Death - Rokthok Lekhani News

मुंबई : राकांपा नेता जीशान सिद्दीकी को फिर मिली जान से मारने की धमकी
मुंबई :  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जीशान सिद्दीकी ने दावा किया है कि उन्हें फोन कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी दे दी है। जीशान सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धमकी भरे फोन की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब जीशान सिद्दीकी ने अपनी जान को खतरा होने की बात कही है। इससे पहले अप्रैल 2025 में उन्हें ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। पुलिस के अनुसार, धमकी देने वाले ने उन्हें उनके पिता बाबा सिद्दीकी की तरह हत्या करने की धमकी दी थी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। जीशान ने उस समय दावा किया था कि धमकी भरा ईमेल डी कंपनी की ओर से भेजा गया था। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी देकर अपना बयान भी दर्ज कराया था। धमकी के बाद उनके परिवार में भी चिंता का माहौल बन गया था।

जीशान सिद्दीकी के पिता और पूर्व राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के निर्मल नगर इलाके में उनके बेटे के कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच के दौरान मुंबई पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले के प्रमुख संदिग्धों में शामिल आकाशदीप गिल ने कथित तौर पर एक मजदूर के मोबाइल हॉटस्पॉट का इस्तेमाल कर हत्या की साजिश से जुड़े लोगों से संपर्क किया था। पुलिस ने उसे हत्या की कथित साजिश में लॉजिस्टिक्स कोऑर्डिनेटर बताया है। फिलहाल जीशान सिद्दीकी को मिली ताजा धमकी को लेकर पुलिस जांच जारी है। अधिकारियों की ओर से धमकी की प्रकृति और इसके पीछे मौजूद व्यक्ति या गिरोह के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

पालघर: कोर्ट का बड़ा फैसला 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा
पालघर: साल 2021 में डहाणू क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म, हत्या और शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमले के चर्चित मामले में पालघर की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। डहाणू पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 189/2021 के तहत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302, 307, 376, 377 तथा पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी प्रमुल उर्फ प्रफुल्ल रत्ना घोषे (50), निवासी वांगडपाडा, रानशेत, तहसील डहाणू, जिला पालघर, ने 27 सितंबर 2021 को पानी की टंकी के पास झाड़ियों में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद हंसिया (कोयता) से उसके सिर, गर्दन और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे शिकायतकर्ता पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले की जांच तत्कालीन उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (बोईसर) नित्यानंद झा (आईपीएस) ने की। उन्होंने मजबूत वैज्ञानिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाकर आरोपी के खिलाफ पालघर की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने 24 गवाहों के बयान दर्ज किए। सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी का अपराध सिद्ध होने पर शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एआर रहाणे ने आरोपी को आईपीसी की धारा 302, 307, 376 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत मृत्युदंड (अंतिम सांस तक फांसी) की सजा सुनाई। इसके साथ ही 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर डेढ़ साल के साधारण कारावास की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी। इस मामले में विशेष सरकारी वकील रेखा हिवराले, जांच अधिकारी नित्यानंद झा (आईपीसी) और न्यायालयीन पैरवी के लिए महिला सहायक पुलिस उपनिरीक्षक विद्या नरेश बोरे और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक संजय गावड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुंबई : जान की कीमत 7 लाख... मैंने रिपोर्ट फाड़ दी: पेड़ गिरने से बच्चे की मौत पर बोलीं मुंबई की मेयर
मुंबई : मुंबई में पेड़ गिरने से 11 साल के लड़के की मौत के मामले में आई रिपोर्ट को खारिज करते हुए, मेयर रितु तावड़े ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों से इस घटना की दोबारा जांच करने को कहा है. तावड़े ने कहा कि उन्होंने उस रिपोर्ट को "फाड़ दिया". उन्होंने कहा, "कल हमने कॉर्पोरेशन में सर्वसम्मति से प्रशासन की रिपोर्ट को खारिज कर दिया. हमने रिपोर्ट की कॉपी फाड़ दी है और प्रशासन से दोबारा जांच करने और जांच पैनल में दो कॉर्पोरेटर को शामिल करने के लिए कहा है."

