vehicle - Rokthok Lekhani News

मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, प्याज लदा ट्रक दूसरे वाहन में घुसा, ड्राइवर की हालत गंभीर
मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। चेचट इलाके में सालेड़ा कलां अंडरपास के समीप प्याज से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क के बीच खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा। हादसे के समय दूसरे वाहन का चालक उस समय टायर बदल रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चल रहे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें भरा प्याज सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

तड़के 4 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे हुई। मध्य प्रदेश के बदनावर से प्याज भरकर दिल्ली जा रहा ट्रक जैसे ही सालेड़ा कलां अंडरपास के पास पहुंचा, वह सामने खड़े ट्रक से जा भिड़ा। खड़ा ट्रक सड़क किनारे नहीं बल्कि बीच में खड़ा था, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। उस समय चालक टायर बदलने में व्यस्त था।

ट्रक केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
इस हादसे में ट्रक चालक बिल्लू गुर्जर (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर आया है और उन्हें तत्काल उपचार की आवश्यकता पड़ी। ट्रक में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। साथ में सफर कर रहे संदीप गुर्जर ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था। उन्होंने कहा कि वे और उनके साथी मोहर सिंह गुर्जर चालक के पीछे सो रहे थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए। यदि वे आगे बैठे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घायल को पहुंचाया गया रामगंजमंडी अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम के मोनू मीणा मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायल चालक को रामगंजमंडी के चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को फिर से सुचारु कराया।

मुंबई : धार्मिक पहचान से जुड़ी गाड़ी जलाने और वीडियो बनाने मुंबई गए थे दोनों आरोपी, सरगना ने दिया था बड़ा लालच
मुंबई : सरगना ने लालच दिया था कि ऐसे वीडियो को वायरल करेंगे जिससे काफी पैसा आएगा। उसमें (आरोपियों) हिस्सा भी दिया जाएगा। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़े गए लोकेश उर्फ पपला और विकास को हिंदू लिखी (धार्मिक पहचान से जुड़ी) गाड़ी जलाने और उसका वीडियो बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सरगना ने लालच दिया था कि ऐसे वीडियो को वायरल करेंगे जिससे काफी पैसा आएगा। उसमें (आरोपियों) हिस्सा भी दिया जाएगा।

जब एटीएस ने दोनों को गिरफ्तार किया तो ग्रामीणों को उनकी सच्चाई पता चली और उनकी गतिविधियों की चर्चा गांव में होने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के व्यवहार में बदलाव देखा गया था। दोनों को कुछ माह पहले मुंबई भी भेजा गया था लेकिन वहां आग लगाने की घटना को अंजाम नहीं दे सके।

ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है जबकि विकास बुलंदशहर के शिकारपुर गांव का है। दोनों के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। लोकेश के पिता विकलांग हैं और किसी व्यक्ति के यहां मुंशी का काम करते थे जबकि विकास के पिता चालक हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों मेरठ के अगवानपुर गांव निवासी साकिब और अरबाब के संपर्क में थे। वे इन दोनों को ट्रेनिंग दे रहे थे। इनको गाड़ी जलाने और उसका वीडियो बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। सरगना साकिब ने बताया था कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी फॉलोवर्स हैं जिस पर वीडियो अपलोड करने पर काफी पैसा आएगा। उसने दोनों को ऑनलाइन कुछ पैसे भी भेजे थे। ग्रामीणों का कहना है कि 3-4 माह पहले दोनों को मुंबई भी भेजा गया था। उन्हें वहां किसी स्थान पर आगजनी करने के लिए कहा गया था लेकिन आरोपी बिना कुछ किए वापस आ गए।

