die - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत !
नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की की मौत हो गई। मरने वाले दोनों किसान चचेरे भाई थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात मोहपा थाना क्षेत्र के तिष्टी खुर्द गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों मवेशियों को चराने के लिए खेत गए थे, जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और गांव के एक मंदिर में दोनों के शव मिले।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान तिबुराज राजेराम कनफड़े (64) और लक्ष्मण घनश्याम कनफड़े (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बारिश के कारण दोनों ने मंदिर में शरण ली थी और आशंका है कि वहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

छिंदवाड़ा : कोल्ड्रिफ सिरप के सेवन से बच्चों की मृत्यु ; बिक्री पर प्रतिबंध
छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के सेवन से कुछ बच्चों की मृत्यु का दुखद मामला सामने आया है. इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है. इस सिरप को बनाने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस सिरप की बिक्री पर पूरे राज्य में प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही, कंपनी के अन्य सभी उत्पादों की बिक्री पर भी रोक लगाने का फैसला किया गया है. यह कदम बच्चों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

यह सिरप तमिलनाडु के कांचीपुरम में स्थित एक फैक्ट्री में बनाया जाता है. जैसे ही यह मामला सरकार के संज्ञान में आया, मध्य प्रदेश सरकार ने तमिलनाडु सरकार से इसकी जांच करने का अनुरोध किया था. आज सुबह तमिलनाडु सरकार की ओर से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें सिरप की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर गंभीर खामियां सामने आई हैं. इस रिपोर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश सरकार ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया है. दोषी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

1. यदि विषयगत औषधि उपलब्ध पाई जाती है, तो औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें तथा औषधि का निपटान न करने के निर्देश के साथ उसे तुरंत फ्रीज कर दें…
2. संबंधित औषधि की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोकें तथा अपने अधिकार क्षेत्र में बिक्री/वितरण के लिए इसकी अनुपलब्धता सुनिश्चित करें.
3. परीक्षण/विश्लेषण के लिए विषयगत औषधि का नमूना लें और परीक्षण/विश्लेषण के लिए तुरंत औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को भेजें (केवल हाथ से).
4. सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्राधिकार में अन्य बैचों के कोल्ड्रिफ सिरप की उपलब्धता न हो. यदि उपलब्ध हो, तो परीक्षण/विश्लेषण के लिए नमूने लें और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार दवा का निपटान न करने के निर्देश के साथ उन्हें तुरंत फ्रीज कर दें.
5. व्यापक जनहित में, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार श्रीसन फार्मास्युटिकल, नंबर 787, बंगलौर हाईवे, सुंगुवाचत्रम (मथुरा) कांचीपुरम जिला, 602106 द्वारा निर्मित अन्य सभी उत्पादों की बिक्री और वितरण को रोकने और परीक्षण/विश्लेषण के लिए कानूनी नमूने लेने का निर्देश दिया जाता है.
6. संबंधित दवा की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखना

छिंदवाड़ा में बच्चों की मृत्यु के बाद स्थानीय स्तर पर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई थी. इसके साथ ही, राज्य सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम भी गठित की है. इस टीम का काम है कि इस घटना के हर पहलू की गहन जांच की जाए और दोषियों को चिह्नित किया जाए. सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो.

यह घटना न केवल छिंदवाड़ा, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक है. सरकार ने दवाइयों की गुणवत्ता और उनकी जांच प्रक्रिया को और सख्त करने का फैसला किया है. जनता की सुरक्षा के लिए दवा कंपनियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी. इस दुखद घटना ने दवा उद्योग में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत को फिर से उजागर किया है. सरकार का कहना है कि बच्चों की जान की कीमत पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

धुले में पिकअप वैन-कार की सीधी टक्कर... 3 महिलाओं समेत 6 की दर्दनाक मौत !
मुंबई:  धुले जिले में आज यानी रविवार को एक वैन और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। मामले पर पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह शिंदखेड़ा तालुका के दासवेल फाटा में हुआ। बताया गया कि एक वैन के एक कार से टकरा जाने से तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने यह भी बताया कि इस हादसे में चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना के समय वैन का चालक नशे में था, उसे मामूली चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि नरदाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मामले पर पुलिस के अनुसार शिंदखेड़ा के एक गांव से दस लोग बोलेरो कार से नरदाना में भागवत कथा सुनने गए थे। यह सभी लोग बीते शनिवार को देर रात करीब 2 बजे भागवत कथा सुनकर कार से अपने घर लौट रहे थे।

अचानक दसवेल कांटा के पास तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने बोलेरो कार को सामने से सीधे टक्कर मार दी। घटना पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप का ड्राइवर नशे में था और दुर्घटना हो जाने के बाद मौके से फरार भी हो गया है। शिंदखेड़ा पुलिस की टीम फरार पिकअप चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मेरी मौत हुई तो मराठा... महाराष्ट्र को उसी तरह जला देंगे जैसे हनुमान ने लंका जलाई थी: जरांगे
जालना : मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने राज्य सरकार को बुधवार को चेतावनी दी कि यदि भूख हड़ताल के दौरान उनकी मौत हो जाती है तो मराठा समुदाय के सदस्य महाराष्ट्र को उसी तरह आग लगा देंगे, जैसे भगवान हनुमान ने लंका जलाई थी।

जरांगे के एक नजदीकी कार्यकर्ता ने बताया कि जरांगे का अनिश्चितकालीन अनशन बुधवार को पांचवें दिन भी जारी है जिसके कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है लेकिन वह चिकित्सकों को अपनी जांच नहीं करने दे रहे। जरांगे मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समूह में शामिल करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं।

कार्यकर्ता किशोर मरकड ने जरांगे के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में कहा, ‘‘जरांगे का अनिश्चितकालीन अनशन पांचवें दिन भी जारी है और उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। उनकी नाक से खून बह रहा है, लेकिन वह चिकित्सकों को अपनी जांच नहीं करने दे रहे।’’ उन्होंने कहा कि वह न तो पानी पी रहे हैं और न ही दवाएं ले रहे हैं।

जरांगे ने मांग की है कि कुनबी मराठा समुदाय के ‘सगे-संबंधियों’ से जुड़ी मसौदा अधिसूचना को कानून में बदलने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल का एक विशेष सत्र बुलाया जाए। जरांगे ने प्रदर्शन स्थल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘रामायण में भगवान हनुमान ने पूंछ से लंका में आग लगा दी थी।

अगर मैं इस प्रदर्शन के दौरान मर गया तो मराठा, महाराष्ट्र को लंका बना देंगे।’’ उन्होंने यह भी धमकी दी कि महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोई भी सार्वजनिक सभा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मराठा समुदाय के सदस्यों से बुधवार को जालना में मराठा संगठनों द्वारा बुलाए गए शांतिपूर्ण ‘बंद’ में शामिल होने की अपील की।

जरांगे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों देवेन्द्र फडणवीस एवं अजित पवार पर ‘सगे-संबंधियों’ से जुड़ी मसौदा अधिसूचना को लागू नहीं करके और पिछले साल आंदोलन के दौरान मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दायर मामलों को वापस नहीं लेकर मराठा समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि अजित पवार मंत्री और वरिष्ठ राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) नेता छगन भुजबल का समर्थन कर रहे हैं जबकि भुजबल मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने के खिलाफ हैं। यह एक साल से भी कम समय में चौथी बार है जब जरांगे मराठा समुदाय को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समूह के तहत शामिल करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।