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने ठेकेदारों को जिम्मेदार ठहराया और अपने अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी. 30 जून को चेंबूर में स्कूल बस पर एक बड़ा पेड़ गिरने से विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई थी.

जान की कीमत 7 लाख रुपये लगा दी, ये स्वीकार्य नहीं: मुंबई मेयर
मेयर ने इस बात पर जोर दिया कि वह भी एक मां हैं और परिवार का दर्द समझती हैं. तावड़े ने कहा, "मैं भी एक मां हूं. उनका बच्चा चला गया. उनका घर उजड़ गया है और यह रिपोर्ट पीड़ित परिवार के लिए 7 लाख रुपये का मुआवजा तय करती है, जिसका मैं कड़ा विरोध करती हूं. मैंने मॉनसून से पहले खुद उस सड़क का दौरा किया था और साइट इंजीनियर को कमजोर पेड़ों के बारे में चेतावनी दी थी. हमने एक कीमती जान गंवा दी, और उन्होंने उसके लिए 7 लाख रुपये की कीमत तय कर दी. यह स्वीकार्य नहीं है."

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें सड़क का काम करने वाले ठेकेदार पर 5 लाख रुपये और सुपरवाइजिंग कंसल्टेंट पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई. रिपोर्ट में सड़क और उद्यान विभाग की ओर से कोई लापरवाही नहीं पाई गई.

इंटरव्यू में विहान के पिता ने आरोप लगाया था कि लापरवाही के मामले को प्राकृतिक आपदा का रूप दे दिया गया. उन्होंने कहा, "यह साबित होना चाहिए कि यह इंसानी लापरवाही थी और इस काम से जुड़े सभी लोगों को सज़ा मिलनी चाहिए. मुझे लगता है कि इससे न्याय मिलेगा. साथ ही, कुछ नियम बनने चाहिए या प्रक्रियाओं में सुधार होना चाहिए ताकि अगले मॉनसून में किसी और के साथ ऐसा न हो."

इधर शिवसेना (यूबीटी) की नेता और नगर निकाय में विपक्ष की नेता किशोरी पेडनेकर ने विहान के परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

मुंबई : 7 साल की बच्ची से दरिंदगी, भड़का लोगों का गुस्सा, थाने का घेराव कर आरोपी के लिए मांगी फांसी
मुंबई : मुंबई के पायधुनी इलाके के एक गोदाम के चौकीदार ने 7 साल की एक मासूम के साथ दरिंदगी की. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश दिखा, गुस्साए नागरिकों ने पायधुनी पुलिस स्टेशन का घेराव कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की. 7 साल की बच्ची घर से बाहर वॉशरूम के लिए गई थी. रास्ते में एक गोदाम पड़ता था, जहां आरोपी चौकीदार काम करता था. बच्ची को अकेला पाकर और आसपास किसी को न देखकर, आरोपी चौकीदार ने बच्ची का मुंह दबाया और उसे खींचकर गोदाम की ऊपरी मंजिल पर ले गया, जहाँ उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

लोगों ने आरोपी चौकीदार को पीटा
काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं लौटी, तो घबराई हुई मां ने उसकी तलाश शुरू की, इसी दौरान दो महिलाओं को गोदाम के पास कुछ संदिग्ध लगा. जब उन्होंने गोदाम के अंदर जाकर देखा, तो बच्ची आपत्तिजनक और बदहवास हालत में मिली. घटना का पता चलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. भीड़ ने आरोपी चौकीदार को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

डीसीपी ने कहा- आरोपी हिरासत में, मामले की जांच जारी
डीसीपी (ज़ोन 2) विजयकांत सागर ने बताया कि रविवार दोपहर के समय इस घटना की जानकारी मिली थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है. आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.

आज पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी
आरोपी चौकीदार को आज सत्र न्यायालय स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा. पीड़ित मासूम को इलाज के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची इलाज पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही है और अब उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.