खुलासे से हैरान हैं परिजन
लोकेश उर्फ पपला का परिवार छपरौला गांव की राम विहार कॉलोनी में रहता है। उसके पिता रोहतास शर्मा ने करीब 20 साल पहले अपना मकान बनाया था जो जो सड़क स्तर से नीचे पड़ गया है। दो बेटियों की शादी कर चुके हैं। लोकेश की मां करिश्मा का कूल्हा टूटा है और सिर में चोट लगी है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। लोकेश घर से एक-एक सप्ताह के लिए लापता रहता था। नशा भी करता है। 28 मार्च को पुलिस छपरौला चौकी पर बात करने के लिए कहकर घर से ले गई थी। वह बेलदारी व शादी समारोह में वेटर का काम भी करता है। घर का खर्च बड़ा बेटा लकी शर्मा संभाल रहा है जो पढ़ाई के साथ-साथ मेहनत मजदूरी भी करता है। आरोपी लोकेश हर साल कांवड़ भी लेकर आता था लेकिन आतंकी नेटवर्क से जुड़ने की बात से पिता व भाई हैरान हैं।

छपरौला में आरोपी विकास का नहीं मिला मकान
बुलंदशहर निवासी आरोपी विकास छपरौला में किराये पर रहता था लेकिन किसी को उसके मकान व रहने के बारे में जानकारी नहीं है। स्थानीय पुलिस इसका पता लगा रही है। मोहल्ले के निवासी उसे देखने और पहचाने से भी इन्कार कर रहे हैं। पुलिस ने विकास के फोटो के साथ मकान की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। एक मकान में विकास नाम का युवक मिला लेकिन वह दूसरा था। पुलिस का कहना है कि विकास 15 साल तक हरियाणा में रहा था। कुछ माह पहले ही छपरौला में किराये पर मां के साथ रह रहा था। उसकी मां घरों में काम करती है लेकिन मकान की जानकारी नहीं हो सकी है।

झांकी में सुदामा बनता था पपला
ग्रामीणों ने बताया कि लोकेश उर्फ पपला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी में सुदामा बनता था और नृत्य भी करता था, लेकिन पिछले साल के कार्यक्रम में उसने हिस्सा नहीं लिया था। अब उसके देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने से सभी अचंभित हैं। उनका कहना है कि इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि वह नशे का आदि हो गया था। रुपये के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता था।

मुंबई : गलत पार्किंग की वजह से आग बुझाने या बचाव कार्य में देरी होती है, तो वाहन मालिक पर दर्ज की जाएगी एफआईआर
मुंबई : मुंबई में अनधिकृत पार्किंग अब भारी पड़ सकती है। अगर किसी वाहन की गलत पार्किंग की वजह से आग बुझाने या बचाव कार्य में देरी होती है, तो वाहन मालिक पर सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगराणी ने इसको लेकर साफ निर्देश जारी किए हैं।

जान बचाने के काम में रुकावट अब बर्दाश्त नहीं
मुंबई फायर ब्रिगेड को अक्सर आग या आपदा की जगह पर पहुंचने में अनधिकृत पार्किंग की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़कों के किनारे खड़े वाहन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का रास्ता रोक देते हैं, जिससे बचाव कार्य में देरी होती है। बीएमसी का कहना है कि इससे जान-माल का नुकसान बढ़ने का खतरा रहता है, जो बेहद गंभीर मामला है।

फायर ब्रिगेड अधिकारी दर्ज कराएंगे केस
बीएमसी के आदेश के मुताबिक, अगर किसी आग या आपदा की घटना में यह साबित होता है कि अनधिकृत पार्किंग की वजह से फायर ब्रिगेड के काम में देरी हुई है, तो संबंधित अधिकारी उस वाहन की फोटो और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करेंगे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लेकर सीधे पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

जागरूकता और सख्ती दोनों पर जोर
BMC प्रशासन का मानना है कि इस सख्त कदम से लोग सड़कों पर गलत तरीके से वाहन खड़े करने से बचेंगे। इससे फायर ब्रिगेड को मौके पर जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी और रेस्क्यू ऑपरेशन ज्यादा प्रभावी तरीके से हो सकेगा।

