्ते में ही ऐप पर अपनी राइड कैंसिल कर दी.जब स्टोर कर्मियों ने उसे फोन करने की कोशिश की, तो उसने कॉल उठाना बंद कर दिया और उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा.

कीमत डेढ़ लाख,आरोपी की तलाश जारी
चोरी हुए दोनों आईफोन की कुल कीमत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है. काफी तलाश करने के बाद भी जब डिलीवरी बॉय का कुछ पता नहीं चला, तो स्टोर प्रबंधन ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया. इस मामले में घाटकोपर के पार्क साइट पुलिस स्टेशन में संबंधित डिलीवरी बॉय के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है.पुलिस ऐप के डेटा और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है.

ऑनलाइन ठगी के शिकार बने समीर वानखेड़े के पिता ... सूखे मेवे ऑर्डर करने में हुआ 31,000 रुपये का नुकसान
मुंबई : मुंबई में 74 वर्षीय सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) से ऑनलाइन ड्राई फ्रूट ऑर्डर करते समय कथित तौर पर 31,019 रुपये की धोखाधड़ी की गई है। यह रिटायर्ड एसीपी जाने माने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता सेवानिवृत्त एसीपी ज्ञानदेव कचरूजी वानखेड़े हैं। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव कचरूजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर विज्ञापन को देखकर उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर 22 अक्टूबर को सूखे मेवे का ऑर्डर दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि नंबर पर कॉल करने और 2,000 रुपये का ऑर्डर देने के बाद उन्होंने यूपीआई के जरिए रकम भेजी।

ऑर्डर देने के कुछ समय बाद पीड़ित को एक व्यक्ति का फोन आया जिसमें दावा किया गया कि उनका पार्सल तैयार है, लेकिन जीएसटी (माल एवं सेवा कर) मुद्दों के कारण ऑर्डर ‘लॉक’ हो गया है। इसके बाद पीड़ित ने फोन करने वाले से कहा कि उन्हें सूखे मेवों की जरूरत नहीं है और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर फोन करने वाले ने उनसे दिए गए यूपीआई नंबर पर एक रुपया भेजने को कहा, ताकि वह पैसे वापस कर सके।अधिकारी के अनुसार, फोन करने वाले ने उनसे दिए गए लिंक पर एक कोड डालने के और कुछ नंबर दर्ज करने को कहा। उन्होंने बताया कि जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर नंबर डाला, उन्हें अपने बैंक खाते से पैसे काटे जाने का संदेश मिला।

पुलिस ने किया मामला दर्ज - अधिकारी ने बताया कि उनसे 31,019 रुपये की ठगी की गई। उन्होंने कहा कि वानखेड़े ने ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 22 अक्टूबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।