नागरिकों की शिकायत पर भी होगी कार्रवाई
बीएमसी ने यह भी साफ किया है कि अगर नागरिक अनधिकृत पार्किंग को लेकर शिकायत करते हैं, तो उसे संबंधित पुलिस स्टेशन, ट्रैफिक पुलिस या विभागीय कार्यालय को भेजा जाएगा। शिकायत करने वाले नागरिक को कार्रवाई की जानकारी भी दी जाएगी। यह जानकारी मुंबई फायर ब्रिगेड के प्रमुख अधिकारी रविंद्र अंबुलगेकर ने दी है। बीएमसी का कहना है कि मुंबई जैसे बड़े और भीड़भाड़ वाले शहर में सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में किसी की जान सिर्फ गलत पार्किंग की वजह से न जाए।

मुंबई : एनएचएआई की चूक, बिना टोल प्लाजा से गुजरे ही कट गया वाहन का टैक्स; लाखों मामलों में सरकार ने किया रिफंड
मुंबई :भारतीय सड़कों पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए एक बड़ी खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा कि जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच लाखों गलत टोल काटे गए। इसके बाद उनका रिफंड किया गया। इतना ही नहीं यहां तो करीब 35 प्रतिशत मामलों में वाहन टोल प्लाजा पर मौजूद ही नहीं थे। तो क्या ये एक चूक थी या सरकार की काेई बड़ी लापरवाही।

लोकसभा में दिए गए लिखित जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जनवरी–दिसंबर 2025 के दौरान करीब 464 करोड़ फास्टैग ट्रांजेक्शन हुए। इनमें से 17.6 लाख ट्रांजेक्शन ऐसे थे, जिनमें गलत यूजर फीस कटने के बाद रिफंड करना पड़ा। हालांकि ये  कुल ट्रांजेक्शन के मुकाबले गलत कटौती का सिर्फ 0.03% है, लेकिन मंत्रालय का मानना है कि ऐसी गलती होनी ही नहीं चाहिए थी।

मैन्युअल एंट्री बनी बड़ी वजह
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, गलत कटौती के पीछे की बड़ी वजह टोल ऑपरेटर की ओर से किया मैन्युअल वाहन नंबर है। कई बार नेटवर्क या तकनीकी समस्या के चलते अटेंडेंट गलत नंबर फीड कर देते हैं, जिससे किसी और वाहन का फास्टैग वॉलेट डेबिट हो जाता है। इसी वजह से मंत्रालय अब मैन्युअल वाहन नंबर एंट्री को पूरी तरह खत्म करने का विचार कर रहा है।

कितना बदला टोल सिस्टम?
मंत्रालय के अनुसार फास्टटैग लागू होने के बाद टोल प्लाजा पार करने का औसत समय 40 सेकंड रह गया। पहले मैन्युअल टोल सिस्टम में यही समय 12.2 मिनट प्रति वाहन था। यानी फास्टैग ने ट्रैफिक जाम, ईंधन खपत और समय की बर्बादी को काफी हद तक कम किया है।
टोल से कितनी कमाई हुई?
सड़क परिवहन मंत्रालय ने बताया कि नेशनल हाईवे नेटवर्क पर टोल संग्रह में भारी उछाल आया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के शुरुआती 9 महीनों में ही सरकार ने 50,195 करोड़ रुपये का यूजर फीस एकत्र किया है, जो पिछले पूरे साल के 61,508 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रहा है। ये आंकड़े देश के नेशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़े हैं। इसके बाद सरकार का फोकस अब फास्टैग सिस्टम को और ज्यादा ऑटोमेटेड और एरर-फ्री बनाने पर है। मैन्युअल हस्तक्षेप खत्म होने से गलत कटौती रुक सकती है। इससे यात्रियों की शिकायतें भी कम होंगी और फास्टैग पर भरोसा भी मजबूत होगा।